Close Menu
Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आपूर्ति व्यवस्था पर उच्चस्तरीय बैठक
    • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से की अहम मुलाकात
    • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘राजस्व लोक अदालत’ का किया शुभारम्भ
    • “देहरादून नारी निकेतन में संदिग्ध मौत: सुजाता पॉल ने उठाए गंभीर सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग”
    • हरिद्वार की “लेडी सिंघम” पर भ्रष्टाचार के आरोप, सस्पेंशन और संपत्ति जांच की मांग, व्हाट्सएप चैट हुई वायरल…
    • मेलाधिकारी सोनिका की अगुवाई में कुंभ 2027 की भव्य तैयारी, देव डोलियों की शोभायात्रा बनेगी आकर्षण
    • डेपुटेशन से परमानेंट तक खेल! सुजाता पॉल का एमडीडीए में पोस्ट फिक्सिंग और भ्रष्टाचार पर बड़ा खुलासा
    • हरिद्वार में नाबालिग लड़कियों से बंधुआ मजदूरी का खुलासा, प्लांट हेड गिरफ्तार
    • हरिद्वार में कुंभ मेले के लिए 2 नए पुलों की मंजूरी, ट्रैफिक समस्या का होगा समाधान: सोनिका मेलाधिकारी
    • “IVARA Parkland” हरिद्वार के आगे हाईकोर्ट के आदेश भी बेमायने?
    Saturday, March 28
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Demo
    • होम
    • उत्तराखण्ड
    • उत्तरप्रदेश
    • सहारनपुर
    • दुनिया
    • देश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • यातायात
    • मनोरंजन
    • क्राइम
    Login
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Home»राज्य समाचार»महाराष्ट्र»महाराष्ट्र MLC चुनाव: कांग्रेस का असल इम्तिहान, उद्धव ठाकरे और शरद पवार किसके सिपहसलार का देगी साथ
    महाराष्ट्र

    महाराष्ट्र MLC चुनाव: कांग्रेस का असल इम्तिहान, उद्धव ठाकरे और शरद पवार किसके सिपहसलार का देगी साथ

    Social ScanBy Social ScanJuly 3, 2024Updated:January 7, 2026No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए विधान परिषद के जरिए सियासी बिसात बिछाई जाने लगी है. लोकसभा चुनाव में झटका लगने के बाद बीजेपी ने ओबीसी चेहरों को विधान परिषद में उतारकर सियासी समीकरण को दुरुस्त करने का दांव चला है. राज्य की 11 विधान परिषद सीटों पर कुल 14 प्रत्याशी मैदान में उतरने से मुकाबला रोचक हो गया है. बीजेपी के अगुवाई वाले एनडीए गठबंधन से 9 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं तो कांग्रेस के नेतृत्व वाले इंडिया गठबंधन से तीन प्रत्याशी मैदान में हैं.

    विधायकों के आधार पर एनडीए की सभी सीट निकलती नजर आ रही हैं. ऐसे ही कांग्रेस की अपनी एक सीट पर जीत तय मानी जा रही है, लेकिन असल चुनौती तो उद्धव ठाकरे और शरद पवार की है. उद्धव और शरद ने अपने-अपने करीबी नेताओं को एमएलसी चुनाव में उतार रखा है. अपने मौजूदा विधायकों के आधार पर न उद्वव ठाकरे के करीबी की जीत नजर आ रही है और न ही शरद पवार के सिपहसलार की. इस तरह दोनों दलों के जीत का आधार कांग्रेस पर टिका है. ऐसे में अब देखना है कि कांग्रेस विधान परिषद चुनाव में किसके समर्थन में खड़ी नजर आती है?

    MLC चुनाव में किस पार्टी से कौन कैंडिटेट

    महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव में बीजेपी नेतृत्व वाले एनडीए से 9 उम्मीदवार मैदान में किस्मत आजमा रहे हैं. बीजेपी से एमएलसी चुनाव में पंकजा मुंडे, डॉ.परिणय फुके, अमित बोरखे, योगेश टिलेकर और सदाभाऊ खोत मैदान में है. सदाभाऊ महाराष्ट्र के एनडीए में शामिल रयत क्रांति पार्टी के अध्यक्ष और मराठा समुदाय से आते हैं, लेकिन बीजेपी ने उन्हें अपने टिकट पर एमएलसी का प्रत्याशी बनाया है.

    एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने पूर्व सांसद भावना गवली का लोकसभा टिकट काटने के बाद अब विधान परिषद का प्रत्याशी बनाया है. इसी तरह से कृपाल तुमाने को भी एकनाथ शिंदे ने शिवसेना से विधान परिषद में भेजने के लिए टिकट दिया है. अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी ने एमएलसी के लिए शिवाजीराव गर्जे और राजेश विटेकर को उम्मीदवार बनाया है.

    वहीं, कांग्रेस नेतृत्व वाले इंडिया गठबंधन की तरफ से कांग्रेस ने मौजूदा विधान परिषद सदस्य प्रज्ञा सातव को फिर से एमएलसी चुनाव में उतारा है. इसके साथ उद्धव ठाकरे ने अपनी पार्टी शिवसेना (यूबीटी) की ओर से अपने निजी सचिव मिलिंद नार्वेकर को विधान परिषद भेजने का फैसला किया है. शरद पवार गुट वाली एनसीपी ने जयंत पाटिल को एमएलसी चुनाव में उतारा है.

    किसके कितनी सीट पर मिलेगी जीत

    महाराष्ट्र की 11 एमएलसी सीटों पर होने वाले चुनाव में बीजेपी के पांच, शिंदे की शिवसेना और एनसीपी अजित पवार गुट ने दो-दो, कांग्रेस ने एक, उद्धव ठाकरे की शिवसेना ने एक और शरद पवार की एनसीपी ने जयंत पाटील को समर्थन देने का निर्णय लिया है. महाराष्ट्र की विधानसभा में कुल 288 सदस्य हैं, लेकिन मौजूदा समय में 274 विधायक हैं. इस लिहाज से एक एमएलसी सीट जीतने के लिए प्रथम वरीयता के आधार पर कम से कम 23 विधायकों के समर्थन चाहिए.

    बीजेपी के 103 विधायक हैं तो उसके सहयोगी अजीत पवार की एनसीपी के पास 40 विधायक और शिंद की शिवसेना के 38 विधायक हैं. इसके अलावा एनडीए के अन्य सहयोगी दलों और निर्दलीय विधायकों को मिलाकर एनडीए के पास 203 विधायकों का समर्थन है. इस आधार पर सत्ताधारी दल अगर चार विधायकों का और समर्थन जुटा लेती है तो उसके सभी 9 एमएलसी प्रत्याशी की जीत तय हो जाएगी.

    वहीं, इंडिया गठबंधन के पास 71 विधायकों का ही समर्थन है, जिसमें कांग्रेस के 37 विधायक हैं. इसके अलावा उद्धव ठाकरे की शिवसेना के 16 विधायक हैं और शरद पवार की एनसीपी के पास 12 विधायक हैं. इसके सपा के 2 विधायक, सीपीआई (एम) के दो विधायक और तीन अतिरिक्त विधायकों का समर्थन है. इंडिया गठबंधन के विधायकों की संख्या के आधार पर तीनों सीटें जीत सकती है, लेकिन उसके लिए अन्य दलों के विधायकों को जोड़कर रखना होगा और कांग्रेस विधायकों के विश्वास को भी बनाए रखना होगा.

    कांग्रेस की भूमिका किंगमेकर की

    इंडिया गठबंधन में सबसे बड़े दल के तौर पर कांग्रेस है. कांग्रेस के मौजूद विधायकों की संख्या के आधार पर प्रज्ञा सातव की जीत तय मानी जा रही है. कांग्रेस के 23 विधायकों का प्रज्ञा सातव के वोट मिलने के बाद उसके 14 वोट अतरिक्त बचेंगे. शरद पवार के पास 12 विधायकों का फिलहाल समर्थन है, जिसके चलते उन्हें अपने प्रत्याशी को जिताने के लिए 11 अतिरिक्त वोटों की जरूरत होगी, क्योंकि 23 वोट चाहिए. इसी तरह उद्धव ठाकरे की शिवसेना के पास 16 विधायक हैं. इस लिहाज से शिवसेना प्रत्याशी मिलिंद नार्वेकर को पार्टी के 16 विधायक के बाद 7 अतरिक्त विधायकों के वोट की जरूरत है.

    शरद पवार के जयंत पाटिल और उद्धव ठाकरे के मिलिंद नार्वेकर दोनों की जीत का दारोमदार कांग्रेस के ऊपर टिका हुआ है. कांग्रेस के 14 अतरिक्त विधायकों का वोट जिसके पक्ष में जाएगा, उसकी जीत होगी. नार्वेकर को अगर अपनी जीत सुनिश्चित करनी है तो 8 वोट जुटाने होंगे जबकि शरद पवार के जयंत पाटिल को अपनी जीत के लिए 11 वोट चाहिए. ऐसे में देखना है कि कांग्रेस के अतिरिक्त वोट शरद पवार के उम्मीदवार को मिलते हैं या उद्धव ठाकरे को मिलते हैं.

