आपसी झगड़े का फायदा उठाते हुए कुछ लोगों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया।
युवक को हायर सेंटर भेजा गया जहां बा-मुश्किल उसकी जान बच पाई।
पूरा मामला विकासनगर के आदूवाला ग्रामीण क्षेत्र का है…
जहां रात के समय शिब्बू नामक एक शराबी युवक का उसके घर में मामूली झगड़ा चल रहा था… इसी दौरान कुछ पड़ोसियों के साथ मिलकर बाहरी लोगों का एक झुंड जबरन इस युवक के घर घुस आया। खुलेआम गुंडई करते और कानून को हाथ में लेते हुए इन लोगों ने शराबी युवक को जमकर पीटा और घर से घसीटते हुए बाइक पर बैठा लिया।
खुलेआम गुंडई की ये वीडियो कुछ कैमरो में कैद हो गई।
देखिए कैसे ये हमलावर इस युवक को घर से घसीटते और पीटते हुए पुलिस का रौब भी दिखा रहे हैं। विडिओ में हमलावर युवक जोर से बोल रहे हैं…पुलिस ने कहा है उसे उठा कर ले आओ।
अब सवाल उठता है की क्या पुलिस ने ही इन गुंडो को मारपीट करते हुए युवक को उठाने का आदेश दिया था???
मारपीट करने वाले इन लोगों ने युवक को पीट-पीट कर लहूलुहान कर दिया।
परिवारजन जब उसे लेकर अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टरों ने जान का ज्यादा खतरा बताते हुए इस युवक को हायर सेंटर रेफर कर दिया कई दिन के इलाज के बाद युवक की जान बच पाई ।
अब परिवार के लोग खुलेआम गुंडई करने वाले इन लोगों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की मांग कर रहे हैं लेकिन सारे सबूत को दरकिनार कर इन गरीब लोगों की दरखास्त को पुलिस काबूल ही नहीं करना चाहती।
पीड़ित परिवार अब न्याय के लिए उच्च अधिकारियों के पास जाने की बात कह रहा है।

