Close Menu
Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आपूर्ति व्यवस्था पर उच्चस्तरीय बैठक
    • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से की अहम मुलाकात
    • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘राजस्व लोक अदालत’ का किया शुभारम्भ
    • “देहरादून नारी निकेतन में संदिग्ध मौत: सुजाता पॉल ने उठाए गंभीर सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग”
    • हरिद्वार की “लेडी सिंघम” पर भ्रष्टाचार के आरोप, सस्पेंशन और संपत्ति जांच की मांग, व्हाट्सएप चैट हुई वायरल…
    • मेलाधिकारी सोनिका की अगुवाई में कुंभ 2027 की भव्य तैयारी, देव डोलियों की शोभायात्रा बनेगी आकर्षण
    • डेपुटेशन से परमानेंट तक खेल! सुजाता पॉल का एमडीडीए में पोस्ट फिक्सिंग और भ्रष्टाचार पर बड़ा खुलासा
    • हरिद्वार में नाबालिग लड़कियों से बंधुआ मजदूरी का खुलासा, प्लांट हेड गिरफ्तार
    • हरिद्वार में कुंभ मेले के लिए 2 नए पुलों की मंजूरी, ट्रैफिक समस्या का होगा समाधान: सोनिका मेलाधिकारी
    • “IVARA Parkland” हरिद्वार के आगे हाईकोर्ट के आदेश भी बेमायने?
    Saturday, March 28
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Demo
    • होम
    • उत्तराखण्ड
    • उत्तरप्रदेश
    • सहारनपुर
    • दुनिया
    • देश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • यातायात
    • मनोरंजन
    • क्राइम
    Login
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Home»देश»केरल हुआ केरलम…जानें देश में अब तक किन-किन राज्यों के नाम बदले गए
    देश

    केरल हुआ केरलम…जानें देश में अब तक किन-किन राज्यों के नाम बदले गए

    Social ScanBy Social ScanJune 25, 2024Updated:January 7, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    भारत की आजादी के 9 साल बाद 1 नवंबर 1956 में भाषा के आधार पर केरल नाम से एक अलग राज्य बना था. अब 68 साल बाद केरल सरकार ने भाषा के ही आधार पर इस राज्य के नाम को बदलकर केरलम करने का फैसला किया है. इसके लिए विधानसभा में एक प्रस्ताव लाया गया जो सर्वसम्मिति से पास हो गया है. बस अब केंद्र की मंजूरी मिलना बाकी है.

    केरल विधानसभा ने दूसरी बार प्रस्ताव पारित किया है. पिछले साल 2023 में भी किया था लेकिन गृह मंत्रालय ने पहले प्रस्ताव की समीक्षा की थी और कुछ तकनीकी बदलावों का सुझाव दिया था. केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के मुताबिक मलयालम भाषा में केरल को केरलम कहा जाता है. हिंदी में इसे केरल ही कहते हैं और अंग्रेजी में Kerala लिखा और बोला जाता है. आइए जानते हैं केरल का नाम पहले कैसे पड़ा था और अब तक किन किन राज्यों के नाम बदले जा चुके हैं.

    केरल नाम कैसे पड़ा था?

    इसकी कहानी शुरू होती है 1920 में जब भारत आजाद भी नहीं हुआ था. इस दशक में मलयालम भाषा बोलने वालों ने एक आंदोलन छेड़ दिया. इनका मानना था कि एक ही भाषा बोलने वाले, एक ही रीति रिवाज को मानने वालों के लिए अलग राज्या होना चाहिए. इन्होंने मलयालम भाषियों के लिए अलग केरल राज्य बनाने की मांग की. इनकी मांग थी की कोच्चि, त्रावणकोर और मालाबार को मिलाकर एक राज्य बनाया जाए.

    आजादी के बाद देश के अलग-अलग हिस्सों में भाषाई आधार पर राज्यों के बंटवारे की मांग उठने लगी. इसके लिए पहले श्याम धर कृष्ण आयोग बना. इस आयोग ने भाषाई आधार पर राज्यों के गठन को देशहित के खिलाफ बताया. इसी बीच 1 जुलाई 1949 को त्रावणकोर और कोचीन रियासत का विलय हो गया. इससे त्रावणकोर-कोचीन राज्य बना.

    हालांकि बात यहीं नहीं रूकी. लगातार उठती मांगों के बीच ‘JVP’ आयोग बना. जेवीपी यानी जवाहर लाल नेहरू, वल्लभ भाई पटेल और पट्टाभि सीतारमैया. इस आयोग ने भाषाई आधार पर राज्यों के गठन का सुझाव दिया. इसी के बाद मालाबार रीजन (मद्रास रियासत का हिस्सा) भी त्रावणकोर-कोचीन राज्य में मिल गया. इस तरह से 1 नवंबर 1956 को केरल बना.

