जनपद पौड़ी में वर्तमान में 58 अतिकुपोषित व कुपोषित बच्चे हैं जिनको इस श्रेणी से बाहर लाने के लिए जिला अधिकारी के नेतृत्व में लगातार काम किया जा रहा है। वर्तमान में जनपद में 17 अति कुपोषित तो 41 कुपोषित बच्चे हैं। जिनको आप जिला स्तरीय अधिकारी जिला अधिकारी के निर्देशों के बाद गोद लेकर उन्हें इस श्रेणी से बाहर लाने के लिए प्रयास कर रहे हैं बाल विकास अधिकारी देवेंद्र थपलियाल ने बताया कि जनपद पौड़ी में 58 कुपोषित बच्चे वर्तमान में है जिनको जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, खंड विकास अधिकारी आदि जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा गोद लेकर उन्हें इस श्रेणी से बहार लाने के लिए पोषित किट व अन्य चीज उपलब्ध कराई जा रही है। जिससे इस श्रेणी से इन बच्चों को बाहर लाया जा सके। इसी को देखते हुए मुख्य विकास अधिकारी पौड़ी द्वारा जनपद के एक जले हुए बच्चे को गोद लिया गया है जिसका उपचार मुख्य विकास अधिकारी द्वारा स्वयं करवाया जा रहा है जिससे उस बच्चों को अति कुपोषित श्रेणी से बाहर लाया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि इस बच्चे की इलाज के लिए उसे देहरादून के एक बड़े अस्पताल में भर्ती कराया गया है और बच्चे के इलाज में होना वाला खर्च वो खुद व्यय करेंगे। उन्होंने कहा कि इसी तरह अन्य जिला स्तर अधिकारी द्वारा भी एक-एक बच्चे को गोद लिया गया है जिससे जनपद में अति कुपोषित व कुपोषित बच्चों के आंकड़े को काम किया जा सकेगा।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- केदारनाथ आपदा: 13 साल बाद भी झकझोर देती है तबाही की कहानी
- मंत्री रेखा आर्य वाला दलिया-सत्तू इंसान तो क्या जानवर तक नहीं खा रहे: जनसंघर्ष मोर्चा
- “पीटीसी नरेन्द्रनगर में प्रशिक्षु भोजनालय का हुआ उच्चीकरण, डीआईजी यशवन्त सिंह चौहान ने किया लोकार्पण”
- उत्तराखंड STF और पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ड्रोन से हथियार और हेरोइन तस्करी का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
- फर्जी प्रमाण पत्रों के आधार पर कई IAS और IPS नौकरी कर रहे हैं : एडवोकेट विकेश नेगी
- सांप ने करी बुलेट मोटरसाइकिल की सवारी!
- हरिद्वार में कांग्रेस का भाजपा पर हमला, 12 साल का मोदीनामा बताया झूठ का पुलिंदा
- बैंक भर्ती में करोड़ों की उगाही मामले में मंत्री धन सिंह की बर्खास्तगी को मोर्चा ने बोला हल्ला
- विनोद कश्यप हत्याकांड: तीसरे दिन भी मांगों पर अड़ा परिवार, समझाने में जुटा प्रशासन, पंचनामा और अंतिम संस्कार रुका
- सादगी की मिसाल बने मुख्यमंत्री धामी, मां के साथ खेत में उतरे और किया खेती का काम
Wednesday, June 17

