Close Menu
Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आपूर्ति व्यवस्था पर उच्चस्तरीय बैठक
    • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से की अहम मुलाकात
    • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘राजस्व लोक अदालत’ का किया शुभारम्भ
    • “देहरादून नारी निकेतन में संदिग्ध मौत: सुजाता पॉल ने उठाए गंभीर सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग”
    • हरिद्वार की “लेडी सिंघम” पर भ्रष्टाचार के आरोप, सस्पेंशन और संपत्ति जांच की मांग, व्हाट्सएप चैट हुई वायरल…
    • मेलाधिकारी सोनिका की अगुवाई में कुंभ 2027 की भव्य तैयारी, देव डोलियों की शोभायात्रा बनेगी आकर्षण
    • डेपुटेशन से परमानेंट तक खेल! सुजाता पॉल का एमडीडीए में पोस्ट फिक्सिंग और भ्रष्टाचार पर बड़ा खुलासा
    • हरिद्वार में नाबालिग लड़कियों से बंधुआ मजदूरी का खुलासा, प्लांट हेड गिरफ्तार
    • हरिद्वार में कुंभ मेले के लिए 2 नए पुलों की मंजूरी, ट्रैफिक समस्या का होगा समाधान: सोनिका मेलाधिकारी
    • “IVARA Parkland” हरिद्वार के आगे हाईकोर्ट के आदेश भी बेमायने?
    Saturday, March 28
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Demo
    • होम
    • उत्तराखण्ड
    • उत्तरप्रदेश
    • सहारनपुर
    • दुनिया
    • देश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • यातायात
    • मनोरंजन
    • क्राइम
    Login
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Home»देश»‘अबकी बार 400 पार’ के नारे से हुआ नुकसान… शिंदे और NCP ने बताया क्यों घटीं सीटें
    देश

    ‘अबकी बार 400 पार’ के नारे से हुआ नुकसान… शिंदे और NCP ने बताया क्यों घटीं सीटें

    Social ScanBy Social ScanJune 12, 2024Updated:January 7, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मंगलवार को अपने एक कार्यक्रम में लोकसभा चुनाव में आए नतीजे पर खुलकर बात की है और उन्होंने बताया कि किस वजह से महाराष्ट्र में एनडीए की सीटें कम हुई हैं. उन्होंने बीजेपी के अबकी बार 400 पार के नारे से नुकसान की बात स्वीकार की है. हालांकि उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते हुए कहा है कि वह पिछले 10 सालों से लगातार कठिन मेहनत कर रहे हैं और एक भी छुट्टी नहीं ली है.

    एकनाथ शिंदे ने बीजेपी के अबकी बार 400 पार नारे पर बोलते हुए कहा, ‘इस नारे को लेकर विपक्ष ने ऐसा माहौल तैयार कर दिया कि अगर मोदी सरकार 400 पार चली गई, तो वह संविधान बदल देगी. लोगों ने इसे दिमाग में रखा और सब गड़बड़ हो गया. यही हमारी महायुति के लिए भारी पड़ा. महाराष्ट्र में भी हमें नुकसान हुआ. संविधान बदल जाएगा, आरक्षण खत्म हो जाएगा… ये चर्चाएं थीं… ऐसा कुछ नहीं होना था, लेकिन ‘400 पार’ की संख्या ने सारी समस्याएं पैदा कर दीं.’

    NCP अजीत गुट ने सीएम एकनाथ शिंदे के बयान का समर्थन किया. एनसीपी अजीत पवार ग्रुप के मुख्य प्रवक्ता उमेश पाटिल ने कहा कि 400 सीट का नारा देने की वजह से हारे. विपक्ष ने 400 सीट का नारा देने पर इसका गलत तरीके से दुष्प्रचार किया, जिससे दलितों में और अल्पसंख्यको में गलत मैसेज गया कि सविधान बदलने के लिए 400 सीट चाहिए और इस वजह से हार हुई. सीएम एकनाथ शिंदे ने इस बारे में सही कहा है.

