Close Menu
Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आपूर्ति व्यवस्था पर उच्चस्तरीय बैठक
    • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से की अहम मुलाकात
    • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘राजस्व लोक अदालत’ का किया शुभारम्भ
    • “देहरादून नारी निकेतन में संदिग्ध मौत: सुजाता पॉल ने उठाए गंभीर सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग”
    • हरिद्वार की “लेडी सिंघम” पर भ्रष्टाचार के आरोप, सस्पेंशन और संपत्ति जांच की मांग, व्हाट्सएप चैट हुई वायरल…
    • मेलाधिकारी सोनिका की अगुवाई में कुंभ 2027 की भव्य तैयारी, देव डोलियों की शोभायात्रा बनेगी आकर्षण
    • डेपुटेशन से परमानेंट तक खेल! सुजाता पॉल का एमडीडीए में पोस्ट फिक्सिंग और भ्रष्टाचार पर बड़ा खुलासा
    • हरिद्वार में नाबालिग लड़कियों से बंधुआ मजदूरी का खुलासा, प्लांट हेड गिरफ्तार
    • हरिद्वार में कुंभ मेले के लिए 2 नए पुलों की मंजूरी, ट्रैफिक समस्या का होगा समाधान: सोनिका मेलाधिकारी
    • “IVARA Parkland” हरिद्वार के आगे हाईकोर्ट के आदेश भी बेमायने?
    Saturday, March 28
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Demo
    • होम
    • उत्तराखण्ड
    • उत्तरप्रदेश
    • सहारनपुर
    • दुनिया
    • देश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • यातायात
    • मनोरंजन
    • क्राइम
    Login
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Home»राज्य समाचार»महाराष्ट्र»बाबर के प्यार में पाकिस्तान पहुंची थी सनम, फेसबुक और वॉट्सऐप से चढ़ा इश्क का खुमार
    महाराष्ट्र

    बाबर के प्यार में पाकिस्तान पहुंची थी सनम, फेसबुक और वॉट्सऐप से चढ़ा इश्क का खुमार

    Social ScanBy Social ScanJuly 25, 2024Updated:January 8, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    मुंबई से सटे ठाणे पुलिस ने एक महिला को हिरासत में लिया है. उस पर आरोप है कि वह फर्जी दस्तावेजों के जरिए पाकिस्तान गई थी. उसने अपना नाम और पता गलत दिखाया. महिला करीब डेढ़ महीने पाकिस्तान में रही. वापस आने पर उसको पुलिस ने पकड़ा फिर खुद FIR दर्ज की और अब उससे पूछताछ की जा रही है. महिला दो बच्चों की मां है.

    उस महिला का नाम है नगमा, बदलकर उसने अपनी पहचान बनाई ‘सनम’. वह पाकिस्तान गई अपने ‘प्यार’ से मिलने, जिसे उसने ऑनलाइन निकाह कर शौहर बनाया था. कहानी दिलचस्प है. प्यार की शुरुआत कैसे हुई, परवान कब चढ़ा और सरहद पार तक कैसे पहुंच गया? यह सवाल हैं, जिनके जबाव खुद नगमा से सनम बनी महिला और उसकी मां परवीन हाजरा ने दिए हैं.

    2015 में नगमा से बनी सनम

    ठाणे के वर्तक नगर थाना इलाके की रहने वाली नगमा पुलिस की हिरासत में है. उसको फिल्मों का बड़ा शौक है. उसकी शादी मकसूद अली से होती है. शादी के बाद नगमा का नाम हो जाता है नगमा नूर मकसूद अली. उसकी मां बताती हैं कि उसकी बेटी की दो बेटियां हैं. साल 2015 में नगमा ने अपना नाम बदलकर सनम खान रखा था. उनसे अपनी दोनों बेटियों के भी दस्तावेज अपडेट कराए थे. वह फेसबुक पर अपनी वीडियो पोस्ट करती है.

    2021 में पाकिस्तान के बाबर से हुई दोस्ती

    साल 2021 में उसकी फेसबुक पर पाकिस्तान के एबटाबाद के रहने वाले बाबर बशीर अहमद से दोस्ती हो गई. दोनों नें एक दूसरे को अपने मोबाइल नंबर दे दिए. अब सनम खान बनी नगमा वॉट्सऐप के जरिए बाबर से बातें करनी लगी. दोनों के बीच वॉट्सऐप पर प्यार परवान चढ़ने लगा. सनम ने मीडिया को बताया कि उसने बाबर को अपने बारे में सब कुछ बता दिया. दोनों एक दूसरे से निकाह करने के लिए राजी हो गए. सनम ने बताया कि इस बात की जानकारी उसने अपने घर वालों को साल 2022 में दी. पहले तो उसके घर वाले नहीं माने लेकिन बाद में बात बन गई.

    2023 में बनवाया पासपोर्ट

    इसके बाद सनम ने बाबर से मिलने के लिए पाकिस्तान जाने की कोशिश की, लेकिन वह कामयाब न हो सकी. पाकिस्तान जाने के किए सनम ने साल 2023 में पासपोर्ट बनवाया. इस बीच उसका 2 बार वीजा रिजेक्ट हुआ. जब वह पाकिस्तान नहीं जा पाई तो उसने दिल्ली में उच्चायोग के अधिकारी से सलाह ली. अधिकारी ने उसे कहा कि पहले ऑनलाइन निकाह कर लो फिर उसे रजिस्ट्रेशन करा लो उसके बाद उसे वीजा मिल जाएगा.

