Close Menu
Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आपूर्ति व्यवस्था पर उच्चस्तरीय बैठक
    • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से की अहम मुलाकात
    • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘राजस्व लोक अदालत’ का किया शुभारम्भ
    • “देहरादून नारी निकेतन में संदिग्ध मौत: सुजाता पॉल ने उठाए गंभीर सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग”
    • हरिद्वार की “लेडी सिंघम” पर भ्रष्टाचार के आरोप, सस्पेंशन और संपत्ति जांच की मांग, व्हाट्सएप चैट हुई वायरल…
    • मेलाधिकारी सोनिका की अगुवाई में कुंभ 2027 की भव्य तैयारी, देव डोलियों की शोभायात्रा बनेगी आकर्षण
    • डेपुटेशन से परमानेंट तक खेल! सुजाता पॉल का एमडीडीए में पोस्ट फिक्सिंग और भ्रष्टाचार पर बड़ा खुलासा
    • हरिद्वार में नाबालिग लड़कियों से बंधुआ मजदूरी का खुलासा, प्लांट हेड गिरफ्तार
    • हरिद्वार में कुंभ मेले के लिए 2 नए पुलों की मंजूरी, ट्रैफिक समस्या का होगा समाधान: सोनिका मेलाधिकारी
    • “IVARA Parkland” हरिद्वार के आगे हाईकोर्ट के आदेश भी बेमायने?
    Monday, March 30
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Demo
    • होम
    • उत्तराखण्ड
    • उत्तरप्रदेश
    • सहारनपुर
    • दुनिया
    • देश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • यातायात
    • मनोरंजन
    • क्राइम
    Login
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Home»राज्य समाचार»पंजाब»विदेश भेजने के नाम पर Fraud, Immigration Center की महिला सहित 3 गिरफ्तार
    पंजाब

    विदेश भेजने के नाम पर Fraud, Immigration Center की महिला सहित 3 गिरफ्तार

    Social ScanBy Social ScanJuly 28, 2024Updated:January 8, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    मोगा : मोगा पुलिस ने भोले-भाले लोगों को विदेश भेजने तथा उनके विदेश जाने के लिए फंड शो करने के नाम पर कुछ इमीग्रेशन संचालकों द्वारा एक सहायक मैनेजर से कथित मिलीभगत करके 91 लाख 50 हजार रुपए की धोखाधड़ी किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने जांच के बाद कथित आरोपियों मानव बांसल, शीफू गोयल, उसकी पत्नी रीना गोयल सभी निवासी एपेक्स कालोनी मोगा तथा निधि सिडाना निवासी धर्मकोट के खिलाफ मामला दर्ज करके कैपिटल स्मॉल फाइनेंस बैंक लिमिटेड के सहायक मैनेजर शीफू गोयल तथा उसकी पत्नी रीना गोयल के अलावा मानव बांसल को गिरफ्तार कर लिया गया है।

    जबकि निधि सिडाना की गिरफ्तारी बाकी है। इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना सिटी मोगा के प्रभारी जसवीर सिंह ने बताया कि जिला पुलिस प्रमुख मोगा को दिए शिकायत पत्र में गौरव कुमार निवासी हरिजन कालोनी मोगा ने कहा कि कथित आरोपियों के कई इमीग्रेशन कार्यालय हैं, जो लोगों को विदेश भेजने का झांसा देने के अलावा उनके फंड शो करने का काम करते हैं। उक्त चैक बुकों पर वह खाता खुलवाने वाले के हस्ताक्षर आगे तथा पीछे करवा लेते थे। शिकायतकर्त्ता ने कहा कि जब मैंने अपनी चैकबुक मांगी, तो उन्होंने चैक बुक देने से इंकार कर दिया। उसने कहा कि मेरे बैंक खाते में 14 लाख की ट्रांजेक्शन हुई, लेकिन उन्होंने मेरे से पूछे बगैर उक्त पैसे निकलवा लिए।