    बीजेपी ने जीती हैं 9 लोकसभा सीटें

    महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में 23 सीटें जीती थीं, लेकिन इस बार ये घटकर मात्र 9 रह गई हैं. एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में शिवसेना ने सात सीटें जीतीं, जबकि अजित पवार की एनसीपी सिर्फ एक सीट जीत पाई. कुल मिलाकर एनडीए को राज्य की 48 सीटों में से 17 पर ही जीत मिली है. इसके विपरीत, 2014 में शिवसेना-बीजेपी गठबंधन ने 43 सीटों पर विजय पताका फहराई थी.

    चुनाव नतीजों के बाद महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस ने चुनावी हार की जिम्मेदारी ली और पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व से उन्हें उनकी जिम्मेदारियों से मुक्त करने की अपील की. चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि 400 से ज्यादा सीटें मांगने के पीछे बीजेपी का असली इरादा संविधान बदलना और आरक्षण खत्म करना है. बीजेपी नेता अनंत कुमार हेगड़े सहित कई पार्टी नेताओं ने सार्वजनिक रूप से संविधान को लेकर “पुनर्विचार” करने की बात कही थी. उनका कहना था कि इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए बीजेपी को लोकसभा में 543 में से 400 सीटें हासिल करनी होंगी. हालांकि, बीजेपी नेतृत्व ने हेगड़े की टिप्पणियों से खुद को अलग कर लिया था.

    सीएम शिंदे कृषि मंत्री से मिलेंगे

    वहीं, फसलों के समर्थन मूल्य के मुद्दे पर शिंदे ने कहा कि भारत एक कृषि प्रधान देश है और किसान अन्नदाता है. अगर किसान नाखुश है तो कोई भी खुश नहीं रह सकता. उन्होंने कहा कि वह जल्द ही केंद्रीय कृषि मंत्री से मिलेंगे और प्याज, कपास और सोयाबीन के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य की मांग करेंगे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Social Scan
    • Website

    Related Posts

    मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आपूर्ति व्यवस्था पर उच्चस्तरीय बैठक

    March 28, 2026
    Read More

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से की अहम मुलाकात

    March 28, 2026
    Read More

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘राजस्व लोक अदालत’ का किया शुभारम्भ

    March 28, 2026
    Read More

    Comments are closed.

    Top Posts

    रघुवर दास ओडिशा पहुंचे, राज्यपाल पद की शपथ लेने से पहले जगन्नाथ मंदिर में किए दर्शन

    October 30, 2023

    केंद्रीय विजीलैंस आयोग का विजीलैंस जागरूकता सप्ताह शुरू

    October 30, 2023

    ‘एक तो चोरी और ऊपर से सीनाजोरी’, मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज होने के बाद BJP ने साधा AAP पर निशाना

    October 30, 2023

    मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आपूर्ति व्यवस्था पर उच्चस्तरीय बैठक

    March 28, 2026
    Follow Us
    Weather

    The Social Scan is a Hindi news channel launched in 2025. It delivers 24×7 comprehensive news coverage and in-depth analysis across diverse categories, including agriculture, education, business, entertainment, art, literature, culture, media, and more.

    Editor: Mrs Nidhi Jain
    Address: 7/1148-1149, Bartala Yadgar,
    Saharanpur, Uttar Pradesh, India, Pin: 247001
    Email Us: drnidhijainsre@gmail.com

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
    Our Picks

    मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आपूर्ति व्यवस्था पर उच्चस्तरीय बैठक

    March 28, 2026

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से की अहम मुलाकात

    March 28, 2026

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘राजस्व लोक अदालत’ का किया शुभारम्भ

    March 28, 2026
    Most Popular

    सोशल मीडिया पर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी की धूम, फेसबुक पर 1 करोड़ हुए फॉलोअर्स

    June 3, 2024

    रूस में जिस पादरी का आतंकियों ने गला काटा उनका था इजराइल कनेक्शन! 40 साल से चर्च में दे रहे थे सेवाएं

    June 24, 2024

    हिजबुल्लाह के बाद हूती के निशाने पर इजराइल, ड्रोन अटैक के बाद तेल अवीव में दहशत, सुरक्षा पर उठे सवाल

    July 19, 2024
    © 2026 Social Scan. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?