Close Menu
Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • खेल से अनुशासन और एकता का संदेश, मुख्यमंत्री ने किया क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ
    • कैबिनेट विस्तार के बाद मंत्रिमंडल की हुई पहली बैठक, वीर उद्यमी योजना सहित 16 प्रस्तावों पर मुहर
    • “क्या राज्य में योग्य अधिवक्ता नहीं?” – कांग्रेस
    • उधम सिंह नगर के किसानों को बड़ी राहत, ग्रीष्मकालीन धान बुवाई पर लगी रोक हटी
    • चार साल पर घिरी धामी सरकार, यशपाल आर्य बोले—कार्यकाल “बेहद निराशाजनक”
    • मुख्यमंत्री ने शहद उत्पादन को बताया स्वरोजगार का सशक्त माध्यम
    • मुख्यमंत्री ने प्रेमनगर में कन्या पूजन कर मातृशक्ति सम्मान का दिया संदेश
    • मुख्यमंत्री के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, 4 साल के कार्यकाल पर जनता की मुहर
    • सीएम ने 401 करोड़ की 74 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास
    • सीएम बोले—चार साल में हर वर्ग तक पहुंची जनकल्याणकारी योजनाएं
    Wednesday, March 25
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Demo
    • होम
    • उत्तराखण्ड
    • उत्तरप्रदेश
    • सहारनपुर
    • दुनिया
    • देश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • यातायात
    • मनोरंजन
    • क्राइम
    Login
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Home»राज्य समाचार»दिल्ली/NCR»30 बेसमेंट सील-200 को नोटिस… कोचिंग सेंटर्स को रेगुलेट करने के लिए एक्ट लाएगी दिल्ली सरकार, फीस पर भी लगेगी लगाम?
    दिल्ली/NCR

    30 बेसमेंट सील-200 को नोटिस… कोचिंग सेंटर्स को रेगुलेट करने के लिए एक्ट लाएगी दिल्ली सरकार, फीस पर भी लगेगी लगाम?

    Social ScanBy Social ScanJuly 31, 2024Updated:January 8, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    ओल्ड राजेंद्र नगर में राव आईएएस कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में तीन स्टूडेंट्स की मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है. एक तरफ जहां हादसे नाराज छात्र अपनी मांगों को लेकर आमरण अनशन पर बैठे हैं, वहीं दूसरी तरफ इस घटना ने राजनीतिक रूप भी अख्तियार कर लिया है. इस बीच आम आदमी पार्टी की नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी का बयान सामने आया है. उनका कहना है कि शुरुआती जांच में पता चला है कि जिस जगह पर कोचिंग सेंटर था वहां पर नाली पर अवैध कब्जा था और बेसमेंट में अवैध रूप से लाइब्रेरी चल रही थी थी.

    मंत्री आतिशी ने बताया कि जिम्मेदार JE को MCD से टर्मिनेट कर दिया गया है और जो AE थे उनको सस्पेंड कर दिया है. उन्होंने कहा कि राजेंद्र नगर में 27 जुलाई को हुई घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया. उन्होंने बताया कि जैसे ही यह खबर सामने आई कि बेसमेंट में पानी भर गया है, सरकार की अलग अलग एजेंसी वहां पहुंची. इस दौरान पता चला कि हादसा हो गया है जिसके बाद जिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए गए.

    ‘कोचिंग सेंटर की लाइब्रेरी पूरी तरह अवैध थी’

    मंत्री के मुताबिक जांच रिपोर्ट के लिए 24 घंटे का टाइम दिया गया था. अंतरिम रिपोर्ट सामने आने पर पता चला कि जो ड्रेन वहां जिम्मेदार था वहां के कोचिंग सेंटर ने अतिक्रमण किया था. वहां मौजूद कोचिंग सेंटर की लाइब्रेरी पूरी तरह अवैध थी. मंत्री ने कहा कि बेसमेंट का इस्तेमाल सिर्फ स्टोरेज और पार्किंग के लिए किया जा सकता था. उन्होंने बताया कि शुरुआती रिपोर्ट के आधार पर ही MCD ने कार्यवाही शुरू की और JE को टर्मिनेट कर दिया गया साथ ही AE को फौरन निलंबित किया गया.

    इसके साथ ही मंत्री ने कहा कि वो दिल्ली के लोगों को भरोसा दिलाती हैं कि अगर इन अधिकारियों के अलावा भी किसी की कमी सामने आती है तो उन पर भी कार्रवाई का जाएगी चाहे वो कितने भी बड़े अधिकारी या सीनियर क्यों न हो. मंत्री ने बताया कि मजिस्ट्रेट जांच की रिपोर्ट 6 दिनों में आ जाएगी.

    ‘200 कोचिंग सेंटर को नोटिस भेजा गया है’

    उन्होंने बताया कि मेयर ने बुलडोजर भेजकर डेन से कब्जा हटाया और जिन कोचिंग के बेसमेंट में लाइब्रेरी चल रही थी उन पर कार्रवाई करते हुए उन्हें सील कर दिया गया है, जिसमें मशहूर दृष्टि कोचिंग जैसे सेंटर्स भी शामिल हैं. मंत्री ने बताया कि इसके अलावा 200 और कोचिंग सेंटर को नोटिस भेजा गया है और आज यानी बुधवार को भी सीलिंग की कार्रवाई की जाएगी. मंत्री ने कहा कि बात सिर्फ दिल्ली की नहीं है पूरे देश में जहां जहां छात्र कोचिंग करते हैं वहां भी समस्या हैं.

