Close Menu
Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आपूर्ति व्यवस्था पर उच्चस्तरीय बैठक
    • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से की अहम मुलाकात
    • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘राजस्व लोक अदालत’ का किया शुभारम्भ
    • “देहरादून नारी निकेतन में संदिग्ध मौत: सुजाता पॉल ने उठाए गंभीर सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग”
    • हरिद्वार की “लेडी सिंघम” पर भ्रष्टाचार के आरोप, सस्पेंशन और संपत्ति जांच की मांग, व्हाट्सएप चैट हुई वायरल…
    • मेलाधिकारी सोनिका की अगुवाई में कुंभ 2027 की भव्य तैयारी, देव डोलियों की शोभायात्रा बनेगी आकर्षण
    • डेपुटेशन से परमानेंट तक खेल! सुजाता पॉल का एमडीडीए में पोस्ट फिक्सिंग और भ्रष्टाचार पर बड़ा खुलासा
    • हरिद्वार में नाबालिग लड़कियों से बंधुआ मजदूरी का खुलासा, प्लांट हेड गिरफ्तार
    • हरिद्वार में कुंभ मेले के लिए 2 नए पुलों की मंजूरी, ट्रैफिक समस्या का होगा समाधान: सोनिका मेलाधिकारी
    • “IVARA Parkland” हरिद्वार के आगे हाईकोर्ट के आदेश भी बेमायने?
    Saturday, March 28
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Demo
    • होम
    • उत्तराखण्ड
    • उत्तरप्रदेश
    • सहारनपुर
    • दुनिया
    • देश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • यातायात
    • मनोरंजन
    • क्राइम
    Login
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Home»देश»ओम बिरला बने लोकसभा स्पीकर, पीएम मोदी ने कहा- आपसे बहुत कुछ सीखने योग्य
    देश

    ओम बिरला बने लोकसभा स्पीकर, पीएम मोदी ने कहा- आपसे बहुत कुछ सीखने योग्य

    Social ScanBy Social ScanJune 26, 2024Updated:January 7, 2026No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    18वीं लोकसभा के पहले सत्र का आज तीसरा दिन है. पिछले दो दिनों की कार्यवाही में निर्वाचित सांसदों ने सदन के सदस्यता की शपथ ली. साथ ही साथ लोकसभा के अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों का ऐलान किया गया. एनडीए की तरफ से ओम बिरला और इंडिया गठबंधन की तरफ से कांग्रेस सांसद के सुरेश को उतारा गया. आज स्पीकर का चुनाव हुआ. ओम बिरला स्पीकर चुने गए. ये एक ऐतिहासिक क्षण था क्योंकि बीजेपी से लगातार दूसरी बार एक ही व्यक्ति का स्पीकर चुने जाने का ये पहला मौका होगा.

    18वीं लोकसभा के पहले सत्र का आज तीसरा दिन है. पिछले दो दिनों की कार्यवाही में निर्वाचित सांसदों ने सदन के सदस्यता की शपथ ली. साथ ही साथ लोकसभा के अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों का ऐलान किया गया. एनडीए की तरफ से ओम बिरला और इंडिया गठबंधन की तरफ से कांग्रेस सांसद के सुरेश को उतारा गया. आज स्पीकर का चुनाव हुआ. ओम बिरला स्पीकर चुने गए. ये एक ऐतिहासिक क्षण था क्योंकि बीजेपी से लगातार दूसरी बार एक ही व्यक्ति का स्पीकर चुने जाने का ये पहला मौका होगा.

