ऋषिकेश के रायवाला स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान के बाहर नशे में धुत आधा दर्जन लोग आपस में भिड़ गए। दोनों गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। हुडदंगियों ने यहां खड़ी दो कारों के शीशे तोड़ दिए। विरोध करने पर कार मालिकों के साथ भी मारपीट शुरू कर दी। सूचना मिलने के बाद रायवाला पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस के समझाने के बाद भी हुड़दंगी शांत नहीं हुए। मारपीट कर रहा एक युवक भागने की कोशिश करने लगा जिसे पुलिस ने पकड़ लिया। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। जिसमें एक व्यक्ति खुद को पार्षद बता रहा है। कार मलिक शुभम खुराना ने बताया कि वह रायवाला अपने रिश्तेदारी में आया हुआ था। पीड़ित की ओर से रायवाला कोतवाली में लिखित शिकायत दी है। प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र खोलिया ने बताया कि तीन लोगों को हिरासत में ली लिया है और उनके विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आपूर्ति व्यवस्था पर उच्चस्तरीय बैठक
- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से की अहम मुलाकात
- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘राजस्व लोक अदालत’ का किया शुभारम्भ
- “देहरादून नारी निकेतन में संदिग्ध मौत: सुजाता पॉल ने उठाए गंभीर सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग”
- हरिद्वार की “लेडी सिंघम” पर भ्रष्टाचार के आरोप, सस्पेंशन और संपत्ति जांच की मांग, व्हाट्सएप चैट हुई वायरल…
- मेलाधिकारी सोनिका की अगुवाई में कुंभ 2027 की भव्य तैयारी, देव डोलियों की शोभायात्रा बनेगी आकर्षण
- डेपुटेशन से परमानेंट तक खेल! सुजाता पॉल का एमडीडीए में पोस्ट फिक्सिंग और भ्रष्टाचार पर बड़ा खुलासा
- हरिद्वार में नाबालिग लड़कियों से बंधुआ मजदूरी का खुलासा, प्लांट हेड गिरफ्तार
- हरिद्वार में कुंभ मेले के लिए 2 नए पुलों की मंजूरी, ट्रैफिक समस्या का होगा समाधान: सोनिका मेलाधिकारी
- “IVARA Parkland” हरिद्वार के आगे हाईकोर्ट के आदेश भी बेमायने?
Sunday, March 29

