Close Menu
Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • अंकिता भंडारी के घर की पानी की सप्लाई रोक दी गई : सुजाता पाॅल
    • मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आपूर्ति व्यवस्था पर उच्चस्तरीय बैठक
    • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से की अहम मुलाकात
    • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘राजस्व लोक अदालत’ का किया शुभारम्भ
    • “देहरादून नारी निकेतन में संदिग्ध मौत: सुजाता पॉल ने उठाए गंभीर सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग”
    • हरिद्वार की “लेडी सिंघम” पर भ्रष्टाचार के आरोप, सस्पेंशन और संपत्ति जांच की मांग, व्हाट्सएप चैट हुई वायरल…
    • मेलाधिकारी सोनिका की अगुवाई में कुंभ 2027 की भव्य तैयारी, देव डोलियों की शोभायात्रा बनेगी आकर्षण
    • डेपुटेशन से परमानेंट तक खेल! सुजाता पॉल का एमडीडीए में पोस्ट फिक्सिंग और भ्रष्टाचार पर बड़ा खुलासा
    • हरिद्वार में नाबालिग लड़कियों से बंधुआ मजदूरी का खुलासा, प्लांट हेड गिरफ्तार
    • हरिद्वार में कुंभ मेले के लिए 2 नए पुलों की मंजूरी, ट्रैफिक समस्या का होगा समाधान: सोनिका मेलाधिकारी
    Monday, March 30
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Demo
    • होम
    • उत्तराखण्ड
    • उत्तरप्रदेश
    • सहारनपुर
    • दुनिया
    • देश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • यातायात
    • मनोरंजन
    • क्राइम
    Login
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Home»देश»आज मंत्री बनने वालों के घनघनाएंगे फोन, देर रात तक शाह-नड्डा ने किया मंथन… भव्य होगा शपथ ग्रहण समारोह
    देश

    आज मंत्री बनने वालों के घनघनाएंगे फोन, देर रात तक शाह-नड्डा ने किया मंथन… भव्य होगा शपथ ग्रहण समारोह

    Social ScanBy Social ScanJune 9, 2024Updated:January 7, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज जब 7.15 पर नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलाएंगी. उसके साथ ही मोदी पूर्व पीएम जवाहर लाल नेहरू के लगातार तीन बार प्रधानमंत्री बनने के चुनावी रिकॉर्ड की भी बराबरी कर लेंगे. मोदी 2014 और 2019 के बाद तीसरी शपथ लेने जा रहे हैं. राष्ट्रपति भवन में शपथ ग्रहण समारोह को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. विदेशी मेहमान दिल्ली पहुंच चुके हैं. कुछ पहुंचने वाले हैं.पीएम मोदी की ताजपोशी में 7 हजार से ज्यादा मेहमान शामिल हो रहे हैं. इस बीच सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की है कि मंत्री कौन बनने जा रहा है, इसको लेकर गृहमंत्री अमित शाह के घर पर कैबिनेट मंत्रियों के नामों को लेकर बड़ी बैठक देर रात तक जारी रही है.

    पीएम आवास पर मैराथन मीटिंग के बाद अमित शाह के घर पर देर रात तक बैठक हुई, जिसमें मंत्रिमंडल के सदस्यों के नाम पर चर्चा हुई. बैठक में एनडीए के सहयोगियों को खासकर तेलगू देशम और जनता दल यूनाइटेड को मंत्रिमंडल में बेहतर तरीके से समायोजित करने पर चर्चा हुई. समझा जा रहा कि बीजेपी कई अहम विभाग अपने पास रख सकती है. महाराष्ट्र में हालांकि गठबंधन का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा, लेकिन इसी साल होने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए कैबिनेट में राज्य को अच्छा प्रतिनिधित्व दिया जा सकता है.

    बीजेपी खेमे में खुशी का माहौल

    इस बैठक में बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और बीएल संतोष मौजूद रहे हैं. बीती शाम को मोदी से भी गृहमंत्री अमित शाह, जेपी नड्डा और बीएल संतोष ने मुलाकात की थी और कैबिनेट मंत्रियों के नामों पर चर्चा की थी. इस बैठक के बाद ही मंत्रियों को संभवत: फोन जाने शुरू हो जाएंगे. वहीं, मोदी के शपथ ग्रहण को लेकर BJP खेमे में काफी खुशी का माहौल है क्योंकि मोदी आज नेहरू के रिकॉर्ड की बराबरी करने जा रहे हैं.

