Close Menu
Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आपूर्ति व्यवस्था पर उच्चस्तरीय बैठक
    • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से की अहम मुलाकात
    • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘राजस्व लोक अदालत’ का किया शुभारम्भ
    • “देहरादून नारी निकेतन में संदिग्ध मौत: सुजाता पॉल ने उठाए गंभीर सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग”
    • हरिद्वार की “लेडी सिंघम” पर भ्रष्टाचार के आरोप, सस्पेंशन और संपत्ति जांच की मांग, व्हाट्सएप चैट हुई वायरल…
    • मेलाधिकारी सोनिका की अगुवाई में कुंभ 2027 की भव्य तैयारी, देव डोलियों की शोभायात्रा बनेगी आकर्षण
    • डेपुटेशन से परमानेंट तक खेल! सुजाता पॉल का एमडीडीए में पोस्ट फिक्सिंग और भ्रष्टाचार पर बड़ा खुलासा
    • हरिद्वार में नाबालिग लड़कियों से बंधुआ मजदूरी का खुलासा, प्लांट हेड गिरफ्तार
    • हरिद्वार में कुंभ मेले के लिए 2 नए पुलों की मंजूरी, ट्रैफिक समस्या का होगा समाधान: सोनिका मेलाधिकारी
    • “IVARA Parkland” हरिद्वार के आगे हाईकोर्ट के आदेश भी बेमायने?
    Sunday, March 29
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Demo
    • होम
    • उत्तराखण्ड
    • उत्तरप्रदेश
    • सहारनपुर
    • दुनिया
    • देश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • यातायात
    • मनोरंजन
    • क्राइम
    Login
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Home»राज्य समाचार»मध्यप्रदेश»मध्य प्रदेश में 1.60 लाख करोड़ रुपये का होगा निवेश, 2 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार
    मध्यप्रदेश

    मध्य प्रदेश में 1.60 लाख करोड़ रुपये का होगा निवेश, 2 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार

    Social ScanBy Social ScanJuly 18, 2024Updated:January 8, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    भोपाल: देश का दिल मध्य प्रदेश अब औद्योगिक शक्ति के रूप में देशभर में स्थापित होने की तैयारी कर रहा है, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने साल 2025 को औद्योगिक वर्ष के रूप में मनाने की घोषणा की है वहीं पिछले दिनों उज्जैन और मुंबई में इन्वेस्टर समिट में 1.60 लाख करोड़ का निवेश प्रस्तावित है। जिससे करीब 2 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा साथ ही 20 जुलाई को जबलपुर में रीजनल इन्वेस्टर्स समिट होने जा रही है, इसमें भी करोड़ों का निवेश मध्य प्रदेश आने की पूरी उम्मीद है।

    मध्य प्रदेश में आर्थिक विकास को गति देने के लिए प्रदेश की मोहन सरकार अब औद्योगिक विकास पर अपना ध्यान केंद्रित कर रही है। जिसके चलते साल 2025 को उद्योग वर्ष के रूप में मनाया जाएगा इसके साथ ही मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव देशभर के सभी बड़े औद्योगिक समूहों से चर्चा कर रहे हैं। इसकी शुरुआत मुंबई में उद्योगपतियों के साथ हुई चर्चा से हो चुकी है, मुंबई में चर्चा के दौरान रिलायंस के अध्यक्ष अनिल अंबानी ने मध्य प्रदेश के शहडोल में रक्षा क्षेत्र में 50 हज़ार करोड़ के निवेश की मंशा जताई है। वहीं प्रदेश के बैतूल सतना और दमोह जिले में करीब 17 हज़ार करोड़ के निवेश के लिए जेएसडब्ल्यू ग्रुप ने प्रस्ताव दिया है।

    मुंबई में उद्योगपतियों से हुई चर्चा के बाद मिले प्रस्ताव और उज्जैन में हुई रीजनल इन्वेस्टर समिट के प्रस्तावों को मिला लिया जाए तो मध्य प्रदेश में करीब 1.60 लाख करोड़ का निवेश प्रस्तावित है। जिससे 2 लाख से भी ज्यादा लोगों को रोजगार मिलेगा। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने पिछले दिनों इसकी जानकारी देते हुए प्रदेश में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ाने के लिए सरकार के प्रयासों की जानकारी दी थी।

    उज्जैन के बाद अब 20 जुलाई को जबलपुर में रीजनल इन्वेस्टर समिट होने जा रही है, जिसमें विभिन्न औद्योगिक समूहों के 1000 से ज्यादा प्रतिनिधि शामिल होने वाले इस समिट में बायर-सेलर मीट भी होगी। साथ ही 70 परियोजनाओं का लोकार्पण और भूमि पूजन भी किया जाएगा सरकार को उम्मीद है की जबलपुर में होने वाली रीजनल इन्वेस्टर समिट में करीब 1222 करोड रुपए से अधिक का निवेश होगा, जिसमें 3444 लोगों को रोजगार भी मिलेगा।

