उन्हेल। उज्जैन जिले के उन्हेल में मोहर्रम के जुलूस के दौरान सांप्रदायिक सौहार्द्र की मिसाल देखने को मिली। कचहरी चौक पर नगर परिषद द्वारा उस्तादों के स्वागत समारोह के दौरान बैंड की धुन पर हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। इस दौरान सभी ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। उज्जैन के पास उन्हेल में मोहर्रम के जुलूस का एक वीडियो सामने आया है। इस गंगा जमुनी तहजीब का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मुस्लिम समाज द्वारा बुधवार सुबह मोहर्रम का जुलूस निकाला जा रहा था। कचहरी चौराहे पर नगर परिषद द्वारा स्वागत किया जा रहा था। इस दौरान हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल देखने को मिली। परिषद अध्यक्ष, पार्षदों और हिंदू समाजजन ने जुलूस का हार-फूल से स्वागत कर बैंड पर हनुमान चालीसा का पाठ किया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो की सभी तारीफ कर रहे हैं। उन्हेंल में मुस्लिम समाज के लोग भी दिल से हुए इस स्वागत की सराहना कर रहे हैं। उनका मानना है कि हिंदू-मुस्लिम सहित सभी धर्मों के लोग एक होकर देश हो आगे बढ़ाएं। इसी से हम सभी की तरक्की होगी।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आपूर्ति व्यवस्था पर उच्चस्तरीय बैठक
- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से की अहम मुलाकात
- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘राजस्व लोक अदालत’ का किया शुभारम्भ
- “देहरादून नारी निकेतन में संदिग्ध मौत: सुजाता पॉल ने उठाए गंभीर सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग”
- हरिद्वार की “लेडी सिंघम” पर भ्रष्टाचार के आरोप, सस्पेंशन और संपत्ति जांच की मांग, व्हाट्सएप चैट हुई वायरल…
- मेलाधिकारी सोनिका की अगुवाई में कुंभ 2027 की भव्य तैयारी, देव डोलियों की शोभायात्रा बनेगी आकर्षण
- डेपुटेशन से परमानेंट तक खेल! सुजाता पॉल का एमडीडीए में पोस्ट फिक्सिंग और भ्रष्टाचार पर बड़ा खुलासा
- हरिद्वार में नाबालिग लड़कियों से बंधुआ मजदूरी का खुलासा, प्लांट हेड गिरफ्तार
- हरिद्वार में कुंभ मेले के लिए 2 नए पुलों की मंजूरी, ट्रैफिक समस्या का होगा समाधान: सोनिका मेलाधिकारी
- “IVARA Parkland” हरिद्वार के आगे हाईकोर्ट के आदेश भी बेमायने?
Saturday, March 28

