Close Menu
Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • “देहरादून नारी निकेतन में संदिग्ध मौत: सुजाता पॉल ने उठाए गंभीर सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग”
    • हरिद्वार की “लेडी सिंघम” पर भ्रष्टाचार के आरोप, सस्पेंशन और संपत्ति जांच की मांग, व्हाट्सएप चैट हुई वायरल…
    • मेलाधिकारी सोनिका की अगुवाई में कुंभ 2027 की भव्य तैयारी, देव डोलियों की शोभायात्रा बनेगी आकर्षण
    • डेपुटेशन से परमानेंट तक खेल! सुजाता पॉल का एमडीडीए में पोस्ट फिक्सिंग और भ्रष्टाचार पर बड़ा खुलासा
    • हरिद्वार में नाबालिग लड़कियों से बंधुआ मजदूरी का खुलासा, प्लांट हेड गिरफ्तार
    • हरिद्वार में कुंभ मेले के लिए 2 नए पुलों की मंजूरी, ट्रैफिक समस्या का होगा समाधान: सोनिका मेलाधिकारी
    • “IVARA Parkland” हरिद्वार के आगे हाईकोर्ट के आदेश भी बेमायने?
    • “4 साल बेमिसाल पूरी तरह फेल – मनोज तिवारी का सरकार पर बड़ा हमला”
    • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले सीएम पुष्कर सिंह धामी, उत्तराखंड आगमन का दिया निमंत्रण
    • अब कबाड़ नहीं, कमाई का जरिया है चीड़ की पत्तियां: डीएम
    Saturday, March 28
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Demo
    • होम
    • उत्तराखण्ड
    • उत्तरप्रदेश
    • सहारनपुर
    • दुनिया
    • देश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • यातायात
    • मनोरंजन
    • क्राइम
    Login
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Home»टेक्नोलॉजी»Dark Web पर लीक हुआ NEET का पेपर, क्या जालसाजों तक पहुंच सकती है पुलिस?
    टेक्नोलॉजी

    Dark Web पर लीक हुआ NEET का पेपर, क्या जालसाजों तक पहुंच सकती है पुलिस?

    Social ScanBy Social ScanJune 27, 2024Updated:January 7, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    सड़क से संसद तक में NEET और और UGC-NET पेपर लीक को लेकर हल्ला मचा हुआ है. हर तरफ बस एक ही गूंज सुनाई दे रही है कि आखिर ऐसा हुआ तो हुआ कैसे…? पुलिस भी UGC-NET और NEET पेपर लीक मामले की जांच में जुटी हुई और जांच के दौरान पुलिस को Dark Web पर पेपर बेचे जाने की बात पता चली. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर डार्क वेब क्या बला है और यह किस तरह से काम करता है?

    डार्क वेब एक ऐसी दुनिया है जो दिखती तो नहीं लेकिन इसका अस्तित्वहै. फ्रॉड करने वाले लोग गैरकानूनी काम के लिए Dark Web का ही सहारा लेते हैं, ये कहना गलत नहीं होगा कि डार्क वेब सभी तरह के अवैध कामों का ठिकाना बन चुका है. सवाल यह है कि क्या डार्क वेब पर गैर कानूनी काम करने वालों को पुलिस दबौच सकती है और क्या इसे ट्रैक किया जा सकता है?

    Dark Web: ‘काली दुनिया’ का कड़वा सच

    गूगल पर जितनी भी साइट्स हैं उनके यूआरएल में .com, .in और .org जैसे एक्सटेंशन मिलते हैं, लेकिन डार्क वेब के लिए .onion एक्सटेंशन का इस्तेमाल होता है. onion राउटिंग तकनीक डार्कवेब यूजर्स को सर्विलांस और ट्रैकिंग से बचाने में मदद करती है और साथ ही प्राइवेसी को बनाए रखने के लिए आईपी एड्रैस को बदलता रहता है.

    आसान शब्दों में अगर आपको समझाएं तो डार्क वेब पर कई आईपी एड्रेस कनेक्ट और डिस्कनेक्ट होते रहते हैं और यही वजह है कि किसी को पकड़ पाना नामुमिकन हो जाता है. यही वजह है कि डार्क वेब से अगर कोई मैसेज आता है तो इस बात का पता लगाना मुश्किल हो जाता है कि आखिर वो मैसेज किसने भेजा, कहां से भेजा और किस डिवाइस के जरिए भेजा.

    ये बता पाना तो बहुत ही मुश्किल होगा कि आखिर डार्क वेब पर कितनी साइट्स हैं. शातिर अपराधी डार्क वेब पर जब भी कोई डील करते हैं तो क्रिप्टोकरंसी की डिमांड करते हैं जिससे कि ट्रांजैक्शन को ट्रेस न किया जा सके.

