नैनीताल और उसके आसपास के क्षेत्रों में तेज बरसात हुई। बारिश ने जन जीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। मौसम विभाग द्वारा बारिश का रेड अलर्ट सटीक।
तेज़ बारिश से नाली और गधेरे उफान पर है। वही स्थानीय और पर्यटको को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पर्यटको ने दुकान में शरण लेकर अपने को भीगने से बचाया। हल्की बारिश रुकने के बाद पर्यटक नैनी झील में नौकायंन का लुफ्त उठाते हुए नजर आए आपको बता दे की मौसम विभाग ने उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी किया हुआ है जिसमें आज उत्तराखंड के तमाम स्कूलों और आंगनवाड़ी भारी बरसात को देखते हुए अवकाश घोषित किया है

