देहरादून से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है। श्री गुरु राम राय मेडिकल कॉलेज में MS Ophthalmology की पढ़ाई कर रही 25 वर्षीय डॉक्टर तन्वी ने मंगलवार रात कथित रूप से अपने शरीर में केमिकल का इंजेक्शन लगाकर आत्महत्या कर ली। उनका शव महंत इंद्रेश अस्पताल, पटेल नगर के बाहर उनकी कार में मिला। परिजनों ने कॉलेज की HOD डॉ. प्रियंका गुप्ता पर मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसके आधार पर पुलिस ने उनके खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।मृतका के पिता ललित मोहन के अनुसार, उनकी बेटी ने वर्ष 2023 में इसी मेडिकल कॉलेज में दाखिला लिया था। उस समय विभाग की HOD डॉ. तरन्नुम शकील थीं और एक साल तक सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन हाल ही में HOD बदलने के बाद स्थिति बिगड़ गई। आरोप है कि नई HOD द्वारा डॉक्टर तन्वी को पुरानी HOD से संपर्क न रखने के लिए दबाव बनाया गया, उसे कम नंबर दिए गए और फाइनल परीक्षा में फेल करने की धमकी भी दी गई, जिससे वह लगातार मानसिक तनाव में थी।पुलिस के मुताबिक, डॉक्टर तन्वी अपनी मां के साथ देहरादून में किराए के मकान में रहती थीं, जबकि उनके पिता अंबाला में रहते हैं। 24 मार्च की रात जब तन्वी ने फोन नहीं उठाया तो उनके पिता देहरादून पहुंचे और तलाश के दौरान उन्हें अस्पताल के पास कार में अचेत अवस्था में पाया। कार अंदर से लॉक थी, जिसके बाद शीशा तोड़कर उन्हें बाहर निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।इस घटना के बाद अब पूरे मामले में श्री गुरु राम राय मेडिकल इंस्टीट्यूट की भूमिका पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। परिजन और स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस संस्थान में छात्र पढ़ाई कर रहे हों, वहां उनकी सुरक्षा और मानसिक स्थिति की जिम्मेदारी भी संस्थान की होती है। ऐसे में यह सवाल उठ रहा है कि अगर छात्रा पर लगातार दबाव था, तो कॉलेज प्रशासन ने समय रहते कोई हस्तक्षेप क्यों नहीं किया।वहीं अब निगाहें स्वास्थ्य शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल पर टिकी हैं कि क्या वे इस मामले में संज्ञान लेकर “Zero Tolerance” की नीति के तहत ठोस कार्रवाई करेंगे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- Shri Guru Ram Rai Medical College में सुरक्षित नहीं है मेडिकल की पढ़ाई करने वाले छात्र और छात्राएं
- खेल से अनुशासन और एकता का संदेश, मुख्यमंत्री ने किया क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ
- कैबिनेट विस्तार के बाद मंत्रिमंडल की हुई पहली बैठक, वीर उद्यमी योजना सहित 16 प्रस्तावों पर मुहर
- “क्या राज्य में योग्य अधिवक्ता नहीं?” – कांग्रेस
- उधम सिंह नगर के किसानों को बड़ी राहत, ग्रीष्मकालीन धान बुवाई पर लगी रोक हटी
- चार साल पर घिरी धामी सरकार, यशपाल आर्य बोले—कार्यकाल “बेहद निराशाजनक”
- मुख्यमंत्री ने शहद उत्पादन को बताया स्वरोजगार का सशक्त माध्यम
- मुख्यमंत्री ने प्रेमनगर में कन्या पूजन कर मातृशक्ति सम्मान का दिया संदेश
- मुख्यमंत्री के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, 4 साल के कार्यकाल पर जनता की मुहर
- सीएम ने 401 करोड़ की 74 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास
Thursday, March 26

