जनपद उधम सिंह नगर के जसपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बंदरों का आतंक इतना बढ़ गया कि अब चिकित्सालय में तीमारदार मरीजो को भी लाने से कतराते नजर आने लगे ।लेकिन चिकित्सालय प्रभारी अधीक्षक डॉ0 धीरेन्द्र मोहन गहलौत कई बार वन विभागीय अधिकारियों से बन्दरो को पकड़ने की गुहार लगायी लेकिन विभागीय अधिकारियों ने एक ना सुनी ।बन्दरो को भगाने के गन का भी प्रयोग किया गया बन्दरो को भगाने व बचाव को चिकित्सालय के प्रत्येक कमरे में लाठी डंडे भी रखे गए कुछ समय तो कारगर साबित हुए लेकिन कुछ समय बाद निष्प्रभाव होते नजर आये। बता दें कि बिगत दिनों बीमारी से ग्रसित पीड़ित महिला का चिकित्सालय में उपचार चल रहा था कि चिकित्सालय में भर्ती महिला को देखने आए तीमारदार के साथ नन्हे मुन्ने वच्चो को बन्दरो ने अचानक परिसर में घुसकर वच्चो के हाथ की चीज पर झपट्टा मार दिया जिससे घबराकर बच्चे भागते हैं गिर गये ओर चोटिल हो गए जिनका उपचार भी चिकित्सालय में उपचार कराया ।जिसपर अब चिकित्सा प्रभारी अधीक्षक ने बन्दरो के आतंक के छुटकारा पाने का नायब तरीका निकालते हुए
चिकित्सालय परिसर गेट पर भयानक भयंकर लँगूर की हिलती झूलती फोटो लगाई फोटो अभी तो कुछ कारगर नजर आ रही है। लेकिन आखिर वन विभाग कब जागेगा जो जसपुर क्षेत्रवासियों को बंदरों के आतंक से निजात दिला पाएगा या जसपुर चिकित्सालय को बन्दरो आतंक का पर्याय क्षेत्र घोषित करने का प्रयास में तो नही।

