Close Menu
Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • खेल से अनुशासन और एकता का संदेश, मुख्यमंत्री ने किया क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ
    • कैबिनेट विस्तार के बाद मंत्रिमंडल की हुई पहली बैठक, वीर उद्यमी योजना सहित 16 प्रस्तावों पर मुहर
    • “क्या राज्य में योग्य अधिवक्ता नहीं?” – कांग्रेस
    • उधम सिंह नगर के किसानों को बड़ी राहत, ग्रीष्मकालीन धान बुवाई पर लगी रोक हटी
    • चार साल पर घिरी धामी सरकार, यशपाल आर्य बोले—कार्यकाल “बेहद निराशाजनक”
    • मुख्यमंत्री ने शहद उत्पादन को बताया स्वरोजगार का सशक्त माध्यम
    • मुख्यमंत्री ने प्रेमनगर में कन्या पूजन कर मातृशक्ति सम्मान का दिया संदेश
    • मुख्यमंत्री के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, 4 साल के कार्यकाल पर जनता की मुहर
    • सीएम ने 401 करोड़ की 74 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास
    • सीएम बोले—चार साल में हर वर्ग तक पहुंची जनकल्याणकारी योजनाएं
    Wednesday, March 25
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Demo
    • होम
    • उत्तराखण्ड
    • उत्तरप्रदेश
    • सहारनपुर
    • दुनिया
    • देश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • यातायात
    • मनोरंजन
    • क्राइम
    Login
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Home»राज्य समाचार»दिल्ली/NCR»कोचिंग हादसा: राजेंद्र नगर के बाद मुखर्जी नगर में भी प्रदर्शन, दृष्टि IAS कोचिंग के सामने बैठे छात्र
    दिल्ली/NCR

    कोचिंग हादसा: राजेंद्र नगर के बाद मुखर्जी नगर में भी प्रदर्शन, दृष्टि IAS कोचिंग के सामने बैठे छात्र

    Social ScanBy Social ScanJuly 30, 2024Updated:January 8, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    दिल्ली के राजेंद्र नगर में कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भर जाने से 3 छात्रों की मौत को लेकर लगातार छात्र विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. वहीं अब इसे लेकर मुखर्जी नगर में भी UPSC की तैयारी करने वाले छात्र धरने पर बैठ गए हैं. यहां कल देर शाम छात्रों का विरोध प्रदर्शन शुरू हुआ था जिसके बाद रात भर कुछ छात्र धरने पर बैठे रहे.

    मुखर्जी नगर में दृष्टि IAS के कॉरपोरेट ऑफिस के सामने छात्रों का प्रदर्शन जारी है. इस प्रदर्शन में छात्रों के साथ-साथ कोचिंग सेंटर में पढ़ाने वाले शिक्षक भी शामिल हैं. छात्रों और शिक्षकों का कहना है कि उनका ये प्रदर्शन किसी ब्रांड के खिलाफ नहीं बल्कि पूरे सिस्टम के खिलाफ है.

    मुखर्जी नगर में छात्रों का विरोध-प्रदर्शन

    राजेंद्र नगर कोचिंग सेंटर हादसे में मरने वाले तीनों छात्र UPSC की तैयारी कर रहे थे, उनका सपना था कि वो मेहनत कर सिस्टम का हिस्सा बनें और उसमें सुधार करें लेकिन सिस्टम की लापरवाही ने ही तीन होनहार छात्रों की जान ले ली.

    इस पूरे हादसे के बाद छात्र लगातार प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं. मुखर्जी नगर में प्रदर्शन करने वाले छात्र और शिक्षकों का कहना है कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने वाले कोचिंग इंस्टिट्यूट एक कॉर्पोरेट की तरह काम कर रहे हैं. ये कोचिंग संस्थान छात्रों से तो मोटी फीस वसूलते हैं लेकिन यहां सुरक्षा की कोई गारंटी नहीं होती.

    पहले के हादसों से प्रशासन ने नहीं लिया सबक

    धरने पर बैठे छात्रों का कहना है कि कई ऐसे कोचिंग सेंटर्स हैं जिनकी सभी क्लासेज़ बेसमेंट में ही चलती है और एक साथ सैंकड़ों छात्र बैठ कर पढ़ाई करते हैं. इससे पहले मुखर्जी नगर और पटेल नगर में भी हादसा हुआ था लेकिन प्रशासन ने इससे कोई सबक नहीं लिया.दृष्टि IAS के कॉरपोरेट ऑफिस के सामने प्रदर्शन के सवाल पर प्रदर्शनकारी छात्रों का कहना है कि उनका विरोध केवल एक ऐसे संस्थान या ब्रांड के खिलाफ नहीं है बल्कि पूरे सिस्टम के खिलाफ है, जिसे रेगुलेट करने की जरूरत है.

