Close Menu
Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आपूर्ति व्यवस्था पर उच्चस्तरीय बैठक
    • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से की अहम मुलाकात
    • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘राजस्व लोक अदालत’ का किया शुभारम्भ
    • “देहरादून नारी निकेतन में संदिग्ध मौत: सुजाता पॉल ने उठाए गंभीर सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग”
    • हरिद्वार की “लेडी सिंघम” पर भ्रष्टाचार के आरोप, सस्पेंशन और संपत्ति जांच की मांग, व्हाट्सएप चैट हुई वायरल…
    • मेलाधिकारी सोनिका की अगुवाई में कुंभ 2027 की भव्य तैयारी, देव डोलियों की शोभायात्रा बनेगी आकर्षण
    • डेपुटेशन से परमानेंट तक खेल! सुजाता पॉल का एमडीडीए में पोस्ट फिक्सिंग और भ्रष्टाचार पर बड़ा खुलासा
    • हरिद्वार में नाबालिग लड़कियों से बंधुआ मजदूरी का खुलासा, प्लांट हेड गिरफ्तार
    • हरिद्वार में कुंभ मेले के लिए 2 नए पुलों की मंजूरी, ट्रैफिक समस्या का होगा समाधान: सोनिका मेलाधिकारी
    • “IVARA Parkland” हरिद्वार के आगे हाईकोर्ट के आदेश भी बेमायने?
    Sunday, March 29
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Demo
    • होम
    • उत्तराखण्ड
    • उत्तरप्रदेश
    • सहारनपुर
    • दुनिया
    • देश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • यातायात
    • मनोरंजन
    • क्राइम
    Login
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Home»देश»संगठन से सत्ता तक OBC को तरजीह… लोकसभा की हार का हिसाब बराबर करने में जुटी BJP
    देश

    संगठन से सत्ता तक OBC को तरजीह… लोकसभा की हार का हिसाब बराबर करने में जुटी BJP

    Social ScanBy Social ScanJuly 26, 2024Updated:January 8, 2026No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    लोकसभा चुनाव के बाद देश की सियासत पूरी तरह से बदल गई है. इस चुनाव में ओबीसी मतदाता असल ‘गेम चेंजर’ साबित हुए हैं. इसके चलते ही बीजेपी 303 सीटों से घटकर 240 सीट पर पहुंच गई है. पीएम मोदी को सहयोगी दलों के सहारे सरकार बनानी पड़ी है. बीजेपी ने अपने खिसके हुए जनाधार को दोबारा से वापस लाने के लिए ओबीसी पर खास फोकस किया है. लोकसभा चुनाव के बाद बीजेपी ने सभी राजनीतिक नियुक्तियों में ओबीसी को ही अहिमयत देने का काम किया है. फिर चाहे प्रदेश अध्यक्ष बनाने की बात हो या विधान परिषद सदस्य और राज्यसभा सदस्य की बात हो. ऐसे में देखना है कि बीजेपी क्या दोबारा से ओबीसी का विश्वास जीत पाएगी?

    देश में जनसंख्या के लिहाज से सबसे ज्यादा दबदबा अन्य पिछड़ा वर्ग का है. इसकी आबादी 50 फीसदी से भी ज्यादा है. केंद्रीय ओबीसी सूची में करीब ढाई हजार जातियां शामिल हैं. ये जातियां अब तक अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग पार्टियों की समर्थक हैं. लोकसभा चुनाव में इस बार ओबीसी जातियों के वोटिंग पैटर्न देखें तो बीजेपी और उसके सहयोगी दलों के वोट प्रतिशत में गिरावट देखने को मिली थी. जबकि कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों को फायदा मिला है. ओबीसी वोट खिसकने के चलते यूपी, महाराष्ट्र, बिहार और राजस्थान जैसे राज्यों में बीजेपी की सीटें कम हो गई हैं. इसीलिए बीजेपी अब दोबारा से ओबीसी वोटरों को साधने के जतन में जुट गई है.

    बिहार बीजेपी अध्यक्ष पद पर ओबीसी

    बीजेपी ने बिहार और राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष में बदलाव किया है. राजस्थान में ब्राह्मण समुदाय के नेता सीपी जोशी को बीजेपी ने प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाकर ओबीसी समुदाय से आने वाले मदन राठौड़ की ताजपोशी कर दी है. इसी तरह बीजेपी ने बिहार में सम्राट चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाकर दिलीप जयसवाल को संगठन की कमान सौंप दी है.

    राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ओबीसी के घांची समाज से आते हैं. बिहार के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जयसवाल कलवार समाज से हैं. इस तरह से बीजेपी ने दोनों प्रदेश में पार्टी की कमान ओबीसी समुदाय के नेता को सौंप दी है. इसके पीछे बीजेपी का सियासी मकसद साफ छिपा हुआ है. बिहार में 62 फीसदी तो राजस्थान में 55 फीसदी के करीब ओबीसी समुदाय के लोग हैं, जिसे देखते हुए बीजेपी ने दांव खेला है.

    महाराष्ट्र में ओबीसी पर लौटी बीजेपी

    महाराष्ट्र में खिसके सियासी जनाधार को बीजेपी दोबारा से पाने के लिए एक फिर से चार दशक पुराने फॉर्मूले पर लौटी है. बीजेपी ने एमएलसी चुनाव में पंकजा मुंडे, परिणय फुके, अमित बोरखे, योगेश टिलेकर और सदाभाऊ खोत को प्रत्याशी ही नहीं बनाया बल्कि जिताने का भी काम किया है. इसमें तीन ओबीसी समुदाय से हैं और दलित-मराठा एक-एक हैं.

