Close Menu
Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आपूर्ति व्यवस्था पर उच्चस्तरीय बैठक
    • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से की अहम मुलाकात
    • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘राजस्व लोक अदालत’ का किया शुभारम्भ
    • “देहरादून नारी निकेतन में संदिग्ध मौत: सुजाता पॉल ने उठाए गंभीर सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग”
    • हरिद्वार की “लेडी सिंघम” पर भ्रष्टाचार के आरोप, सस्पेंशन और संपत्ति जांच की मांग, व्हाट्सएप चैट हुई वायरल…
    • मेलाधिकारी सोनिका की अगुवाई में कुंभ 2027 की भव्य तैयारी, देव डोलियों की शोभायात्रा बनेगी आकर्षण
    • डेपुटेशन से परमानेंट तक खेल! सुजाता पॉल का एमडीडीए में पोस्ट फिक्सिंग और भ्रष्टाचार पर बड़ा खुलासा
    • हरिद्वार में नाबालिग लड़कियों से बंधुआ मजदूरी का खुलासा, प्लांट हेड गिरफ्तार
    • हरिद्वार में कुंभ मेले के लिए 2 नए पुलों की मंजूरी, ट्रैफिक समस्या का होगा समाधान: सोनिका मेलाधिकारी
    • “IVARA Parkland” हरिद्वार के आगे हाईकोर्ट के आदेश भी बेमायने?
    Saturday, March 28
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Demo
    • होम
    • उत्तराखण्ड
    • उत्तरप्रदेश
    • सहारनपुर
    • दुनिया
    • देश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • यातायात
    • मनोरंजन
    • क्राइम
    Login
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Home»देश»जम्मू-कश्मीर में हमले के पीछे पाकिस्तान, लश्कर के दशतगर्दों ने की फायरिंग, तस्वीर भी आई सामने
    देश

    जम्मू-कश्मीर में हमले के पीछे पाकिस्तान, लश्कर के दशतगर्दों ने की फायरिंग, तस्वीर भी आई सामने

    Social ScanBy Social ScanJune 10, 2024Updated:January 7, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    जम्मू-कश्मीर के रियासी में यात्री बस पर हुए आतंकवादी हमले के पीछे पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा का हाथ है. हमला उस बस पर किया गया, जो शिव खोड़ी से लौट रही थी. बस में सवार सभी तीर्थयात्री शिव खोड़ी में भोले बाबा के दर्शन के लिए गए थे और वापस कटरा लौट रहे थे. हमले में 9 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई और 33 अन्य घायल हो गए. दहशतगर्दों ने 30 से 40 राउंड फायर किए और एक गोली बस ड्राइवर को लगी, जिसके चलते बस 200 फीट गहरी खाई में गिर गई.

    बस पर दो आतंकवादियों ने हमला किया. सूत्रों का कहना है कि दोनों आतंकी पाकिस्तान से हैं. उन्होंने राजौरी और रियासी बॉर्डर के बीच के इलाके में बस को निशाना बनाया. पुलिस अधिकारी के मुताबिक, राजौरी में आतंकी कमांडर अबू हमजा सक्रिय है. अबू हमजा की तस्वीर सामने आई है. उसे खोजने के लिए सुरक्षा बलों की संयुक्त तलाशी अभियान जारी है.

    बताया गया है कि इस घटना के शिकार हुए तीर्थयात्री उत्तर प्रदेश, दिल्ली और राजस्थान के रहने वाले हैं. सभी घायलों का नारायण अस्पताल और जम्मू के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है. इस हमले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं. इसकी जिम्मेदारी NIA को सौंपी गई है. साथ ही एनआईए की फॉरेंसिक टीम भी मौके के लिए रवाना की गई है. इसके अलावा एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं.

    हमले में घायल श्रद्धालुओं ने क्या बताया?

    इस घटना में घायल हुए श्रद्धालु संतोष कुमार वर्मा ने बताया कि शिवखोड़ी से दर्शन करके वापस आ रहे थे. अचानक बीच रोड पर एक आतंकवादी आया और फायरिंग शुरू कर दी. दो-तीन फायरिंग ड्राइवर के ऊपर किया, फिर बस के अंदर फायरिंग की. फिर बस नीचे गिर गई. नीचे गिरने के बाद भी काफी देर तक फायरिंग की. उसके बाद कई लोग रोने चिल्लाने लगे. बीच-बीच में बंद करके फायरिंग करता रहा. जब फिर हमने सबको शांत कराया कि अभी चुप रहो, हो सकता है अभी और फायरिंग करे फिर भी फायरिंग होती रही कुछ देर तक.

