Close Menu
Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आपूर्ति व्यवस्था पर उच्चस्तरीय बैठक
    • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से की अहम मुलाकात
    • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘राजस्व लोक अदालत’ का किया शुभारम्भ
    • “देहरादून नारी निकेतन में संदिग्ध मौत: सुजाता पॉल ने उठाए गंभीर सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग”
    • हरिद्वार की “लेडी सिंघम” पर भ्रष्टाचार के आरोप, सस्पेंशन और संपत्ति जांच की मांग, व्हाट्सएप चैट हुई वायरल…
    • मेलाधिकारी सोनिका की अगुवाई में कुंभ 2027 की भव्य तैयारी, देव डोलियों की शोभायात्रा बनेगी आकर्षण
    • डेपुटेशन से परमानेंट तक खेल! सुजाता पॉल का एमडीडीए में पोस्ट फिक्सिंग और भ्रष्टाचार पर बड़ा खुलासा
    • हरिद्वार में नाबालिग लड़कियों से बंधुआ मजदूरी का खुलासा, प्लांट हेड गिरफ्तार
    • हरिद्वार में कुंभ मेले के लिए 2 नए पुलों की मंजूरी, ट्रैफिक समस्या का होगा समाधान: सोनिका मेलाधिकारी
    • “IVARA Parkland” हरिद्वार के आगे हाईकोर्ट के आदेश भी बेमायने?
    Sunday, March 29
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Demo
    • होम
    • उत्तराखण्ड
    • उत्तरप्रदेश
    • सहारनपुर
    • दुनिया
    • देश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • यातायात
    • मनोरंजन
    • क्राइम
    Login
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Home»राज्य समाचार»महाराष्ट्र»अब विधानसभा चुनाव को लेकर टेंशन में महाराष्ट्र बीजेपी, सहयोगी करने लगे सीटों की खुली डिमांड
    महाराष्ट्र

    अब विधानसभा चुनाव को लेकर टेंशन में महाराष्ट्र बीजेपी, सहयोगी करने लगे सीटों की खुली डिमांड

    Social ScanBy Social ScanJune 20, 2024Updated:January 7, 2026No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    महाराष्ट्र में एक तरफ लोकसभा चुनाव में हुई करारी हार की समीक्षा बीजेपी कर रही है तो वहीं दूसरी तरफ विधानसभा चुनाव को लेकर सहयोगी दलों ने उसकी मुश्किलें बढ़ानी शुरू कर दी है. महाराष्ट्र में एनडीए के 2 बड़े सहयोगियों ने सीटों को लेकर अपनी दावेदारी ठोक दी है.

    सीटों की पहली दावेदारी एनसीपी के छगन भुजबल की तरफ से की गई है. भुजबल ने आगामी विधानसभा चुनाव में एनसीपी के 80 सीटों पर लड़ने की बात कही है. सीटों को लेकर एनडीए के भीतर दूसरी बड़ी दावेदारी एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने की है. शिवसेना नेता रामदास कदम ने महाराष्ट्र में 100 सीटों की मांग की है.

    महाराष्ट्र में अब से 4 महीने बाद 288 सीटों के लिए विधानसभा के चुनाव होने हैं, जहां एनडीए का सीधा मुकाबला इंडिया गठबंधन से है. चुनाव के बाद जिस तरह से सीटों की दावेदारी शुरू हुई है, वो आने वाले वक्त में बीजेपी के लिए चुनौतीपूर्ण रहने वाला है. इसकी 2 मुख्य वजहें हैं-

    1. बीजेपी के वोट प्रतिशत और सांसदों की संख्या में गिरावट और 2. महाराष्ट्र में एनडीए के दलों का बढ़ता कुनबा.

    महाराष्ट्र एनडीए में कौन-कौन है?