    सूबे की सियासत में अपनी जड़ें जमाने के लिए बीजेपी ने ओबीसी समुदाय के तहत आने वाली माली, धनगर और वंजारी समुदाय को जोड़कर माधव फॉर्मूला बनाया था. इसी सोशल इंजीनियरिंग के दम पर बीजेपी लंबे समय तक राजनीति करती रही है, लेकिन 2014 के बाद से मराठा समुदाय पर फोकस करने के चलते माधव फॉर्मूला पीछे छूट गया था. इसका नुकसान बीजेपी को 2024 चुनाव में लगा है. इसीलिए बीजेपी ने अपने पांच में से तीन ओबीसी एमएलसी बनाए हैं ताकि अपने पुराने वोटबैंक का विश्वास जीता जा सके.

    यूपी में ओबीसी पर ही खास फोकस

    उत्तर प्रदेश में बीजेपी का सियासी वनवास ओबीसी वोटों के दम पर ही टूटा था. 2014 में बीजेपी ने गैर-यादव ओबीसी और गैर-जाटव दलितों पर फोकस करके एक मजबूत सोशल इंजीनियरिंग बनाने में कामयाब रही, लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव में सपा के पीडीए फॉर्मूले के चलते सेंध लग गई है. कुर्मी, कोइरी, निषाद जैसी ओबीसी जातियां इस बार सपा के पाले में खड़ी रही हैं. इसकी वजह से बीजेपी यूपी में पहले नंबर की पार्टी से नंबर दो की पार्टी बन गई है जबकि सपा 37 सीटों के साथ सबसे पड़ी पार्टी बन गई है.

    ऐसे में बीजेपी अब दोबारा से ओबीसी वोटरों का विश्वास जीतने की कोशिश में है, जिसके लिए स्वामी प्रसाद मौर्य के इस्तीफे से खाली हुई विधान परिषद की सीट पर मौर्य समाज से आने वाले बहोरन लाल मौर्य को एमएलसी बनाने का काम बीजेपी ने किया है. इस तरह बीजेपी ने यूपी में भविष्य के लिए अपने संकेत दे दिए हैं कि उसका फोकस ओबीसी पर ही रहने वाला है.

    बिहार में कुशवाहा पर जताया भरोसा

    बिहार की सियासत ओबीसी वोटों के इर्द-गिर्द सिमटी हुई है. इसीलिए बीजेपी ने लोकसभा चुनाव हारने के बाद भी उपेंद्र कुशवाहा को राज्यसभा का प्रत्याशी बनाने का ऐलान किया है. लोकसभा चुनाव में मीसा भारती और सीपी ठाकुर के बेटे विवेक ठाकुर के सांसद चुने जाने के बाद उनकी राज्यसभा सीटें खाली हो गई हैं. उपेंद्र कुशवाहा लोकसभा का चुनाव काराकाट सीट से इसीलिए हार गए थे, क्योंकि भोजपुरी एक्टर पवन सिंह चुनाव मैदान में निर्दलीय उतर गए थे.

    इसके चलते ही बीजेपी ने कुशवाहा को राज्यसभा भेजने का फैसला किया है. इसके जरिए कुशवाहा को साधे रखने के साथ-साथ ओबीसी वोटों को भी संदेश देने की स्ट्रैटेजी मानी जा रही है. इसके अलावा बीजेपी ने जिस तरह से प्रदेश अध्यक्ष की बागडोर सम्राट चौधरी से लेकर ओबीसी समुदाय से आने वाले दिलीप जयसवाल को सौंपी है, इससे समझा जा सकता है कि बीजेपी का फोकस बिहार में किस वोट बैंक पर है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Social Scan
    • Website

    Related Posts

    मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आपूर्ति व्यवस्था पर उच्चस्तरीय बैठक

    March 28, 2026
    Read More

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से की अहम मुलाकात

    March 28, 2026
    Read More

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘राजस्व लोक अदालत’ का किया शुभारम्भ

    March 28, 2026
    Read More

    Comments are closed.

    Top Posts

    रघुवर दास ओडिशा पहुंचे, राज्यपाल पद की शपथ लेने से पहले जगन्नाथ मंदिर में किए दर्शन

    October 30, 2023

    केंद्रीय विजीलैंस आयोग का विजीलैंस जागरूकता सप्ताह शुरू

    October 30, 2023

    ‘एक तो चोरी और ऊपर से सीनाजोरी’, मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज होने के बाद BJP ने साधा AAP पर निशाना

    October 30, 2023

    मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आपूर्ति व्यवस्था पर उच्चस्तरीय बैठक

    March 28, 2026
    Follow Us
    Weather

    The Social Scan is a Hindi news channel launched in 2025. It delivers 24×7 comprehensive news coverage and in-depth analysis across diverse categories, including agriculture, education, business, entertainment, art, literature, culture, media, and more.

    Editor: Mrs Nidhi Jain
    Address: 7/1148-1149, Bartala Yadgar,
    Saharanpur, Uttar Pradesh, India, Pin: 247001
    Email Us: drnidhijainsre@gmail.com

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
    Our Picks

    मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आपूर्ति व्यवस्था पर उच्चस्तरीय बैठक

    March 28, 2026

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से की अहम मुलाकात

    March 28, 2026

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘राजस्व लोक अदालत’ का किया शुभारम्भ

    March 28, 2026
    Most Popular

    ढंगसोली गांव में गुलदार का आतंक, आंगन में झाड़ू लगा रहे युवक पर हमला

    October 6, 2025

    सरकार क्यों बचा रही निगम भूमि घोटाले के मास्टरमाइंड को, हो सीबीआई जांच: जनसंघर्ष मोर्चा

    October 11, 2025

    उत्तराखंड खनन सुधारों में अग्रणी: खनन मंत्रालय ने जारी किया राज्य खनन तत्परता सूचकांक

    October 17, 2025
    © 2026 Social Scan. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?