    केरल का नाम क्यों बदलना चाहती है राज्य सरकार?

    केरल विधानसभा में पास हुई प्रस्तावना के अनुसार हिंदी और दूसरी भाषाओं में केरलम को केरल कहा जाता है. वहीं मलयाली भाषा में इसका नाम केरलम है. रज्य सरकार की मानें तो केरल का नाम केरलम किए जाने की मांग के पीछे राज्य का मकसद सिर्फ मलयाली लोगों के भाषा, संस्कृति और पहचान को बढ़ावा देना हैं. पहचान को बढ़ावा देना है.

    अब तक किन किन राज्यों के नाम बदले गए?

    साल 1996 में पंजाब के विभाजन के बाद ईस्ट पंजाब से तीन राज्य बनाये गए थे. विभाजन के बाद हरियाणा, हिमाचल और पंजाब नाम के तीन राज्य बने थे. ईस्ट पंजाब का नाम बदलकर पंजाब कर दिया गया.

    साल 1950 में यूनाइटेड प्रोविन्स का नाम बदलकर उत्तर प्रदेश कर दिया गया था. वहीं साल 2000 में उत्तर प्रदेश का विभाजन कर एक नया राज्य उत्तरांचल बनाया गया. हालांकि साल 2007 में उत्तरांचल का नाम बदलकर भी उत्तराखंड कर दिया गया.

    साल 1953 को मद्रास प्रेसीडेंसी में रहने वाले तेलुगू भाषी हिस्से को आंध्र स्टेट बना दिया गया. साल 1956 को आंध्र स्टेट का नाम बदलकर आंध्र प्रदेश कर दिया गया. मध्य भारत का नाम साल 1959 में बदलकर मध्य प्रदेश कर दिया गया.

    1969 में मद्रास स्टेट का नाम बदलकर तमिलनाडु कर दिया गया. 1973 में मैसूर स्टेट का नाम बदलकर कर्नाटक रख दिया गया. 1973 को लक्कदीव, मिनिकॉय और अमनदीवी का नाम बदलकर लक्षद्वीप रखा गया. पॉन्डिचेरी का नाम साल 2006 में बदलकर पुडुचेरी कर दिया गया. साल 2011 में उड़ीसा का नाम बदलकर ओडिशा किया गया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Social Scan
    • Website

    Related Posts

    मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आपूर्ति व्यवस्था पर उच्चस्तरीय बैठक

    March 28, 2026
    Read More

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से की अहम मुलाकात

    March 28, 2026
    Read More

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘राजस्व लोक अदालत’ का किया शुभारम्भ

    March 28, 2026
    Read More

    Comments are closed.

    Top Posts

    रघुवर दास ओडिशा पहुंचे, राज्यपाल पद की शपथ लेने से पहले जगन्नाथ मंदिर में किए दर्शन

    October 30, 2023

    केंद्रीय विजीलैंस आयोग का विजीलैंस जागरूकता सप्ताह शुरू

    October 30, 2023

    ‘एक तो चोरी और ऊपर से सीनाजोरी’, मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज होने के बाद BJP ने साधा AAP पर निशाना

    October 30, 2023

    मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आपूर्ति व्यवस्था पर उच्चस्तरीय बैठक

    March 28, 2026
    Follow Us
    Weather

    The Social Scan is a Hindi news channel launched in 2025. It delivers 24×7 comprehensive news coverage and in-depth analysis across diverse categories, including agriculture, education, business, entertainment, art, literature, culture, media, and more.

    Editor: Mrs Nidhi Jain
    Address: 7/1148-1149, Bartala Yadgar,
    Saharanpur, Uttar Pradesh, India, Pin: 247001
    Email Us: drnidhijainsre@gmail.com

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
    Our Picks

    मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आपूर्ति व्यवस्था पर उच्चस्तरीय बैठक

    March 28, 2026

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से की अहम मुलाकात

    March 28, 2026

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘राजस्व लोक अदालत’ का किया शुभारम्भ

    March 28, 2026
    Most Popular

    मनचलों की एक न चली! महिला पुलिसकर्मी से बदसलूकी पड़ी भारी, जड़े कई थप्पड़

    July 12, 2024

    यूपी में हार का ठीकरा किसके सिर फूटा,15 पेज की रिपोर्ट क्या दे रही संकेत?

    July 18, 2024

    ‘जो नाम लिख गया, अब नहीं हटेगा’, सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर ये क्या बोल गए मुजफ्फरनगर के दुकानदार?

    July 22, 2024
    © 2026 Social Scan. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?