    जबलपुर में होने वाली रीजनल इन्वेस्टर समिट में रक्षा और कृषि उत्पादन से जुड़े क्षेत्रों में निवेश की संभावनाएं हैं, इसी तरह का आयोजन सितंबर में ग्वालियर और अक्टूबर में रीवा में भी प्रस्तावित है। इसके बाद सागर और दमोह में भी रीजनल इन्वेस्टर सबमिट की जानी है। इसके पीछे सरकार की मंशा है कि प्रदेश की सभी जिलों में औद्योगिक गतिविधियों को समान रूप से बढ़ावा मिले।

    पिछले दिनों कई औद्योगिक समूहों से चर्चा के बाद मुख्यमंत्री ने बताया कि देश के बड़े औद्योगिक घराने मध्य प्रदेश में निवेश के लिए उत्साहित है। दूसरी तरफ मध्य प्रदेश में वो तमाम इंफ्रास्ट्रक्चर मौजूद हैं, जो उद्योगों के विकास के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि अभी तक जो प्रस्ताव मिले हैं उनमें एग्रो आयल एंड गैस के प्रबंध संचालक प्रणव अडानी ने 75000 करोड़, जेके सीमेंट ने 4000 करोड़, एशियन पेंटस ने 2000 करोड़, एचईजी ने 1,800 करोड़, वोल्वो आयशर और हिंदुस्तान इंजीनियरिंग इंडस्ट्रीज ने 1500 – 1500 करोड़ रुपये के निवेश के प्रस्ताव दिए हैं। इस निवेश से लगभग 1 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा।

    इसी तरह मुंबई में विभिन्न उद्योगपतियों से अलग-अलग चर्चा में 73 हजार 950 करोड़ रुपये के निवेश की इच्छा जताई गई है। इसमें रिलायंस अनिल धीरूभाई अंबानी ग्रुप ने शहडोल में रक्षा क्षेत्र में 50 हजार करोड़ रुपये, जेएस डब्ल्यू लिमिटेड ने बैतूल, शहडोल और दमोह में 17 हजार करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव दिया है। एलएंडटी ने इंदौर में दो हजार करोड़, ग्रेसिम इंडस्ट्रीज ने नागदा में 4000 करोड़ गोदरेज कन्ज्यूमर प्रोडक्टस ने मालनपुर भिंड में 450 करोड़ और योटा डेटा सर्विस ने इंदौर में 500 करोड़ रुपये निवेश की प्रतिबद्धता जताई है। इससे भी लगभग एक लाख रोजगार के अवसर सृजित होंगे। महिंद्रा होलीडे ने देवास और बांधवगढ़ में 750, ओबेराय होटल ग्रुप ने 400 करोड़ और साज होटल ग्रुप ने वाइल्ड लाइफ टूरिज्म के क्षेत्र में निवेश के प्रस्ताव दिए हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Social Scan
    • Website

    Related Posts

    इकहरा गांव में पदस्थ महिला पटवारी से ग्रामीण ने की अभद्रता, दस्तावेज फाड़े

    August 1, 2024
    Read More

    पुलिस की निगरानी में सिरफिरे प्रेमी और महिला का हो रहा उपचार, पेट्रोल डालकर खुद लगा ली आग

    August 1, 2024
    Read More

    कार चुराने के आठ दिन बाद उसी जगह दूसरी गाड़ी चोरी करने पहुंचा चोर नहीं हो पाया कामयाब

    August 1, 2024
    Read More

    Comments are closed.

    Top Posts

    रघुवर दास ओडिशा पहुंचे, राज्यपाल पद की शपथ लेने से पहले जगन्नाथ मंदिर में किए दर्शन

    October 30, 2023

    केंद्रीय विजीलैंस आयोग का विजीलैंस जागरूकता सप्ताह शुरू

    October 30, 2023

    ‘एक तो चोरी और ऊपर से सीनाजोरी’, मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज होने के बाद BJP ने साधा AAP पर निशाना

    October 30, 2023

    मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आपूर्ति व्यवस्था पर उच्चस्तरीय बैठक

    March 28, 2026
    Follow Us
    Weather

    The Social Scan is a Hindi news channel launched in 2025. It delivers 24×7 comprehensive news coverage and in-depth analysis across diverse categories, including agriculture, education, business, entertainment, art, literature, culture, media, and more.

    Editor: Mrs Nidhi Jain
    Address: 7/1148-1149, Bartala Yadgar,
    Saharanpur, Uttar Pradesh, India, Pin: 247001
    Email Us: drnidhijainsre@gmail.com

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
    Our Picks

    मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आपूर्ति व्यवस्था पर उच्चस्तरीय बैठक

    March 28, 2026

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से की अहम मुलाकात

    March 28, 2026

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘राजस्व लोक अदालत’ का किया शुभारम्भ

    March 28, 2026
    Most Popular

    मनचलों की एक न चली! महिला पुलिसकर्मी से बदसलूकी पड़ी भारी, जड़े कई थप्पड़

    July 12, 2024

    यूपी में हार का ठीकरा किसके सिर फूटा,15 पेज की रिपोर्ट क्या दे रही संकेत?

    July 18, 2024

    ‘जो नाम लिख गया, अब नहीं हटेगा’, सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर ये क्या बोल गए मुजफ्फरनगर के दुकानदार?

    July 22, 2024
    © 2026 Social Scan. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?