हल्द्वानी के काठगोदाम थाना क्षेत्र अंतर्गत एक 10 वर्षीय मासूम की बेरहमी से कई टुकड़ों में काट कर हत्या कर दी गई है यह नहीं हत्या करके शव को ठिकाने लगाने के लिए उसको जमीन में गाड़ दिया गया सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर रही है घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत के माहौल है पूरे मामले में पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है बताया जा रहा है कि घटना काठगोदाम थाना क्षेत्र के गौलापार के पश्चिम खेड़ा का है बताया जा रहा है की मूल रूप से उत्तर प्रदेश बरेली के रहने वाला ख़ूपकरण मौर्या अपने परिवार के साथ गौलापार के खेडा में रहता है पिता के मुताबिक 10 वर्षीय मासूम अमित मौर्य अपने पिता के साथ रहता था जो कक्षा 5 में पढ़ाई करता था बताया जा रहा है कि बच्चे के पिता ने सोमवार दोपहर को अमित को कोल्डड्रिंक लेने भेजा था जिसके बाद से वह गायब था जिसके बाद परिवार वाले ने पुलिस को सूचना दी और सूचना के बाद पुलिस कर्मी भी लड़के की तलाश करने लगे जब सीसीटीवी फुटेज देखी गई तब सीसीटीवी में मृतक बच्चा एक युवक के साथ जाता दिखाई दिया. जहां पुलिस ने जब युवक से पूछताछ की सूचना के बाद मौके पर पहुंची डॉग एस्कॉर्ट की टीम और पुलिस की टीम ने जो जांच पड़ताल की तो बगीचे में गढ़ा खोदकर देखा तो कटे के अंदर में बच्चे की लाश पड़ी हुई थी बताया जा रहा है कि बच्चे का सर और उसका एक हाथ बॉडी में नहीं बरामत हुआ है. पुलिस एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है मृतक की पहचान एक मजदूर के बेटे के रूप में हुई है मृतक बच्चे का पिता बटाई पर खेती करता हैं काठगोदाम थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाया है.बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं इलाके में आक्रोश और दहशत का माहौल है पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है पुलिस क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी नितिन लोहानी का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा वही परिवार वालों ने पास के ही एक युवक पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की है.
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- सोशल स्कैन की खबर का असर: शंखनाद कॉलोनी का नक्शा स्वीकृत नहीं, मौके पर मूलभूत सुविधाएं नदारद; HRDA ने RERA को भेजा पत्र
- राष्ट्रीय एकता दिवस पर देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’, मुख्यमंत्री ने युवाओं को दिखाई हरी झंडी, की कई घोषणाएं
- मुख्यमंत्री ने किया उत्तराखण्ड पुलिस के नए गौरव चिह्नों का अनावरण, भ्रष्टाचार के खिलाफ हेल्पलाइन 1064 की समीक्षा के निर्देश
- उत्तराखंड में अतिक्रमण पर धामी सरकार का बड़ा एक्शन, रामनगर के पूछड़ी में गरजा बुलडोजर; 14 हेक्टेयर सरकारी भूमि कब्जामुक्त कराने की कार्रवाई
- आम तो आम, गुठलियों के भी दाम : हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण
- लेखक गांव अंतरराष्ट्रीय महोत्सव-2026 के समापन समारोह में शामिल हुए सीएम धामी
- रूड़की में एक और अवैध ओपन कालोनी का मामला !सचिव आवास और मुख्यमंत्री की साख को बट्टा?
- D(डकैत) P (पाखंडी) सियार ने 74 को भी कर दिया पार!
- गैरसैंण से श्रीनगर होते हुए सड़क मार्ग से देहरादून लौट रहे मुख्यमंत्री धामी, रास्ते में कर रहे सड़कों का स्थलीय निरीक्षण
- गैरसैंण में ₹231.91 करोड़ की 12 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास, रामगंगा बांध से पेयजल संकट दूर करने की पहल
Sunday, November 1