    इसी तरह उन्होंने गुरदीप सिंह आहलूवालिया, हरविन्द्र कौर को भी कनाडा भेजने का झांसा देकर मुझे बताए बगैर 14 लाख रुपए 18 अप्रैल 2024 को हासिल करके मेरे खाते से निकलवा लिए गए। उसने कहा कि कथित आरोपी अलग-अलग व्यक्तियों के खातों में पैसे जमा करवाकर निकलवा लेते थे। इस तरह उन्होंने कई भोले-भाले लोगों को विदेश भेजने के नाम पर उनके जाली दस्तावेज भी तैयार किए और कई लोगों के साथ उन्होंने धोखाधड़ी की है। जिला पुलिस अधीक्षक मोगा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच का आदेश दिया।

    जांच अधिकारी ने जांच समय कुछ अन्य शिकायतकर्त्ताओं के बयान दर्ज किए। जांच के बाद पता चला कि सभी कथित आरोपियों द्वारा मिलीभगत करके अलग-अलग लोगों के बैंक खाते कैपीटल फायनेंस बैंक जी.टी. रोड मोगा में खोलते थे। अलग-अलग शिकायतकर्त्ता के आरोप सही पाए जाने पर कथित आरोपियों के खिलाफ उक्त मामला धोखाधड़ी, जाली दस्तावेज तैयार करने तथा मिलीभगत का थाना सिटी मोगा में मामला दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी जसवीर सिंह ने बताया कि उक्त मामले में काबू किए गए कथित आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। यदि कोई और शिकायतकर्त्ता सामने आया, तो उसके बयान दर्ज करके अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि यदि उक्त धोखाधड़ी मामले में किसी और व्यक्ति का नाम सामने आया, तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। एक अन्य कथित आरोपी को काबू करने के लिए छापामारी की जा रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Social Scan
    • Website

    Related Posts

    ट्रक व ऑटो रिक्शा की भीषण टक्कर, एक की दर्दनाक मौ’त

    July 28, 2024
    Read More

    लापता Oman Ship चालक मैंबरों की सहायता के लिए आगे आए राजा वड़िंग

    July 27, 2024
    Read More

    नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए Good News, इस विभाग में निकली भर्तियां

    July 26, 2024
    Read More

    Comments are closed.

    Top Posts

    रघुवर दास ओडिशा पहुंचे, राज्यपाल पद की शपथ लेने से पहले जगन्नाथ मंदिर में किए दर्शन

    October 30, 2023

    केंद्रीय विजीलैंस आयोग का विजीलैंस जागरूकता सप्ताह शुरू

    October 30, 2023

    ‘एक तो चोरी और ऊपर से सीनाजोरी’, मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज होने के बाद BJP ने साधा AAP पर निशाना

    October 30, 2023

    मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आपूर्ति व्यवस्था पर उच्चस्तरीय बैठक

    March 28, 2026
    Follow Us
    Weather

    The Social Scan is a Hindi news channel launched in 2025. It delivers 24×7 comprehensive news coverage and in-depth analysis across diverse categories, including agriculture, education, business, entertainment, art, literature, culture, media, and more.

    Editor: Mrs Nidhi Jain
    Address: 7/1148-1149, Bartala Yadgar,
    Saharanpur, Uttar Pradesh, India, Pin: 247001
    Email Us: drnidhijainsre@gmail.com

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
    Our Picks

    मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आपूर्ति व्यवस्था पर उच्चस्तरीय बैठक

    March 28, 2026

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से की अहम मुलाकात

    March 28, 2026

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘राजस्व लोक अदालत’ का किया शुभारम्भ

    March 28, 2026
    Most Popular

    खानपुर में फिर छिड़ा ‘महाभारत’ नोट उड़ाने के वीडियो पर बवाल, अब चैंपियन ने ‘रंग महल’ पर महापंचायत बुलाने का किया आह्वान…

    February 23, 2026

    डॉ. आर. राजेश कुमार की सक्रिय मॉनिटरिंग से पर्वतीय विकास को मिली नई रफ्तार, चमियाला पार्किंग व डीडीहाट टैक्सी स्टैंड परियोजनाओं में तेजी

    March 2, 2026

    महंगाई पर महिला कांग्रेस का हल्ला बोल, देहरादून में सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

    March 9, 2026
    © 2026 Social Scan. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?