आधुनिकता और कंक्रीट के बढ़ते जंगलों के बीच, हमारे आंगन की पहचान रही नन्हीं गौरैया अब धीरे-धीरे विलुप्त होने की कगार पर है। लेकिन देहरादून जिले के विकासनगर में एक युवा इस दिशा में एक अनोखी मिसाल पेश कर रहा है। ग्राम एटनबाग निवासी आकाश मुल्तानी पिछले चार वर्षों से बेकार पड़े ‘कबाड़’ का इस्तेमाल कर गौरैया के लिए सुरक्षित आशियाने तैयार कर रहे हैं। पेश है विकासनगर से यह विशेष रिपोर्ट।”विकासनगर के ग्राम एटनबाग निवासी आकाश मुल्तानी की यह पहल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक व्यक्तिगत प्रयास के रूप में उभरी है। आकाश पिछले 4 वर्षों से निरंतर उन वस्तुओं का उपयोग कर रहे हैं जिन्हें आमतौर पर कचरा समझकर फेंक दिया जाता है। इंजन के पुराने एयर फिल्टर, पीवीसी पाइप और लकड़ी के बेकार टुकड़ों को जोड़कर वे ऐसे कृत्रिम घोंसले तैयार करते हैं, जो पक्षियों के रहने के अनुकूल हों। आकाश की इस कार्यप्रणाली की विशेषता ‘वेस्ट टू बेस्ट’ तकनीक है। उनके द्वारा निर्मित ये घोंसले न केवल किफायती हैं, बल्कि गौरैया को वैसा ही सुरक्षित वातावरण प्रदान करते हैं जैसा उन्हें प्राकृतिक कोटरों में मिलता है। वे इन घोंसलों और दाना-पानी के पात्रों को स्थानीय लोगों को निशुल्क वितरित कर रहे हैं, ताकि समाज में जैव विविधता के प्रति जागरूकता बढ़ सके। 20 मार्च को ‘विश्व गौरैया दिवस’ के अवसर पर आकाश की यह पहल क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। उनके द्वारा लगाए गए कृत्रिम घोंसलों में अब गौरैया के जोड़े न केवल निवास कर रहे हैं, बल्कि वहां नई पीढ़ी का जन्म भी हो रहा है। पर्यावरण के प्रति इस प्रकार के व्यक्तिगत प्रयास जैव विविधता के संतुलन को बनाए रखने में सहायक सिद्ध होते हैं।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- डेपुटेशन से परमानेंट तक खेल! सुजाता पॉल का एमडीडीए में पोस्ट फिक्सिंग और भ्रष्टाचार पर बड़ा खुलासा
- हरिद्वार में नाबालिग लड़कियों से बंधुआ मजदूरी का खुलासा, प्लांट हेड गिरफ्तार
- हरिद्वार में कुंभ मेले के लिए 2 नए पुलों की मंजूरी, ट्रैफिक समस्या का होगा समाधान: सोनिका मेलाधिकारी
- “IVARA Parkland” हरिद्वार के आगे हाईकोर्ट के आदेश भी बेमायने?
- “4 साल बेमिसाल पूरी तरह फेल – मनोज तिवारी का सरकार पर बड़ा हमला”
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले सीएम पुष्कर सिंह धामी, उत्तराखंड आगमन का दिया निमंत्रण
- अब कबाड़ नहीं, कमाई का जरिया है चीड़ की पत्तियां: डीएम
- मुख्यमंत्री ने राम नवमी पर किया कन्या पूजन, प्रदेश की समृद्धि की कामना
- 7 साल बाद भी नहीं बनी लॉ यूनिवर्सिटी, हरक सिंह रावत ने उठाए सवाल
- मुख्यमंत्री ने किया देहरादून – पिथौरागढ़ विमान सेवा का शुभारंभ
Saturday, March 28

