Close Menu
Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आपूर्ति व्यवस्था पर उच्चस्तरीय बैठक
    • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से की अहम मुलाकात
    • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘राजस्व लोक अदालत’ का किया शुभारम्भ
    • “देहरादून नारी निकेतन में संदिग्ध मौत: सुजाता पॉल ने उठाए गंभीर सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग”
    • हरिद्वार की “लेडी सिंघम” पर भ्रष्टाचार के आरोप, सस्पेंशन और संपत्ति जांच की मांग, व्हाट्सएप चैट हुई वायरल…
    • मेलाधिकारी सोनिका की अगुवाई में कुंभ 2027 की भव्य तैयारी, देव डोलियों की शोभायात्रा बनेगी आकर्षण
    • डेपुटेशन से परमानेंट तक खेल! सुजाता पॉल का एमडीडीए में पोस्ट फिक्सिंग और भ्रष्टाचार पर बड़ा खुलासा
    • हरिद्वार में नाबालिग लड़कियों से बंधुआ मजदूरी का खुलासा, प्लांट हेड गिरफ्तार
    • हरिद्वार में कुंभ मेले के लिए 2 नए पुलों की मंजूरी, ट्रैफिक समस्या का होगा समाधान: सोनिका मेलाधिकारी
    • “IVARA Parkland” हरिद्वार के आगे हाईकोर्ट के आदेश भी बेमायने?
    Saturday, March 28
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Demo
    • होम
    • उत्तराखण्ड
    • उत्तरप्रदेश
    • सहारनपुर
    • दुनिया
    • देश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • यातायात
    • मनोरंजन
    • क्राइम
    Login
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Home»उत्तरप्रदेश»हरदोई में युवराज हत्याकांड से तनाव, हिरासत में लिए गए करणी सेना के अध्यक्ष; पुलिस के साथ झड़प
    उत्तरप्रदेश

    हरदोई में युवराज हत्याकांड से तनाव, हिरासत में लिए गए करणी सेना के अध्यक्ष; पुलिस के साथ झड़प

    Social ScanBy Social ScanJune 11, 2024Updated:January 7, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के पाली इलाके में हुए युवराज हत्याकांड को लेकर मंगलवार दोपहर के समय बड़ा बवाल हो गया. प्रदर्शन में शामिल होने आए करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बसपा नेता राजवर्धन को हिरासत में लिए जाने के बाद लोग आक्रोशित हो गए और पुलिस पर पथराव कर दिया. हालात इतने तनावपूर्ण हो गए कि पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े. यही नहीं प्रदर्शनकारियों को काबू में करने के लिए पुलिस को हल्का बल तक प्रयोग करना पड़ा. फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है. इलाके में धारा 144 लगा दी गई है. एसपी शिवचंद्र गोस्वामी पुलिस फोर्स के साथ फ्लैग मार्च कर रहे हैं.

    पाली थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर निवासी युवराज की हत्या के मामले में क्षेत्र में माहौल अभी भी गर्म बना हुआ है. पुलिस इससे पहले आरोपियों पर कठोर कार्रवाई कर चुकी है. इसके बावजूद और कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह ‘वीरू’ मंगलवार मल्लावा बॉर्डर पहुंचे. यहीं पर पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. इस दौरान पाली में प्रदर्शन कर रहे बसपा नेता राजवर्धन ‘राजू’ को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया. वहीं अन्य प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने जब खदेड़ने की कोशिश की तो उन लोगों ने पुलिस पर ही पथराव कर दिया. पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए आंसू गैस के गोले दागे.

    माहौल तनावपूर्ण, इलाके में तैनात की गई PAC

    फिलहाल पाली थाना क्षेत्र में उपद्रव और तनाव को देखते हुए बड़ी संख्या में कई थानों की पुलिस और एक बटालियन PAC तैनात कर दी गई है. गिरफ्तार किए गए लोगों पर कई धाराओं में मामला पंजीकृत करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है. पुलिस पर पथराव करने वाले लोगों की भी पहचान कर उन पर कार्रवाई की जा रही है.

    युवराज हत्याकांड में अब तक 4 आरोपी गिरफ्तार

    युवराज हत्याकांड मामले में पुलिस पहले ही चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. पुलिस ने बताया कि पूरे मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है, लेकिन इस घटना के बाद करणी सेना के द्वारा किए गए आवाह्न को देखते हुए जिले की पुलिस अलर्ट मोड पर है और घटना को लेकर राजनीति भी गर्म है.