    2014 और 2019 के मुकाबले अभी महाराष्ट्र में एनडीए का स्वरूप बदला हुआ है. महाराष्ट्र में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में वर्तमान में 6 दल शामिल हैं. 2014 में 5 और 2019 में 4 दल एनडीए में थे

    बीजेपी महाराष्ट्र में एनडीए की सबसे बड़ी पार्टी है. इसके साथ ही गठबंधन में एकनाथ शिंदे की नेतृत्व वाली शिवसेना, अजित पवार की नेतृत्व वाली एनसीपी शामिल हैं. इन दोनों दलों के पास विधायक और सांसद दोनों हैं.

    राम दास अठावले की आरपीआई और राज ठाकरे की मनसे भी गठबंधन का हिस्सा है. रामदास अठावले मोदी सरकार में मंत्री भी हैं. वहीं चुनाव से पहले मनसे ने बीजेपी को समर्थन दिया था. इन दलों के अलावा एनडीए में महादेव जांकर की राष्ट्रीय समाज पक्ष भी एनडीए का हिस्सा है.

    अब जानिए सीटों को लेकर दलों की दावेदारी

    1. बीजेपी- सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते सीट बंटवारे का जिम्मा बीजेपी पर ही है. हालांकि अब तक का जो इतिहास रहा है, उसके मुताबिक एनडीए में बीजेपी ही सबसे ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ेगी.

    2014 में बीजेपी 260 और 2019 में 144 सीटों पर चुनाव लड़ी थी. 2014 में उसे 122 और 2019 में 105 सीटों पर जीत मिली थी. वर्तमान में बीजेपी के पास 106 विधायक हैं. 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी 28 सीटों पर लड़ी थी, जो कुल सीटों का 58 प्रतिशत है.

    2. शिवसेना- एकनाथ शिंदे की नेतृत्व वाली शिवसेना के पास वर्तमान में 38 विधायक हैं. शिवसेना लोकसभा चुनाव में 15 सीटों पर चुनाव लड़ी थी, जिसमें से उसे 7 सीटों पर जीत मिली. शिवसेना अब विधानसभा में 100 सीटों की मांग कर रही है.

    पार्टी की तरफ से यह मांग वरिष्ठ नेता रामदास कदम ने रखी है. पार्टी का तर्क है कि 2019 में अविभाजीत शिवसेना को 124 सीटें दी गई थी. विभाजीत होने के बाद भी हमारा परफॉर्मेंस खराब नहीं हुआ है.

    3. एनसीपी- अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने 80-90 सीटों की मांग की है. एनसीपी की तरफ से यह डिमांड मंत्री छगन भुजबल ने की है. भुजबल को अजित पवार का काफी करीबी माना जाता है.

    लोकसभा चुनाव में एनसीपी को एनडीए गठबंधन में 4 सीटें मिली थी. एनसीपी इसलिए विधानसभा चुनाव में ज्यादा सीटों की डिमांड कर रही है.

    4. आरपीआई- सीट डिमांड को लेकर आरपीआई ने अब तक कोई बयान नहीं दिया है, लेकिन पिछली बार आरपीआई को 6 सीटें मिली थी. पार्टी इस बार भी इन्हीं सीटों पर दावेदारी करेगी.

    5. मनसे- लोकसभा चुनाव में मनसे को एक सीट दिए जाने की चर्चा थी, लेकिन नहीं मिली. विधानसभा चुनाव में मनसे को कितनी सीटें मिलती है, यह देखने वाली बात होगी. मनसे अब तक अकेले चुनाव लड़ती आई है.

    मनसे को 2009 में सबसे ज्यादा 13 सीटों पर जीत मिली थी. 2019 में पार्टी ने 101 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे, लेकिन उसके सिर्फ एक उम्मीदवार जीत पाए. वोट प्रतिशत के लिहाज से मनसे की भी दावेदारी 15-20 सीटों पर हो सकती है.

