बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के पूर्व अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने वर्तमान अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी को खुली चुनौती दी है कि वह बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति में कार्मिक उनके भाई की वेतन वृद्धि की जल्द जांच करवाये, दरअसल बीते दिनों हेमंत द्विवेदी का एक बयान सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिस पर उन्होंने मंदिर समिति में कार्यरत पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र अजय के भाई की वेतन वृद्धि को लेकर जांच बिठाने को कहा था अब राजेंद्र अजय ने सिर्फ उनके भाई की नहीं बल्कि मंदिर समिति में चल रही तमाम अनियमितताओं की जांच और जांच रिपोर्ट को सार्वजनिक करने की बात कही है उन्होंने खुला आरोप लगाया है कि अपने कार्यकाल में उन्होंने बहुत चर्चित क्यू आर कोड घोटाले को लेकर लिखित शिकायत चमोली पुलिस में दर्ज करवाई थी जिसे आज ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है उसके अलावा उन्होंने पर्यटन विभाग और धर्मस्य विभाग को भी कटघरे में खड़ा किया और कहा कि उन्होंने कई अनियमितताओं की शिकायत लिखित रूप में शासन और संबंधित विभाग को की लेकिन उनकी शिकायत की चिट्टियां आज कहीं धूल फांक रही है यही नहीं उन्होंने मंदिर समिति के पूर्व CEO बी डी सिंह पर भी घोटाले के कई गंभीर आरोप लगाए हैं उन्होंने कहा एक व्यक्ति 2010 से अभी तक मंदिर समिति से जुड़ा हुआ है आखिर इसके पीछे उनकी मनसा क्या है जबकि अपने कार्यकाल में उन्होंने उनको हटा दिया था और उसके बाद उन्होंने खुद वि आर एस ले लिया था जैसे ही नए अध्यक्ष आए वह फिर मंदिर समिति से जुड़ गए इसकी भी गंभीरता से जांच होनी चाहिए अजेंद्र अजय यही नहीं रुके उन्होंने मंदिर समिति के क्रियाकलाप को ही कटघरे में खड़ा कर दिया और वर्तमान अध्यक्ष से आग्रह किया कि वह जल्द से जल्द उनके उठाए गए सारे प्रकरणों की जांच करवाएं तभी लगेगा कि उनकी भगवान बद्री विशाल और केदारनाथ की प्रति सच्ची श्रद्धा है।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- फर्जी प्रमाणपत्रों के मामले में हाईकोर्ट जाएंगे आरटीआई एक्टिविस्ट एडवोकेट विकेश सिंह नेगी, जनहित याचिका दाखिल करने की तैयारी
- प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 8 दशक पुरानी किशाऊ परियोजना को मिली निर्णायक गति
- सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा, शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
- यूआईआईडीबी पर सरकार की सफाई, पूर्व विधायक मनोज रावत ने उठाए सवाल
- अयोध्या में देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं की उड़ान
- गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, आदेश की कॉपी को लेकर उठे सवाल
- हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण को लगातार चुनौती! फिर भी भ्रामक विज्ञापन दिखाकर ठगने वालों पर कार्रवाई नहीं?
- आधी रात थार से खतरनाक स्टंट, सनरूफ से बाहर युवक-युवती
- धामी कैबिनेट के 10 बड़े फैसले, मेडिकल इंटर्न स्टाइपेंड बढ़ा, खिलाड़ियों के लिए 243 पदों को मंजूरी
- हत्या या आत्महत्या?
Wednesday, September 16

