हल्द्वानी में इन दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहा है। वीडियो में हल्द्वानी नगर निगम के मेयर गजराज बिष्ट, नैनीताल- उधमसिंह नगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद अजय भट्ट और अन्य गणमान्य जनों के साथ एक बैठक में दिखाई दे रहे हैं। लेकिन जो बात इस वीडियो को चर्चा का केंद्र बना रही है, वो है मेयर गजराज बिष्ट का तीखा बयान इस बैठक में मेयर ने खुलकर हल्द्वानी प्राधिकरण के अधिकारियों और कर्मचारियों पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए उन्होंने कहा कि प्राधिकरण के अधिकारी आम जनता को परेशान करते हैं और अवैध रूप से पैसों की मांग करते हैं। मेयर के इस बयान ने न सिर्फ प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मचा दिया, बल्कि राजनीतिक गलियारों में भी बहस को हवा दे दी है इस पूरे विवाद पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के बेहद करीबी माने जाने वाले उत्तराखंड मंडी परिषद के अध्यक्ष अनिल कपूर डब्बू ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि मुख्यमंत्री धामी की सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है और भ्रष्टाचार के किसी भी मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी। जन्होने कहा कि, सीएम धामी की सरकार शुरुआत से ही भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही है। कई अधिकारियों को जेल भेजा गया है। अगर मेयर के पास प्राधिकरण से जुड़े भ्रष्टाचार के सबूत हैं, तो निश्चित रूप से जांच होनी चाहिए और दोषियों को छोड़ा नहीं जाएगा फिलहाल इस बयान के बाद अब निगाहें राज्य सरकार पर टिकी हैं कि क्या वाकई इस मामले में निष्पक्ष जांच होगी और क्या भ्रष्टाचार के आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं जनता भी उम्मीद लगाए बैठी है कि जिस सवाल को उनके प्रतिनिधि ने उठाया है, उसका अंजाम ईमानदारी और न्याय के साथ सामने आएगा
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- अंकिता भंडारी के घर की पानी की सप्लाई रोक दी गई : सुजाता पाॅल
- मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आपूर्ति व्यवस्था पर उच्चस्तरीय बैठक
- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से की अहम मुलाकात
- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘राजस्व लोक अदालत’ का किया शुभारम्भ
- “देहरादून नारी निकेतन में संदिग्ध मौत: सुजाता पॉल ने उठाए गंभीर सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग”
- हरिद्वार की “लेडी सिंघम” पर भ्रष्टाचार के आरोप, सस्पेंशन और संपत्ति जांच की मांग, व्हाट्सएप चैट हुई वायरल…
- मेलाधिकारी सोनिका की अगुवाई में कुंभ 2027 की भव्य तैयारी, देव डोलियों की शोभायात्रा बनेगी आकर्षण
- डेपुटेशन से परमानेंट तक खेल! सुजाता पॉल का एमडीडीए में पोस्ट फिक्सिंग और भ्रष्टाचार पर बड़ा खुलासा
- हरिद्वार में नाबालिग लड़कियों से बंधुआ मजदूरी का खुलासा, प्लांट हेड गिरफ्तार
- हरिद्वार में कुंभ मेले के लिए 2 नए पुलों की मंजूरी, ट्रैफिक समस्या का होगा समाधान: सोनिका मेलाधिकारी
Monday, March 30

