रुड़की के मंगलौर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ चुनावी रंजिश ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। गाँव की गलियाँ खून से लाल हो गईं, चीख-पुकार मच गई, लेकिन इसी खौफ के बीच उत्तराखंड पुलिस का वो चेहरा सामने आया जिसे देख आज हर कोई उन्हें सलाम कर रहा है। मामला मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के घोसीपुरा गांव का है। यहाँ दो पक्षों के बीच पुरानी चुनावी रंजिश आज अंगारों की तरह धधक उठी। बात बढ़ी और देखते ही देखते धारदार हथियारों से हमला शुरू हो गया। इस खूनी बवाल में एक ही पक्ष के तीन लोग लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। दो की हालत इतनी नाजुक थी कि हर पल भारी पड़ रहा था। गाँव में दहशत का माहौल था, लेकिन जैसे ही सूचना पुलिस तक पहुँची, मंगलौर कोतवाल अमरजीत सिंह और एस एस आई रफत अली बिना एक पल गंवाए मौके पर जा पहुँचे। यहाँ पुलिस ने सिर्फ कानून का डंडा नहीं चलाया, बल्कि ‘मित्र पुलिस’ का असली फर्ज निभाया। एम्बुलेंस के इंतजार में समय बर्बाद करने के बजाय, इन जांबाज अफसरों ने तड़पते हुए घायलों को खुद उठाकर अपनी सरकारी गाड़ी में डाला और सीधे रुड़की सिविल अस्पताल की ओर दौड़ लगा दी। अस्पताल पहुँचते ही डॉक्टरों ने घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया है। फिलहाल गाँव में भारी पुलिस बल तैनात है और शांति व्यवस्था कायम है। लेकिन आज पूरे इलाके में चर्चा सिर्फ इस बात की है कि अगर पुलिस वक्त पर न पहुँचती और घायलों को अपनी गाड़ी में न ले जाती, तो शायद परिणाम और भी दुखद हो सकते थे। ग्रामीण आज मंगलौर पुलिस की इस मानवीय पहल की मुक्त कंठ से सराहना कर रहे हैं। इस घटना ने साबित कर दिया है कि वर्दी के भीतर एक संवेदनशील दिल भी धड़कता है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की धरपकड़ में जुटी है।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- मुख्यमंत्री ने शहद उत्पादन को बताया स्वरोजगार का सशक्त माध्यम
- मुख्यमंत्री ने प्रेमनगर में कन्या पूजन कर मातृशक्ति सम्मान का दिया संदेश
- मुख्यमंत्री के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, 4 साल के कार्यकाल पर जनता की मुहर
- सीएम ने 401 करोड़ की 74 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास
- सीएम बोले—चार साल में हर वर्ग तक पहुंची जनकल्याणकारी योजनाएं
- क्या उत्तराखंड में बिगड़ रहे हालात? कांग्रेस ने उठाए बड़े सवाल
- जन-जन की सरकार चार साल बेमिसाल: देहरादून में ₹401 करोड़ की 74 विकास योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास
- महंगाई के बीच हल्द्वानी के युवक का देसी जुगाड़,अब खराब मोबिल ऑयल से बनेगा खाना
- हल्द्वानी में सीएम पुष्कर सिंह धामी का निरीक्षण, राजनाथ सिंह की रैली की तैयारियां तेज
- सीएम धामी ने देवीधुरा में माँ वाराही मंदिर नव-निर्माण का किया भूमि पूजन, बोले धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
Tuesday, March 24