    6. राष्ट्रीय समाज पक्ष- 2019 में पार्टी को गठबंधन कोटे से 6 सीटें मिली थी, जिसमें से पार्टी ने एक सीट पर जीत हासिल की थी. इस बार के लोकसभा चुनाव में भी पार्टी के खाते में 1 सीट गई थी, लेकिन उसे जीत नहीं मिल पाई.

    ऐसे में इस बार भी आरएसपी की दावेदारी भी 6 सीटों की ही रह सकती है.

    महाराष्ट्र का सीट बंटवारा बीजेपी के लिए टेंशन क्यों?

    1. 2014 और 2019 के मुकाबले बीजेपी के वोट प्रतिशत में कमी आई है. इस बार तो सीटों की संख्या में भी भारी गिरावट हुई है. बीजेपी लोकसभा के आधार पर ही पिछले चुनाव में ज्यादा सीटों पर लड़ी थी. इस बार शिवसेना से उसके सिर्फ 2 सांसद ज्यादा हैं.

    2. बीजेपी को छोड़कर अन्य सहयोगियों की जो न्यूनतम दावेदारी है, वो 200 सीटों के आसपास है. इनमें शिवसेना की 100 और एनसीपी की 80 सीटें शामिल हैं. ऐसे में बीजेपी के लिए सिर्फ 88 सीटें बच रही हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Social Scan
    • Website

    Related Posts

    इंस्टाग्राम रील और कत्ल के पैटर्न से दिखी आशिक की सनक… यशश्री के कातिल दाऊद शेख का खुला चिट्ठा

    July 30, 2024
    Read More

    मुंबई में भुखमरी से 26 आवारा कुत्तों की मौत, खाना देने वाले को गार्डों ने भगा दिया

    July 29, 2024
    Read More

    नागपुर की सड़कों पर बिना कपड़ों के घूम रहा था कपल, नहीं माने तो बुलानी पड़ी पुलिस, फिर…

    July 29, 2024
    Read More

    Comments are closed.

    Top Posts

    रघुवर दास ओडिशा पहुंचे, राज्यपाल पद की शपथ लेने से पहले जगन्नाथ मंदिर में किए दर्शन

    October 30, 2023

    केंद्रीय विजीलैंस आयोग का विजीलैंस जागरूकता सप्ताह शुरू

    October 30, 2023

    ‘एक तो चोरी और ऊपर से सीनाजोरी’, मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज होने के बाद BJP ने साधा AAP पर निशाना

    October 30, 2023

    मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आपूर्ति व्यवस्था पर उच्चस्तरीय बैठक

    March 28, 2026
    Follow Us
    Weather

    The Social Scan is a Hindi news channel launched in 2025. It delivers 24×7 comprehensive news coverage and in-depth analysis across diverse categories, including agriculture, education, business, entertainment, art, literature, culture, media, and more.

    Editor: Mrs Nidhi Jain
    Address: 7/1148-1149, Bartala Yadgar,
    Saharanpur, Uttar Pradesh, India, Pin: 247001
    Email Us: drnidhijainsre@gmail.com

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
    Our Picks

    मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आपूर्ति व्यवस्था पर उच्चस्तरीय बैठक

    March 28, 2026

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से की अहम मुलाकात

    March 28, 2026

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘राजस्व लोक अदालत’ का किया शुभारम्भ

    March 28, 2026
    Most Popular

    सोशल मीडिया पर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी की धूम, फेसबुक पर 1 करोड़ हुए फॉलोअर्स

    June 3, 2024

    रूस में जिस पादरी का आतंकियों ने गला काटा उनका था इजराइल कनेक्शन! 40 साल से चर्च में दे रहे थे सेवाएं

    June 24, 2024

    हिजबुल्लाह के बाद हूती के निशाने पर इजराइल, ड्रोन अटैक के बाद तेल अवीव में दहशत, सुरक्षा पर उठे सवाल

    July 19, 2024
    © 2026 Social Scan. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?