    • समाजवादी पार्टी के मुखिया और सांसद अखिलेश यादव ने ओम बिरला को लोकसभा का अध्यक्ष बनने पर बधाई दी. उन्होंने कहा कि इस पद से बहुत सारी गौरवशाली परंपराएं जुड़ी हुई हैं और हम यही मानते हैं कि बिना भेदभाव के सदन आगे बढ़ेगा. अध्यक्ष के रूप में आप हर सांसद और दल को बराबरी का मौका देंगे. हमारी अपेक्षा है कि किसी भी जनप्रतिनिधि की आवाज दबाई न जाए और न ही निष्काषन जैसी कार्रवाई से सदन की गरिमा को ठेस पहुंचाएं.
    • लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने स्पीकर को बधाई देते हुए कहा कि विपक्ष भारत की आवाज है. मुझे उम्मीद है कि आप हमें अपनी आवाज उठाने देंगे. विपक्ष की आवाज को दबाना अलोकतांत्रिक होता है. उसको चुप कराकर संसद नहीं चला सकते हैं. विपक्ष सरकार के साथ सहयोग करना चाहता है. हमें बोलने का मौका मिलने चाहिए.
    • प्रधानमंत्री ने कहा कि आप जिस प्रकार से एक सांसद के रूप में कार्य करते हैं, वह भी जानने योग्य है और बहुत कुछ सीखने योग्य है.
    • पीएम मोदी ने कहा कि 18वीं लोकसभा में स्पीकर का कार्यभार दूसरी बार आपने संभाला है, ये अपने आप में एक नया रिकॉर्ड बनते हुए हम देख रहे हैं. श्रीमान बलराम जाखड़ जी ऐसे पहले अध्यक्ष थे, जिन्हें 5 साल का कार्यकाल पूरा करके, फिर दोबारा स्पीकर बनने का अवसर मिला था. उनके बाद आप हैं, जिन्हें 5 साल पूर्ण करने के बाद दोबारा इस पद पर आसीन होने का अवसर मिला है.
    • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अध्यक्ष जी, यह सदन का सौभाग्य है कि आप दूसरी बार इस आसन पर आसीन हो रहे हैं. मैं आपको और पूरे सदन को बधाई देता हूं. ओम बिरला की कार्यशैली युवा सांसदों को प्रेरणा देगी. हमें विश्वास है कि आप अगले पांच वर्षों तक हमारा मार्गदर्शन करेंगे और सत्र को सुचारू रूप से चलाने में हमारी मदद करेंगे.
    • लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला चुने गए हैं. ध्वनि मत से प्रस्ताव पास हो गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ओम बिरला को बधाई दी है.
    • लोकसभा स्पीकर पद के लिए एनडीए गठबंधन की ओर से ओम बिरला के नाम का प्रस्ताव रखा. वहीं, इंडिया गठबंधन की ओर से के सुरेश के नाम का प्रस्ताव रखा गया.
    • राहुल गांधी, अखिलेश यादव संसद भवन पहुंच गए हैं. इस दौरान राहुल का नया अवतार देखने को मिला है. वह संसद कुर्ता-पायजामा में पहुंचे है. उन्हें सदन में विपक्ष का नेता चुना गया है.
    • स्पीकर चुनाव से पहले संसद भवन में पीएम मोदी की वरिष्ठ मंत्रियों के साथ बैठक चल रही है. इस बीच रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होगा. रिजल्ट के लिए इंतजार कीजिए.
    • लोकसभा अध्यक्ष पद पर कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा, ‘जैसा कि हमने कहा, सत्ता पक्ष को अपना रवैया बदलने की जरूरत है. सबकी बात सुनने के बाद ही आम सहमति बन सकती है. सत्ता पक्ष यह तय नहीं कर सकता कि किस मुद्दे पर कब फैसला लेना है. आज सत्ता पक्ष को यह संदेश मिल जाना चाहिए कि 2024 से पहले और 2024 के बाद की संसद बिल्कुल अलग है.’
    • लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए एनडीए उम्मीदवार ओम बिरला संसद पहुंचे.

    #WATCH | Delhi: NDA candidate for the position of the Lok Sabha Speaker Om Birla reaches the Parliament pic.twitter.com/9u26wyJIYc

    — ANI (@ANI) June 26, 2024

     