    2024 में किया ऑनलाइन निकाह

    सनम ने बताया कि अधिकारी की सलाह पर उसने फरवरी 2024 में बाबर से ऑनलाइन निकाह किया. इसके बाद उसे वीजा मिल गया और वह 27 मई को पाकिस्तान चली गई. वीजा मिलते ही सनम दिल्ली गई फिर वहीं से अमृतसर होते हुए पाकिस्तान के रावलपिंडी पहुंची. सनम ने बताया कि बाबर रावलपिंडी के एक हॉटल में काम करता है. कुछ दिन वह दोनों वहीं रुके और शादी के बाद का वलीमा रिसेप्शन भी हुआ जिसमें बाबर के नजदीकी लोग शामिल हुए.

    दोनों पहुंचे पाकिस्तान के शहर एबटाबाद

    उसके बाद वह दोनों एबटाबाद आ गए, यहीं पर बाबर का घर है. सनम कहती है कि वहां जाने के बाद बाबर ने उसे और उसके बच्चों का पूरा ख्याल रखा. उसके बच्चो को भी अपना लिया और स्कूल में एडमिशन करा दिया. सनम का कहना है कि बाबर ने उसकी पहली शादी पर भी कोई आपत्ति नहीं जताई. सनम की मां परवीन हाजरा का कहना है कि उनकी बेटी ने कोई गलत काम नही किया है. उसने सब कुछ सही तरीके से किया है. बशीर से उसे दो बच्चो के साथ स्वीकार किया है और वो उसके साथ 2 महीने सुकून से भी रही है.

    17 जुलाई को भारत आई वापस

    परवीन ने बताया कि उनकी बेटी पाकिस्तान पहुंच गई थी और वहीं रह रही थी. इसी बीच उनकी तबियत खराब हो गई. सनम उन्हें देखने के लिए 17 जुलाई को मुंबई लौटी. वहां से पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. परवीन कहती हैं कि उनकी बेटी ने सब कुछ सही बताया है. मां के साथ सनम के भी पुलिस से सवाल हैं कि हमने पुलिस को खुद सब बताया है. अब पुलिस क्या जानना चाहती है? पता नही है.

    उसका कहना है कि डॉक्यूमेंट का जो केस है वो अब क्यों दर्ज किया गया है. उसने तो 2015 में नाम बदलवाया था. वह कहती है कि मैं किसी भी तरह की जांच के लिए तैयार हूं. हालांकि सूत्रों के मुताबिक, पुलिस को सनम की इस कहानी पर शक है और वो जांच में जुटी है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Social Scan
    • Website

    Related Posts

    इंस्टाग्राम रील और कत्ल के पैटर्न से दिखी आशिक की सनक… यशश्री के कातिल दाऊद शेख का खुला चिट्ठा

    July 30, 2024
    Read More

    मुंबई में भुखमरी से 26 आवारा कुत्तों की मौत, खाना देने वाले को गार्डों ने भगा दिया

    July 29, 2024
    Read More

    नागपुर की सड़कों पर बिना कपड़ों के घूम रहा था कपल, नहीं माने तो बुलानी पड़ी पुलिस, फिर…

    July 29, 2024
    Read More

    Comments are closed.

    Top Posts

    रघुवर दास ओडिशा पहुंचे, राज्यपाल पद की शपथ लेने से पहले जगन्नाथ मंदिर में किए दर्शन

    October 30, 2023

    केंद्रीय विजीलैंस आयोग का विजीलैंस जागरूकता सप्ताह शुरू

    October 30, 2023

    ‘एक तो चोरी और ऊपर से सीनाजोरी’, मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज होने के बाद BJP ने साधा AAP पर निशाना

    October 30, 2023

    मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आपूर्ति व्यवस्था पर उच्चस्तरीय बैठक

    March 28, 2026
    Follow Us
    Weather

    The Social Scan is a Hindi news channel launched in 2025. It delivers 24×7 comprehensive news coverage and in-depth analysis across diverse categories, including agriculture, education, business, entertainment, art, literature, culture, media, and more.

    Editor: Mrs Nidhi Jain
    Address: 7/1148-1149, Bartala Yadgar,
    Saharanpur, Uttar Pradesh, India, Pin: 247001
    Email Us: drnidhijainsre@gmail.com

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
    Our Picks

    मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आपूर्ति व्यवस्था पर उच्चस्तरीय बैठक

    March 28, 2026

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से की अहम मुलाकात

    March 28, 2026

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘राजस्व लोक अदालत’ का किया शुभारम्भ

    March 28, 2026
    Most Popular

    ढंगसोली गांव में गुलदार का आतंक, आंगन में झाड़ू लगा रहे युवक पर हमला

    October 6, 2025

    सरकार क्यों बचा रही निगम भूमि घोटाले के मास्टरमाइंड को, हो सीबीआई जांच: जनसंघर्ष मोर्चा

    October 11, 2025

    उत्तराखंड खनन सुधारों में अग्रणी: खनन मंत्रालय ने जारी किया राज्य खनन तत्परता सूचकांक

    October 17, 2025
    © 2026 Social Scan. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?