    1962 के बाद मोदी लगातार तीन बार प्रधानमंत्री बनने वाले दूसरे नेता होंगे. इससे पहले जवाहर लाल नेहरू तीन बार लगातार पीएम बन चुके हैं. शुक्रवार को एनडीए की बैठक हु, जिसमें मोदी को संसदीय दल का नेता चुना गया और राष्ट्रपति ने उनको सरकार बनाने का न्योता दिया. हालांकि इस बार बीजेपी को अकेले दम पर सरकार बनाने के लिए बहुमत नहीं मिला है. बीजेपी को लोकसभा चुनाव में 240 सीटें मिली हैं, जबकि एनडीए ने 293 सीटें हासिल की है. इंडिया गठबंधन को चुनाव में 234 सीट मिली हैं.

    राष्ट्रपति भवन को सजाया, दिल्ली पुलिस की एडवाइजरी

    शपथ ग्रहण समारोह को लेकर राष्ट्रपति भवन के फोरकोर्ट को सजाया-संवारा जा रहा है. फोरकोर्ट में एक विशेष मंच तैयार किया गया है, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे. केंद्रीय एजेंसी CPWD की देखरेख में पूरे परिसर को विशेष फूलों और सजावटी पौधों से सजाया गया है. राष्ट्रपति भवन की इमारत पर विशेष रंग बिरंगी लाइटें लगाई गई हैं. विशिष्ट मेहमानों के स्वागत के लिए रेड कारपेट्स भी लगाए गए हैं. और 8000 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है.

    शपथ ग्रहण समारोह को लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने 1100 कर्मचारियों को तैनात किया है. समारोह को लेकर आज दोपहर 2 बजे से रात 11 बजे तक राष्ट्रपति भवन के आसपास विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू रहेगी. इसके लिए एडवाइजरी भी जारी कर दी गई है. पूरी दिल्ली को नो फ्लाइंग जोन घोषित किया जा चुका है. 9 और 10 जून को दिल्ली में उड़ानों पर पाबंदी रहेगी. ड्रोन, पैराग्लाइडिंग और पैराजंपर पर भी रोक रहेगी. रिमोट ऑपरेटेड कोई भी उपकरण नहीं उड़ा जा सकेंगे. शपथ ग्रहण समारोह को लेकर धारा 144 लागू की गई है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Social Scan
    • Website

    Related Posts

    अंकिता भंडारी के घर की पानी की सप्लाई रोक दी गई : सुजाता पाॅल

    March 30, 2026
    Read More

    मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आपूर्ति व्यवस्था पर उच्चस्तरीय बैठक

    March 28, 2026
    Read More

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से की अहम मुलाकात

    March 28, 2026
    Read More

    Comments are closed.

    Top Posts

    रघुवर दास ओडिशा पहुंचे, राज्यपाल पद की शपथ लेने से पहले जगन्नाथ मंदिर में किए दर्शन

    October 30, 2023

    केंद्रीय विजीलैंस आयोग का विजीलैंस जागरूकता सप्ताह शुरू

    October 30, 2023

    ‘एक तो चोरी और ऊपर से सीनाजोरी’, मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज होने के बाद BJP ने साधा AAP पर निशाना

    October 30, 2023

    अंकिता भंडारी के घर की पानी की सप्लाई रोक दी गई : सुजाता पाॅल

    March 30, 2026
    Follow Us
    Weather

    The Social Scan is a Hindi news channel launched in 2025. It delivers 24×7 comprehensive news coverage and in-depth analysis across diverse categories, including agriculture, education, business, entertainment, art, literature, culture, media, and more.

    Editor: Mrs Nidhi Jain
    Address: 7/1148-1149, Bartala Yadgar,
    Saharanpur, Uttar Pradesh, India, Pin: 247001
    Email Us: drnidhijainsre@gmail.com

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
    Our Picks

    अंकिता भंडारी के घर की पानी की सप्लाई रोक दी गई : सुजाता पाॅल

    March 30, 2026

    मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आपूर्ति व्यवस्था पर उच्चस्तरीय बैठक

    March 28, 2026

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से की अहम मुलाकात

    March 28, 2026
    Most Popular

    खानपुर में फिर छिड़ा ‘महाभारत’ नोट उड़ाने के वीडियो पर बवाल, अब चैंपियन ने ‘रंग महल’ पर महापंचायत बुलाने का किया आह्वान…

    February 23, 2026

    डॉ. आर. राजेश कुमार की सक्रिय मॉनिटरिंग से पर्वतीय विकास को मिली नई रफ्तार, चमियाला पार्किंग व डीडीहाट टैक्सी स्टैंड परियोजनाओं में तेजी

    March 2, 2026

    महंगाई पर महिला कांग्रेस का हल्ला बोल, देहरादून में सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

    March 9, 2026
    © 2026 Social Scan. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?