विकासनगर में आज पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक परिसर में एकत्रित होकर सांकेतिक धरना-प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति के सामने आयोजित किया गया। कार्यकर्ताओं ने इस दौरान नारेबाजी करते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की। दरअसल, कांग्रेस कार्यकर्ता सुप्रीम कोर्ट में भारत के मुख्य न्यायाधीश बी.आर. गवई पर 6 अक्टूबर को हुई जूता फेंकने की घटना की कड़ी निंदा कर रहे थे। इस घटना को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी रोष देखा गया। पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात ने इस घटना को बेहद शर्मनाक और भारतीय संविधान पर सीधा हमला करार दिया। उन्होंने कहा कि यह केवल न्यायपालिका का अपमान नहीं, बल्कि देश के लोकतांत्रिक मूल्यों पर भी प्रहार है। नवप्रभात ने ऐलान किया कि कांग्रेस इस मामले को लेकर जल्द ही संगठित और सुनियोजित तरीके से आंदोलन शुरू करेगी।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- फर्जी प्रमाणपत्रों के मामले में हाईकोर्ट जाएंगे आरटीआई एक्टिविस्ट एडवोकेट विकेश सिंह नेगी, जनहित याचिका दाखिल करने की तैयारी
- प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 8 दशक पुरानी किशाऊ परियोजना को मिली निर्णायक गति
- सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा, शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
- यूआईआईडीबी पर सरकार की सफाई, पूर्व विधायक मनोज रावत ने उठाए सवाल
- अयोध्या में देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं की उड़ान
- गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, आदेश की कॉपी को लेकर उठे सवाल
- हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण को लगातार चुनौती! फिर भी भ्रामक विज्ञापन दिखाकर ठगने वालों पर कार्रवाई नहीं?
- आधी रात थार से खतरनाक स्टंट, सनरूफ से बाहर युवक-युवती
- धामी कैबिनेट के 10 बड़े फैसले, मेडिकल इंटर्न स्टाइपेंड बढ़ा, खिलाड़ियों के लिए 243 पदों को मंजूरी
- हत्या या आत्महत्या?
Wednesday, September 16

