दिल्ली: भारत से भागकर लंदन गए विजय माल्या और ललित मोदी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों साथ में गाना गाते और मस्ती करते दिख रहे हैं।
भारत से हजारों करोड़ों रुपये लेकर भागने वाले ये लोग विदेशों में जाकर लग्जरी लाइफ जी रहे हैं। जो वीडियो वायरल हो रहा है वो लंदन का बताया जा रहा है और इस पार्टी में दुनियाभर के करीब 300 चुनिंदा लोगों को ही इनवाइट किया गया था। इस लिस्ट में वेस्टइंडिज के पूर्व क्रिकेट प्लेयर क्रिस गेल का नाम भी शामिल है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ललित मोदी ने खुद पार्टी से जुड़ा वीडियो शेयर किया है, इसमें ललित मोदी और विजय माल्या फ्रैंक सिनात्रा का गाना ‘आई डिट इट माय वे’ गाते हुए देखा गया।
https://youtu.be/ZbyCek8LqcE?si=hU2A0gi5uFnC_JWo

