Close Menu
Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • हरिद्वार में नाबालिग लड़कियों से बंधुआ मजदूरी का खुलासा, प्लांट हेड गिरफ्तार
    • हरिद्वार में कुंभ मेले के लिए 2 नए पुलों की मंजूरी, ट्रैफिक समस्या का होगा समाधान: सोनिका मेलाधिकारी
    • “IVARA Parkland” हरिद्वार के आगे हाईकोर्ट के आदेश भी बेमायने?
    • “4 साल बेमिसाल पूरी तरह फेल – मनोज तिवारी का सरकार पर बड़ा हमला”
    • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले सीएम पुष्कर सिंह धामी, उत्तराखंड आगमन का दिया निमंत्रण
    • अब कबाड़ नहीं, कमाई का जरिया है चीड़ की पत्तियां: डीएम
    • मुख्यमंत्री ने राम नवमी पर किया कन्या पूजन, प्रदेश की समृद्धि की कामना
    • 7 साल बाद भी नहीं बनी लॉ यूनिवर्सिटी, हरक सिंह रावत ने उठाए सवाल
    • मुख्यमंत्री ने किया देहरादून – पिथौरागढ़ विमान सेवा का शुभारंभ
    • Shri Guru Ram Rai Medical College में सुरक्षित नहीं है मेडिकल की पढ़ाई करने वाले छात्र और छात्राएं
    Friday, March 27
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Demo
    • होम
    • उत्तराखण्ड
    • उत्तरप्रदेश
    • सहारनपुर
    • दुनिया
    • देश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • यातायात
    • मनोरंजन
    • क्राइम
    Login
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Home»उत्तरप्रदेश»AMU कैंपस में ताबड़तोड़ फायरिंग, दो कर्मचारियों को लगी गोली, पकड़े गए बंदूकबाज
    उत्तरप्रदेश

    AMU कैंपस में ताबड़तोड़ फायरिंग, दो कर्मचारियों को लगी गोली, पकड़े गए बंदूकबाज

    Social ScanBy Social ScanJuly 24, 2024Updated:January 8, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में आज यानि बुधवार को फायरिंग की घटना से दहशत फैल गई. अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की मेडिकल कॉलोनी में मामूली विवाद के बाद रजिस्ट्रार कार्यालय में तैनात कर्मचारियों के बीच फायरिंग हुई. गोली लगने से दो कर्मचारी घायल हो गए हैं. घायल कर्मचारियों को इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है. पुलिस अधिकारी फोर्स के साथ मेडिकल कॉलेज में मौजूद हैं. घटना की जानकारी ली जा रही है.

    घटना थाना सिविल लाइन क्षेत्र की है. AMU के प्रॉक्टर प्रोफेसर मो. वसीम अली ने कहा- घायल नदीम और कलीम AMU कैंपस से जा रहे थे, तभी हमलावरों ने उन्हें गोली मार दी. कलीम-नदीम आपस में भाई हैं. रजिस्ट्रार ऑफिस में दोनों तैनात हैं. हमलावरों के बारे में अभी पता नहीं चल पाया है. लेकिन वो यूनिवर्सिटी के छात्र या कर्मचारी नहीं हैं. लोगों ने बताया है कि 5 राउंड गोली चली है. वारदात के पीछे का मोटिव नहीं पता चला है. हमलावरों से पूछताछ की जा रही है.

    पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं

    एएमयू में पहले भी ऐसी ही घटनाएं हो चुकी हैं. 2018 में कैंपस के आरएम हॉल में गोलीबारी की घटना हुई थी, जिसमें दो छात्र घायल हो गए थे, जो आपस में भाई थे. पीड़ितों की शिकायत के आधार पर पुलिस में मामला दर्ज किया गया था. हमलावर कथित तौर पर अन्य छात्रों से तीन लाख रुपये की रंगदारी मांग रहे थे. जब मांग पूरी नहीं की गई, तो हमलावरों ने चाकुओं और बंदूक की बटों से हमला कर दिया. यह भी आरोप लगाया गया कि हमलावरों ने कुछ छात्रों को जबरन जिन्ना विवाद पर विरोध प्रदर्शन में शामिल करने की कोशिश की और मना करने पर उन्हें गोली मार दी.