    बेसमेंट में लाइब्रेरी संचालन पर उठे सवाल

    बता दें कि दिल्ली के राजेंद्र नगर में एक कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भर जाने से तीन छात्रों की मौत हो गई थी. दरअसल शनिवार को दिल्ली में हुई बारिश के बाद इलाके में कई फीट तक पानी भर गया था और कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में लाइब्रेरी संचालित हो रही थी. अचानक बारिश का पानी बेसमेंट में भर गया और जिससे 3 छात्रों की मौत हो गई. इस हादसे को लेकर छात्रों में खासी नाराजगी है, छात्र बेसमेंट में लाइब्रेरी चलाने को लेकर सवाल कर रहे हैं साथ इस घटना के दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है.

    कोचिंग सेंटर के बेंसमेंट में कैसे भरा पानी?

    रिपोर्ट के अनुसार, कोचिंग सेंटर की इमारत के बेसमेंट में चल रही लाइब्रेरी अवैध रूप से बनाई गई थी. इसमें एक समय में करीब 150 छात्र बैठ सकते हैं. जब लाइब्रेरी में पानी भरा तो कई छात्र लाइब्रेरी के अंदर थे. पुलिस के मुताबिक इस कोचिंग सेंटर की इमारत ढलान पर बनी थी, पानी इतनी जल्दी भरने का एक बड़ा कारण यह भी हो सकता है. वहीं कुछ लोगों ने बेसमेंट में पानी भरने के पीछे बने सीवर नाले के ओवरफ्लो को जिम्मेदार ठहराया, लेकिन अभी भी इसकी जांच की जा रही है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Social Scan
    • Website

    Related Posts

    कुंवर दिव्य प्रताप ने जीता कांस्य पदक, उत्तराखण्ड का नाम किया रोशन

    November 30, 2025
    Read More

    दिल्ली मेट्रो में अब ये क्या हुआ! एक ने मारी चप्पल तो दूसरे ने जड़ा थप्पड़, Video बनाते रहे यात्री

    July 31, 2024
    Read More

    30 बेसमेंट सील-200 को नोटिस… कोचिंग सेंटर्स को रेगुलेट करने के लिए एक्ट लाएगी दिल्ली सरकार, फीस पर भी लगेगी लगाम?

    July 31, 2024
    Read More

    Comments are closed.

    Top Posts

    रघुवर दास ओडिशा पहुंचे, राज्यपाल पद की शपथ लेने से पहले जगन्नाथ मंदिर में किए दर्शन

    October 30, 2023

    केंद्रीय विजीलैंस आयोग का विजीलैंस जागरूकता सप्ताह शुरू

    October 30, 2023

    ‘एक तो चोरी और ऊपर से सीनाजोरी’, मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज होने के बाद BJP ने साधा AAP पर निशाना

    October 30, 2023

    खेल से अनुशासन और एकता का संदेश, मुख्यमंत्री ने किया क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ

    March 25, 2026
    Follow Us
    Weather

    The Social Scan is a Hindi news channel launched in 2025. It delivers 24×7 comprehensive news coverage and in-depth analysis across diverse categories, including agriculture, education, business, entertainment, art, literature, culture, media, and more.

    Editor: Mrs Nidhi Jain
    Address: 7/1148-1149, Bartala Yadgar,
    Saharanpur, Uttar Pradesh, India, Pin: 247001
    Email Us: drnidhijainsre@gmail.com

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
    Our Picks

    खेल से अनुशासन और एकता का संदेश, मुख्यमंत्री ने किया क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ

    March 25, 2026

    कैबिनेट विस्तार के बाद मंत्रिमंडल की हुई पहली बैठक, वीर उद्यमी योजना सहित 16 प्रस्तावों पर मुहर

    March 25, 2026

    “क्या राज्य में योग्य अधिवक्ता नहीं?” – कांग्रेस

    March 25, 2026
    Most Popular

    सोशल मीडिया पर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी की धूम, फेसबुक पर 1 करोड़ हुए फॉलोअर्स

    June 3, 2024

    रूस में जिस पादरी का आतंकियों ने गला काटा उनका था इजराइल कनेक्शन! 40 साल से चर्च में दे रहे थे सेवाएं

    June 24, 2024

    हिजबुल्लाह के बाद हूती के निशाने पर इजराइल, ड्रोन अटैक के बाद तेल अवीव में दहशत, सुरक्षा पर उठे सवाल

    July 19, 2024
    © 2026 Social Scan. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?