    इसके अलावा डार्क वेब को Google या फिर Yahoo जैसे किसी भी साधारण ब्राउजर के जरिए एक्सेस नहीं किया जा सकता, इसके लिए एक टीओआर जैसे खास ब्राउजर की जरूरत पड़ती है.

    आप भी पूछेंगे कि आखिर इस ब्राउजर में ऐसा क्या खास है? रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये ब्राउजर हिस्ट्री को सेव नहीं करता और इसके अलावा इस ब्राउजर पर आईपी एड्रेस को बदला जा सकता है, यही वजह है कि डार्क वेब पर गैर कानूनी कामों को अंजाम देने वाले शातिर अपराधियों को पकड़ना पुलिस के लिए मुश्किल ही नहीं नामुमिकन हो जाता है.

    क्या पकड़े जाएंगे जालसाज?

    यही वजह है कि अपराधियों को दबोचना काफी मुश्किल हो जाता है, यही वजह है कि डार्क वेब पर रोक नहीं लग पाती है. डार्क वेब की इस काली दुनिया का इस्तेमाल स्कैम, फिशिंग, लोगों का डेटा लीक करने, अकाउंट हैक करने जैसे कई कामों के लिए किया जाता है.

    डार्क वेब एक ऐसी अंधेरी दुनिया है जहां गैरकानूनी काम को अंजाम देने वाले लोगों को पकड़ना आसान बात नहीं है. ऐसे में ये कह पाना मुश्किल है पुलिस के लंबे हाथ डार्क वेब पर NEET और UGC-NET पेपर लीक करने वालों की गर्दन तक पहुंच भी पाएंगे या नहीं?

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Social Scan
    • Website

    Related Posts

    हरिद्वार कुंभ: शहरी विकास सचिव का सीसीटीवी कंट्रोल रूम और हर की पौड़ी निरीक्षण

    February 13, 2026
    Read More

    जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे की पहल से सुरक्षित इंटरनेट उपयोग को मिली नई दिशा

    February 11, 2026
    Read More

    80 वर्षीया बुजुर्गा की जिलाधिकारी चंपावत ने तुरंत बनवाई पेंशन!

    December 9, 2025
    Read More

    Comments are closed.

    Top Posts

    रघुवर दास ओडिशा पहुंचे, राज्यपाल पद की शपथ लेने से पहले जगन्नाथ मंदिर में किए दर्शन

    October 30, 2023

    केंद्रीय विजीलैंस आयोग का विजीलैंस जागरूकता सप्ताह शुरू

    October 30, 2023

    ‘एक तो चोरी और ऊपर से सीनाजोरी’, मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज होने के बाद BJP ने साधा AAP पर निशाना

    October 30, 2023

    “देहरादून नारी निकेतन में संदिग्ध मौत: सुजाता पॉल ने उठाए गंभीर सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग”

    March 28, 2026
    Follow Us
    Weather

    The Social Scan is a Hindi news channel launched in 2025. It delivers 24×7 comprehensive news coverage and in-depth analysis across diverse categories, including agriculture, education, business, entertainment, art, literature, culture, media, and more.

    Editor: Mrs Nidhi Jain
    Address: 7/1148-1149, Bartala Yadgar,
    Saharanpur, Uttar Pradesh, India, Pin: 247001
    Email Us: drnidhijainsre@gmail.com

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
    Our Picks

    “देहरादून नारी निकेतन में संदिग्ध मौत: सुजाता पॉल ने उठाए गंभीर सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग”

    March 28, 2026

    हरिद्वार की “लेडी सिंघम” पर भ्रष्टाचार के आरोप, सस्पेंशन और संपत्ति जांच की मांग, व्हाट्सएप चैट हुई वायरल…

    March 28, 2026

    मेलाधिकारी सोनिका की अगुवाई में कुंभ 2027 की भव्य तैयारी, देव डोलियों की शोभायात्रा बनेगी आकर्षण

    March 28, 2026
    Most Popular

    सोशल मीडिया पर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी की धूम, फेसबुक पर 1 करोड़ हुए फॉलोअर्स

    June 3, 2024

    रूस में जिस पादरी का आतंकियों ने गला काटा उनका था इजराइल कनेक्शन! 40 साल से चर्च में दे रहे थे सेवाएं

    June 24, 2024

    हिजबुल्लाह के बाद हूती के निशाने पर इजराइल, ड्रोन अटैक के बाद तेल अवीव में दहशत, सुरक्षा पर उठे सवाल

    July 19, 2024
    © 2026 Social Scan. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?