    SP बोले- प्रदर्शनकारियों पर होगी सख्त कार्रवाई

    SP शिवचंद्र गोस्वामी ने बताया कि पुलिस युवराज हत्याकांड पर पहले ही आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर चुकी है, लेकिन बेवजह का प्रदर्शन किया जा रहा है. आज प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस पहले ही अलर्ट मोड पर थी. शांतिपूर्वक प्रदर्शन की अनुमित दी गई थी, लेकिन इन लोगों ने पुलिस पर पथराव किया. बचाव में पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा. साथ ही आंसू गैस के गोले छोड़े गए. उपद्रव करने वाले कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है. इलाके में धारा 144 लगा दी गई है. इसका उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

    क्या है युवराज हत्याकांड, जिस पर दहल उठा हरदोई?

    मामला करीब 10 दिन पुराना है. बीती 30 मई को पाली थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर में 12वीं के छात्र युवराज सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया था, जिसमें एक आरोपी के पैर में गोली भी लगी थी. चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था, लेकिन इसके बाद करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बसपा नेता राजवर्धन राजू ने युवराज के परिजनों से मुलाकात की थी. इसमें मृतक युवराज के चाचा ने आरोप लगाया था कि बीजेपी के वोट देने को लेकर आरोपियों ने युवराज की हत्या की थी. आरोपियों ने पहले भी धमकी दी थी, लेकिन पुलिस ने इसको गंभीरता से नहीं लिया.

    करणी सेना के अध्यक्ष को हरदोई में घुसने से रोका

    युवराज के परिवार से मुलाकात के बाद करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह ‘वीरू’ ने पुलिस-प्रशासन से आरोपियों के घर बुलडोजर चलाने की मांग की थी और कहा था कि अगर 10 दिन के अंदर प्रशासन ने ये कार्रवाई नहीं की तो वह पाली में ही धरने पर बैठ जाएंगे. मंगलवार को वह पाली पहुंचने वाले थे, लेकिन मल्लावां बॉर्डर पर पुलिस ने हरदोई में घुसने से पहले ही उन्हें हिरासत में ले लिया. वहीं पाली में प्रदर्शन कर रहे बसपा नेता राजवर्धन ‘राजू’ को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया, जिसके बाद इतना बड़ा बवाल हो गया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Social Scan
    • Website

    Related Posts

    Shri Guru Ram Rai Medical College में सुरक्षित नहीं है मेडिकल की पढ़ाई करने वाले छात्र और छात्राएं

    March 26, 2026
    Read More

    मुख्यमंत्री धामी ने सचिवालय में सिंचाई परियोजनाओं के अन्तर्गत रिवर प्रोटक्शन कार्य एवं डीसिल्टिंग की प्रगति की समीक्षा की

    January 30, 2026
    Read More

    मसूरी से दिल्ली-अमृतसर तक स्केट्स पर इतिहास रचने वाले दिग्गज सम्मानित, स्वर्ण जयंती पर भावुक हुए खिलाड़ी, अतीत की यादों में लौटी मसूरी

    December 16, 2025
    Read More

    Comments are closed.

    Top Posts

    रघुवर दास ओडिशा पहुंचे, राज्यपाल पद की शपथ लेने से पहले जगन्नाथ मंदिर में किए दर्शन

    October 30, 2023

    केंद्रीय विजीलैंस आयोग का विजीलैंस जागरूकता सप्ताह शुरू

    October 30, 2023

    ‘एक तो चोरी और ऊपर से सीनाजोरी’, मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज होने के बाद BJP ने साधा AAP पर निशाना

    October 30, 2023

    मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आपूर्ति व्यवस्था पर उच्चस्तरीय बैठक

    March 28, 2026
    Follow Us
    Weather

    The Social Scan is a Hindi news channel launched in 2025. It delivers 24×7 comprehensive news coverage and in-depth analysis across diverse categories, including agriculture, education, business, entertainment, art, literature, culture, media, and more.

    Editor: Mrs Nidhi Jain
    Address: 7/1148-1149, Bartala Yadgar,
    Saharanpur, Uttar Pradesh, India, Pin: 247001
    Email Us: drnidhijainsre@gmail.com

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
    Our Picks

    मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आपूर्ति व्यवस्था पर उच्चस्तरीय बैठक

    March 28, 2026

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से की अहम मुलाकात

    March 28, 2026

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘राजस्व लोक अदालत’ का किया शुभारम्भ

    March 28, 2026
    Most Popular

    सोशल मीडिया पर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी की धूम, फेसबुक पर 1 करोड़ हुए फॉलोअर्स

    June 3, 2024

    रूस में जिस पादरी का आतंकियों ने गला काटा उनका था इजराइल कनेक्शन! 40 साल से चर्च में दे रहे थे सेवाएं

    June 24, 2024

    हिजबुल्लाह के बाद हूती के निशाने पर इजराइल, ड्रोन अटैक के बाद तेल अवीव में दहशत, सुरक्षा पर उठे सवाल

    July 19, 2024
    © 2026 Social Scan. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?