नैनीताल ग्राम सालिया जमीरा और रुसी अगस्त 2023 में हुई भारी बारिश से एस,टी, पी, के हिस्से टूटने से रोड नहीं होने से सोलिया के ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
जब तक वहा रोड नहीं बनेगी तो कैसे ग्रामीण वहां पर वोट देने जाएंगे ग्रामीण कहना है कि यहां पर मोटर मार्ग बनना बनना चाहिए जब तक वहां पर रोड नहीं बनेगी तब तक चुनाव का बहिष्कार करेंगे
अब ग्रामीण आंदोल की राह जाने की ठान ली ।
भोपाल सिंह भकुनी ने कहा चुनाव का टाइम आ गया है हर 5 साल में चुनाव आते हैं जनप्रतिनिधि आते हैं दावा करते हैं सड़कों का पुलों का लेकिन जीतने के बाद गायब हो जाते हैं । दोबारा दिखाई नहीं देते फिर पांच साल में दिखाई देते हैं वही समस्या को देखते हुए इस बार पंचायत चुनाव का भविष्यकर करें औऱ शासन प्रशासन को दिखाएं कि हमारी समस्याएं क्या है और जनप्रतिनिधी चुने हैं इन समस्याओं को देखें घोड़े नदी पार नहीं हो पा रहे। कैसे जीवन चलेगा और कैसे बच्चे पाले जायेगे और कैसे उनका पेट भरा जाएगा भरा जाएगा
हरीश गढ़िया ने कहा की समस्या विगत पांच वर्षों से है 2021 में यहां पर एक बहुत बडी आपदा आई थी जो कि हमारे इसमें तीन पुल आपदा के भेट चढ़ गए थे। जिसमें हमारे घरों को भी खतरा है और छे परिवारों में से तीन परिवार ऐसे हैं जिसमें आपदा की मार कभी पड़ सकती है। इसकी जानकारी शासन प्रशासन समस्त विभागों को भी दी। विभागीय कर्मचारी और अधिकारी यहां पर आए थे और देख कर चले गए अभी तक इसमें कोई भी कार्य नहीं हो पाया इसलिए गांव वासियों ने तय किया है कि इतने वर्षों से हमारे बाप दादाओ समय से वोट देते हुए आ रहे हैं यह क्षेत्र वंचित है दुर्गम क्षेत्र हैँ। नैनीताल जिला मुख्यालय से 10 किलोमीटर की दूरी में गांव बसे हुए हैं इस गांव का शुद्ध लेने वाला कोई नहीं है इसलिए हमने तय किया है रोड नहीं तो वोट नहीं चुनाव का बहिष्कार का ऐलान किया है
पेय जल टैक व पिइस लाईन का कार्य अतिवृष्टि में बह गए।
● ग्राम सौलिया का मुख्य मार्ग में बना पुल्ल भी अतिवृष्टि की भेंट चढ़ गया।
● ग्रामीणों की सिचाई कि नहर भी आपदा में बह गई।
● सौलिया ग्राम वासीयों के 6 घरों को खतरा पैदा हो गया है जिसमें 3 परिवार मुख्य रूप में खतों की जड़ में है।
● ग्राम में बिजली के खंबे खतरे में है जो कि अपनी जगह से खुले नाले में लटके है।
सौलिया में खतरा उत्पन्न हुआ है ग्रामीणों को सामान लाने ले जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है इसके साथ ही छोटे-छोटे स्कूली बच्चो को बरसाती नदी को पार करने में परेशानियां होती हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें मोटरमार्ग नसीब नहीं हुआ है 4 किलोमीटर की रोड नहीं होने पर उन्होंने रोड नहीं तो वोट नहीं के नारे के साथ धरना प्रदर्शन कर पंचायत चुनाव का बहिष्कार करने का ऐलान किया
जिलाधिकारी वंधना सिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है और कल एक टीम को भेज कर सर्वे कराया जाएगा। डीएम ने कहा कि लोक निर्माण विभाग की टीम भी निरीक्षण करेगी और ग्रामीणों को यथाशीघ्र जो भी सहायता है वो उपलब्ध कराई जाएगी। कहा कि दीर्घकाल व्यवस्था के संबंध में रिपोर्ट भी बनाई जाएगी।