    एनडीए बनाम इंडिया गठबंधन की जंग

    महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव में अगर एनडीए बनाम इंडिया की लड़ाई होती है तो फिर मुकाबला रोचक होगा. एनडीए को निर्दलीय विधायकों के समर्थन के बाद भी 4 वोट की जरूरत है जबकि इंडिया गठबंधन अगर एकजुट रहता है और कांग्रेस के अतरिक्त वोट का बंटवारा सही तरीके से हुआ तो फिर तीनों सीटें उसके खाते में जा सकती है. हालांकि, इंडिया गठबंधन को कांग्रेस, उद्धव ठाकरे और शरद पवार खेमे के विधायकों के साथ-साथ सपा और ओवैसी के दो-दो विधायक का भी समर्थन जुटाए रखना होगा.

    लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद में महाराष्ट्र के सियासी गलियारों में ऐसी चर्चा है कि शरद पवार और उद्धव ठाकरे के संपर्क में एकनाथ शिंदे और अजित पवार की पार्टियों के विधायक हैं. 2022 विधान परिषद के चुनाव में क्रॉस वोटिंग हुई थी, जिसके कारण महा विकास आघाडी को झटका लगा था. इसके चलते ही इंडिया गठबंधन को अपने समर्थक विधायकों का विश्वास बनाए रखना होगा, लेकिन एक बात साफ है कि जोड़तोड़ की सियासत तेज होगी. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि क्या उद्धव ठाकरे और शरद पवार दो साल पहले मिली हार का हिसाब बराबर कर पाएंगे?

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Social Scan
    • Website

    Related Posts

    इंस्टाग्राम रील और कत्ल के पैटर्न से दिखी आशिक की सनक… यशश्री के कातिल दाऊद शेख का खुला चिट्ठा

    July 30, 2024
    Read More

    मुंबई में भुखमरी से 26 आवारा कुत्तों की मौत, खाना देने वाले को गार्डों ने भगा दिया

    July 29, 2024
    Read More

    नागपुर की सड़कों पर बिना कपड़ों के घूम रहा था कपल, नहीं माने तो बुलानी पड़ी पुलिस, फिर…

    July 29, 2024
    Read More

    Comments are closed.

    Top Posts

    रघुवर दास ओडिशा पहुंचे, राज्यपाल पद की शपथ लेने से पहले जगन्नाथ मंदिर में किए दर्शन

    October 30, 2023

    केंद्रीय विजीलैंस आयोग का विजीलैंस जागरूकता सप्ताह शुरू

    October 30, 2023

    ‘एक तो चोरी और ऊपर से सीनाजोरी’, मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज होने के बाद BJP ने साधा AAP पर निशाना

    October 30, 2023

    मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आपूर्ति व्यवस्था पर उच्चस्तरीय बैठक

    March 28, 2026
    Follow Us
    Weather

    The Social Scan is a Hindi news channel launched in 2025. It delivers 24×7 comprehensive news coverage and in-depth analysis across diverse categories, including agriculture, education, business, entertainment, art, literature, culture, media, and more.

    Editor: Mrs Nidhi Jain
    Address: 7/1148-1149, Bartala Yadgar,
    Saharanpur, Uttar Pradesh, India, Pin: 247001
    Email Us: drnidhijainsre@gmail.com

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
    Our Picks

    मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आपूर्ति व्यवस्था पर उच्चस्तरीय बैठक

    March 28, 2026

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से की अहम मुलाकात

    March 28, 2026

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘राजस्व लोक अदालत’ का किया शुभारम्भ

    March 28, 2026
    Most Popular

    सोशल मीडिया पर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी की धूम, फेसबुक पर 1 करोड़ हुए फॉलोअर्स

    June 3, 2024

    रूस में जिस पादरी का आतंकियों ने गला काटा उनका था इजराइल कनेक्शन! 40 साल से चर्च में दे रहे थे सेवाएं

    June 24, 2024

    हिजबुल्लाह के बाद हूती के निशाने पर इजराइल, ड्रोन अटैक के बाद तेल अवीव में दहशत, सुरक्षा पर उठे सवाल

    July 19, 2024
    © 2026 Social Scan. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?