    ‘कोचिंग इंस्टीट्यूट को रेगुलेट करने के लिए एक्ट लाएंगे’

    केंद्र सरकार पर हमला करते हुए मंत्री ने कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि इतनी बड़ी घटना होने के बाद केंद्र सरकार रेगलूशन लाएगी लेकिन नहीं आई. उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार केंद्र सरकार के कानून का इंतजार नहीं करेगी. अब दिल्ली सरकार एक कानून लेकर के आएगी जो दिल्ली में चल रहे सारे कोचिंग इंस्टीट्यूट को रेगुलेट करेगा जैसे प्राइवेट स्कूलों में होता है. उन्होंने साफ कहा कि सरकार दिल्ली में चल रहे कोचिंग इंस्टीट्यूट को रेगुलेट करने के लिए एक्ट लाएगी.

    आतिशी ने कहा कि इस एक्ट के तहत इंस्टीट्यूट के इंफ्रास्ट्रक्चर, एडवरटाइजिंग और फीस को भी रेगुलेट किया जाएगा. इसके लिए एक कमेटी बनाई जाएगी जिसमे अधिकारियों के अलावा कोचिंग हब के छात्रों को भी शामिल किया जाएगा. इसके साथ ही जनता का फीडबैक लेने के लिए एक ईमेल आईडी coaching.law.feedback@gmail.com भी जारी की जाती है.

    #WATCH | Old Rajinder Nagar coaching centre incident| Delhi Mayor Shelly Oberoi says, “…We will listen to the demands of the students, we will hold a meeting with them soon and after that, we will pass that regulation in the Delhi Assembly…” pic.twitter.com/SdxS55W1VO

    — ANI (@ANI) July 31, 2024

    ‘दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी’

    वहीं दिल्ली की मेयर डॉ शैली ओबेरॉय मेयर ने राजेंद्र नगर की घटना को लेकर कहा कि उन्होंने MCD कमिश्नर को चिट्ठी लिखकर अवैध कोचिंग सेंटर के बेसमेंट पर और जिम्मेदार अधिकारियों पर एक्शन के लिए कहा है. उन्होंने बताया कि करीब 30 से ज्यादा कोचिंग सेंटर के बेसमेंट सील कर दिए गए हैं साथ ही 200 सेंटर्स को नोटिस भेजा गया है. वहीं मामले में 2 अधिकारियों पर एक्शन लेते हुए उन्हें निलंबित कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि अभी ये तत्काल एक्शन रिपोर्ट आने के बाद उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Social Scan
    • Website

    Related Posts

    कुंवर दिव्य प्रताप ने जीता कांस्य पदक, उत्तराखण्ड का नाम किया रोशन

    November 30, 2025
    Read More

    दिल्ली मेट्रो में अब ये क्या हुआ! एक ने मारी चप्पल तो दूसरे ने जड़ा थप्पड़, Video बनाते रहे यात्री

    July 31, 2024
    Read More

    दिल्ली कोचिंग हादसा: धरने के बाद आमरण अनशन पर बैठे छात्र, सामने रखीं अपनी मांगें

    July 31, 2024
    Read More

    Comments are closed.

    Top Posts

    रघुवर दास ओडिशा पहुंचे, राज्यपाल पद की शपथ लेने से पहले जगन्नाथ मंदिर में किए दर्शन

    October 30, 2023

    केंद्रीय विजीलैंस आयोग का विजीलैंस जागरूकता सप्ताह शुरू

    October 30, 2023

    ‘एक तो चोरी और ऊपर से सीनाजोरी’, मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज होने के बाद BJP ने साधा AAP पर निशाना

    October 30, 2023

    खेल से अनुशासन और एकता का संदेश, मुख्यमंत्री ने किया क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ

    March 25, 2026
    Follow Us
    Weather

    The Social Scan is a Hindi news channel launched in 2025. It delivers 24×7 comprehensive news coverage and in-depth analysis across diverse categories, including agriculture, education, business, entertainment, art, literature, culture, media, and more.

    Editor: Mrs Nidhi Jain
    Address: 7/1148-1149, Bartala Yadgar,
    Saharanpur, Uttar Pradesh, India, Pin: 247001
    Email Us: drnidhijainsre@gmail.com

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
    Our Picks

    खेल से अनुशासन और एकता का संदेश, मुख्यमंत्री ने किया क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ

    March 25, 2026

    कैबिनेट विस्तार के बाद मंत्रिमंडल की हुई पहली बैठक, वीर उद्यमी योजना सहित 16 प्रस्तावों पर मुहर

    March 25, 2026

    “क्या राज्य में योग्य अधिवक्ता नहीं?” – कांग्रेस

    March 25, 2026
    Most Popular

    आम आदमी भी मांग सकता है सूचना

    June 4, 2025

    नैनीताल भरी बरसात के कारण जीवन हुआ अस्त व्यस्त लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा

    June 30, 2025

    राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने उत्तर प्रदेश भ्रमण के दौरान लखनऊ स्थित राजभवन में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से शिष्टाचार भेंट की

    July 19, 2025
    © 2026 Social Scan. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?