    एक अन्य घायल श्रद्धालु ने कहा कि हम लोग दिल्ली से वैष्णो देवी के दर्शन करने आए थे. दर्शन करने के बाद हमारे पास टाइम बचा था, हमने सोचा शिवखोड़ी के दर्शन कर आएं. दर्शन करके जैसे ही हम लोग वहां से निकले ठीक आधे घंटे बाद हमारी गाड़ी पर फायरिंग शुरू हो गई और शीशे टूट गए. कुछ सेकंडों में हमारी गाड़ी खाई में चली गई. खाई में जाने के बाद भी कुछ सेकंड फायरिंग चली.

    हमले को लेकर क्या बोला प्रशासन?

    रियासी की एसएसपी मोहिता शर्मा ने TV9 भारतवर्ष से बातचीत में कहा कि चश्मदीद के मुताबिक दो आतंकियों ने बस पर फायर किया है. बड़े पैमाने पर आतंकियों की धरपकड़ के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. जिन आतंकियों ने इस कायराना हरकत को अंजाम दिया है उनके पाकिस्तानी होने की आशंका जताई जा रही है. सामान्य इनपुट के आधार पर शिव खोड़ी और माता वैष्णो देवी की सुरक्षा पहले से ही पुख्ता थी. कोई भी खास इनपुट नहीं था, लेकिन दुर्भाग्य से आतंकियों की तरफ से यात्रियों की बस पर हमला किया गया.

    इस हमले के बाद जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं. उन्होंने हमले को लेकर हाई लेवल सुरक्षा मीटिंग बुलाई है. ये मीटिंग आज ही होनी है. बैठक में शीर्ष सुरक्षा अधिकारी शामिल होंगे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Social Scan
    • Website

    Related Posts

    मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आपूर्ति व्यवस्था पर उच्चस्तरीय बैठक

    March 28, 2026
    Read More

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से की अहम मुलाकात

    March 28, 2026
    Read More

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘राजस्व लोक अदालत’ का किया शुभारम्भ

    March 28, 2026
    Read More

    Comments are closed.

    Top Posts

    रघुवर दास ओडिशा पहुंचे, राज्यपाल पद की शपथ लेने से पहले जगन्नाथ मंदिर में किए दर्शन

    October 30, 2023

    केंद्रीय विजीलैंस आयोग का विजीलैंस जागरूकता सप्ताह शुरू

    October 30, 2023

    ‘एक तो चोरी और ऊपर से सीनाजोरी’, मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज होने के बाद BJP ने साधा AAP पर निशाना

    October 30, 2023

    मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आपूर्ति व्यवस्था पर उच्चस्तरीय बैठक

    March 28, 2026
    Follow Us
    Weather

    The Social Scan is a Hindi news channel launched in 2025. It delivers 24×7 comprehensive news coverage and in-depth analysis across diverse categories, including agriculture, education, business, entertainment, art, literature, culture, media, and more.

    Editor: Mrs Nidhi Jain
    Address: 7/1148-1149, Bartala Yadgar,
    Saharanpur, Uttar Pradesh, India, Pin: 247001
    Email Us: drnidhijainsre@gmail.com

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
    Our Picks

    मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आपूर्ति व्यवस्था पर उच्चस्तरीय बैठक

    March 28, 2026

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से की अहम मुलाकात

    March 28, 2026

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘राजस्व लोक अदालत’ का किया शुभारम्भ

    March 28, 2026
    Most Popular

    मनचलों की एक न चली! महिला पुलिसकर्मी से बदसलूकी पड़ी भारी, जड़े कई थप्पड़

    July 12, 2024

    यूपी में हार का ठीकरा किसके सिर फूटा,15 पेज की रिपोर्ट क्या दे रही संकेत?

    July 18, 2024

    ‘जो नाम लिख गया, अब नहीं हटेगा’, सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर ये क्या बोल गए मुजफ्फरनगर के दुकानदार?

    July 22, 2024
    © 2026 Social Scan. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?