    • लोकसभा अध्यक्ष के चुनाव पर संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, ‘हम सभी के लिए यह बेहतर है कि सर्वसम्मति से अध्यक्ष का चुनाव करें. मुझे लगता है कि हमारे पास अभी भी समय है और हम कांग्रेस पार्टी से एक और अपील करेंगे, लेकिन अगर हमें चुनाव में धकेला गया तो हम तैयार हैं.’
    • लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए इंडिया ब्लॉक के उम्मीदवार के लिए टीएमसी की “एकतरफा निर्णय” वाली टिप्पणी पर कांग्रेस सांसद के. सुरेश ने कहा, “कल शाम को सब कुछ साफ हो गया. उनके नेता डेरेक ओ ब्रायन और कल्याण बनर्जी कल शाम मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर इंडिया अलायंस की बैठक में शामिल हुए. हमने उन्हें स्थिति के बारे में बताया, वे स्थिति को समझ सकते हैं और वे हमारे साथ सहयोग भी करेंगे.”
    • राहुल गांधी के लोकसभा में विपक्ष के नेता चुने जाने पर कांग्रेस सांसद के. सुरेश ने कहा कि 18वीं लोकसभा में राहुल गांधी के नेतृत्व में एक मजबूत विपक्ष होगा इसलिए हम इस सरकार के अलोकतांत्रिक तरीकों के खिलाफ लड़ेंगे.

    राहुल गांधी होंगे लोकसभा में विपक्ष के नेता

    राहुल गांधी लोकसभा में विपक्ष के नेता हैं. कांग्रेस की तरफ से इस फैसले को लेकर प्रोटेम स्पीकर भर्तृहरि महताब को पत्र लिख कर जानकारी दी गई. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के घर इंडिया अलायंस की बैठक हुई, जिसमें लगभग सभी पार्टी के नेता मौजूद थे. इसी में नेता प्रतिपक्ष को लेकर चर्चा हुई और फिर राहुल गांधी को इस पद की जिम्मेदारी दिए जाने को लेकर प्रोटेम स्पीकर को पत्र लिखा गया.

    लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद से कांग्रेस नेताओं की ओर से लगातार राहुल गांधी को नेता प्रतिपक्ष बनाने की मांग उठ रही थी. कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में इसको लेकर प्रस्ताव भी पारित किया गया था. इसके बाद राहुल गांधी ने इस पर फैसला लेने को लेकर पार्टी से कुछ वक्त भी मांगा था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Social Scan
    • Website

    Related Posts

    मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आपूर्ति व्यवस्था पर उच्चस्तरीय बैठक

    March 28, 2026
    Read More

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से की अहम मुलाकात

    March 28, 2026
    Read More

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘राजस्व लोक अदालत’ का किया शुभारम्भ

    March 28, 2026
    Read More

    Comments are closed.

    Top Posts

    रघुवर दास ओडिशा पहुंचे, राज्यपाल पद की शपथ लेने से पहले जगन्नाथ मंदिर में किए दर्शन

    October 30, 2023

    केंद्रीय विजीलैंस आयोग का विजीलैंस जागरूकता सप्ताह शुरू

    October 30, 2023

    ‘एक तो चोरी और ऊपर से सीनाजोरी’, मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज होने के बाद BJP ने साधा AAP पर निशाना

    October 30, 2023

    मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आपूर्ति व्यवस्था पर उच्चस्तरीय बैठक

    March 28, 2026
    Follow Us
    Weather

    The Social Scan is a Hindi news channel launched in 2025. It delivers 24×7 comprehensive news coverage and in-depth analysis across diverse categories, including agriculture, education, business, entertainment, art, literature, culture, media, and more.

    Editor: Mrs Nidhi Jain
    Address: 7/1148-1149, Bartala Yadgar,
    Saharanpur, Uttar Pradesh, India, Pin: 247001
    Email Us: drnidhijainsre@gmail.com

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
    Our Picks

    मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आपूर्ति व्यवस्था पर उच्चस्तरीय बैठक

    March 28, 2026

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से की अहम मुलाकात

    March 28, 2026

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘राजस्व लोक अदालत’ का किया शुभारम्भ

    March 28, 2026
    Most Popular

    मनचलों की एक न चली! महिला पुलिसकर्मी से बदसलूकी पड़ी भारी, जड़े कई थप्पड़

    July 12, 2024

    यूपी में हार का ठीकरा किसके सिर फूटा,15 पेज की रिपोर्ट क्या दे रही संकेत?

    July 18, 2024

    ‘जो नाम लिख गया, अब नहीं हटेगा’, सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर ये क्या बोल गए मुजफ्फरनगर के दुकानदार?

    July 22, 2024
    © 2026 Social Scan. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?