हल्द्वानी पहुंचे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एफटीआई परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी लोगों से पर्यावरण को बचाने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की।कार्यक्रम में कुमाऊं कमिश्नर एवं मुख्यमंत्री सचिव दीपक रावत, कुमाऊं की आईजी रिद्धिम अग्रवाल, विधायक बंशीधर भगत, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट समेत प्रशासन, पुलिस और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण को लेकर मतदाताओं से घरों से बाहर निकलकर भारी संख्या में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने और गांवों में सशक्त नेतृत्व के गठन के लिए हर मतदाता की भागीदारी जरूरी है।वहीं, हल्द्वानी में नालों के किनारे रहने वाले लोगों को प्रशासन द्वारा जारी किए गए नोटिस पर पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री ने ज्यादा प्रतिक्रिया नहीं दी। उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि उत्तराखंड तेजी से विकास की दिशा में अग्रसर है और राज्य सरकार सतत विकास को प्राथमिकता देते हुए संकल्पित रूप से कार्य कर रही है।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी करने वाला ‘ठग बाबा’ गिरफ्तार, सोना और नकदी बरामद…..
- शार्ट कट के चक्कर में गंवानी पड़ी ज़ान
- मंगलौर के लिबरहेड़ी गांव में छतों से चलीं ताबड़तोड़ गोलियां, बवाल का रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO वायरल….
- कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने किसे कहा पागल का बच्चा? महिला के साथ कैबिनेट मंत्री के स्टाफ ने करी हाथापाई…
- मसूरी में कूड़े के विशाल ढेर में लगी भीषण आग, पांच घंटे तक चला राहत अभियान, कूड़ा प्रबंधन व्यवस्था पर उठे सवाल
- पानी की टंकी में फनफनाए 27 सांप के बच्चे, घर में मचा हड़कंप, स्नेकमैन ने किया सफल रेस्क्यू
- भीमताल की बदहाल सड़कों पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, हरीश पनेरू ने दी आंदोलन की चेतावनी
- हर की पौड़ी पर श्रद्धालुओं और सेवादार में भिड़ंत, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
- डिलीवरी बॉय बनकर रात को रैकी करने पहुँचा युवक CCTV कैमरे में हुआ कैद… सूझबूझ से टला बड़ा हादसा…!
- केशव नेगी पर पुलिस कार्रवाई का प्रदेशभर में विरोध, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने भी उठाए सवाल
Thursday, June 11

