प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज देहरादून में आयोजित 10वें विश्व आयुर्वेद सम्मेलन एवं आरोग्य एक्सपो कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में शिक्षा एवं चिकित्सा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, वर्ल्ड आयुर्वेद फाउंडेशन के अध्यक्ष चंद्रशेखर नायर सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। मुख्यमंत्री धामी और अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड आयुर्वेद और आयुष का वास्तविक केंद्र है, जहां दुर्लभ जड़ी-बूटियों का भंडार है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में आयुर्वेद को विश्व स्तर पर पहचान मिल रही है और कोरोना काल में इस विधा ने स्वास्थ्य संरक्षण में अहम भूमिका निभाई। सम्मेलन में आयोजित प्रोसिडिंग के विमोचन को उन्होंने राज्य और देश के लिए एक ऐतिहासिक कदम बताया।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- भ्रामक विज्ञापन का शंखनाद!
- एक और नियुक्ति घोटाला?
- धामी की घोषणाओं पर अफसरशाही का ब्रेक? विधायक विनोद चमोली ने उठाए सवाल
- सतर्कता अधिष्ठान की बड़ी कार्रवाई, ₹14 हजार की रिश्वत लेते दो कर्मचारी गिरफ्तार
- अवैध खनन से बदहाल हुआ श्मशान घाट मार्ग, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
- दिल्ली – यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहाड़ से गिरते मलबे की चपेट आया वाहन… विडियो वायरल
- रुद्रपुर में गैंगरेप आरोपियों की भागने की कोशिश नाकाम, गुस्साई भीड़ ने सिखाया सबक
- मंगलौर की ग्रीन एनक्लेव कॉलोनी सुर्खियों में, कागजों में सिमटी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई, स्टाम्प चोरी का भी आरोप…
- ठेकेदार पर कार्रवाई की ललकार लेकिन जो पर्दे के पीछे से चला रहा है विभाग उस पर कार्रवाई कब?
- एक दिन का एक करोड़!
Thursday, July 30

