“मुख्यमंत्री के निर्देश पर टिहरी में अवैध निर्माण पर शिकंजा”
माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष, जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल द्वारा आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

उक्त निर्देशों के अनुपालन में जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण की टीम द्वारा विकासखण्ड नरेंद्रनगर स्थित तपोवन में 3 निर्माणों को सील किया गया।

सील किए गए निर्माण कार्य में अंकुर मलिक, मनमोहन पोखरियाल, सूर्य कुमार के निर्माण शामिल है। इस कार्यवाही के दौरान सहायक अभियंता पंकज पाठक, कनिष्ठ अभियंता विपिन कोठारी, रघुवीर सिंह, सूरज जोशी, सुपरवाइजर, पी.आर.डी. गार्ड एवं पुलिस बल मौजूद रहे।