    पिछले साल AMU कैंटीन में फायरिंग

    पिछले साल सितंबर में भी AMU के जवाहरलाल नेहरू (JN) मेडिकल कॉलेज में फायरिंग की घटना हुई थी. हमलावर कथित तौर पर कैंटीन संचालक से साप्ताहिक भुगतान मांग रहे थे. जब संचालक ने मना कर दिया तो हमलावरों ने फायरिंग कर दी. यह घटना जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के स्पेशल वार्ड के पास कैंटीन के बाहर हुई, जिससे वहां मौजूद लोगों में दहशत फैल गई. आधा दर्जन से ज्यादा गोलियां चलीं, जिसमें एक महिला घायल हो गई. बताया जा रहा है कि कैंटीन के मुद्दे पर पहले भी विवाद और फायरिंग हो चुकी है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Social Scan
    • Website

    Related Posts

    Shri Guru Ram Rai Medical College में सुरक्षित नहीं है मेडिकल की पढ़ाई करने वाले छात्र और छात्राएं

    March 26, 2026
    Read More

    मुख्यमंत्री धामी ने सचिवालय में सिंचाई परियोजनाओं के अन्तर्गत रिवर प्रोटक्शन कार्य एवं डीसिल्टिंग की प्रगति की समीक्षा की

    January 30, 2026
    Read More

    मसूरी से दिल्ली-अमृतसर तक स्केट्स पर इतिहास रचने वाले दिग्गज सम्मानित, स्वर्ण जयंती पर भावुक हुए खिलाड़ी, अतीत की यादों में लौटी मसूरी

    December 16, 2025
    Read More

    Comments are closed.

    Top Posts

    रघुवर दास ओडिशा पहुंचे, राज्यपाल पद की शपथ लेने से पहले जगन्नाथ मंदिर में किए दर्शन

    October 30, 2023

    केंद्रीय विजीलैंस आयोग का विजीलैंस जागरूकता सप्ताह शुरू

    October 30, 2023

    ‘एक तो चोरी और ऊपर से सीनाजोरी’, मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज होने के बाद BJP ने साधा AAP पर निशाना

    October 30, 2023

    हरिद्वार में नाबालिग लड़कियों से बंधुआ मजदूरी का खुलासा, प्लांट हेड गिरफ्तार

    March 27, 2026
    Follow Us
    Weather

    The Social Scan is a Hindi news channel launched in 2025. It delivers 24×7 comprehensive news coverage and in-depth analysis across diverse categories, including agriculture, education, business, entertainment, art, literature, culture, media, and more.

    Editor: Mrs Nidhi Jain
    Address: 7/1148-1149, Bartala Yadgar,
    Saharanpur, Uttar Pradesh, India, Pin: 247001
    Email Us: drnidhijainsre@gmail.com

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
    Our Picks

    हरिद्वार में नाबालिग लड़कियों से बंधुआ मजदूरी का खुलासा, प्लांट हेड गिरफ्तार

    March 27, 2026

    हरिद्वार में कुंभ मेले के लिए 2 नए पुलों की मंजूरी, ट्रैफिक समस्या का होगा समाधान: सोनिका मेलाधिकारी

    March 27, 2026

    “IVARA Parkland” हरिद्वार के आगे हाईकोर्ट के आदेश भी बेमायने?

    March 27, 2026
    Most Popular

    “सहसपुर में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जों पर चिंता, विधायक पुंडीर ने CM धामी से की शिकायत”

    December 10, 2025

    देहरादून में विजय दिवस समारोह, सीएम धामी ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित

    December 16, 2025

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम, अल्मोड़ा में सांसद खेल महोत्सव का किया शुभारंभ …..

    December 22, 2025
    © 2026 Social Scan. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?