Close Menu
Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आपूर्ति व्यवस्था पर उच्चस्तरीय बैठक
    • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से की अहम मुलाकात
    • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘राजस्व लोक अदालत’ का किया शुभारम्भ
    • “देहरादून नारी निकेतन में संदिग्ध मौत: सुजाता पॉल ने उठाए गंभीर सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग”
    • हरिद्वार की “लेडी सिंघम” पर भ्रष्टाचार के आरोप, सस्पेंशन और संपत्ति जांच की मांग, व्हाट्सएप चैट हुई वायरल…
    • मेलाधिकारी सोनिका की अगुवाई में कुंभ 2027 की भव्य तैयारी, देव डोलियों की शोभायात्रा बनेगी आकर्षण
    • डेपुटेशन से परमानेंट तक खेल! सुजाता पॉल का एमडीडीए में पोस्ट फिक्सिंग और भ्रष्टाचार पर बड़ा खुलासा
    • हरिद्वार में नाबालिग लड़कियों से बंधुआ मजदूरी का खुलासा, प्लांट हेड गिरफ्तार
    • हरिद्वार में कुंभ मेले के लिए 2 नए पुलों की मंजूरी, ट्रैफिक समस्या का होगा समाधान: सोनिका मेलाधिकारी
    • “IVARA Parkland” हरिद्वार के आगे हाईकोर्ट के आदेश भी बेमायने?
    Sunday, March 29
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Demo
    • होम
    • उत्तराखण्ड
    • उत्तरप्रदेश
    • सहारनपुर
    • दुनिया
    • देश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • यातायात
    • मनोरंजन
    • क्राइम
    Login
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Home»राज्य समाचार»मध्यप्रदेश»अमरवाड़ा चुनाव में कमलनाथ की एंट्री, आंचलकुंड में टेका माथा, मंच से कहा – इस धोखे का बदला लेना है…
    मध्यप्रदेश

    अमरवाड़ा चुनाव में कमलनाथ की एंट्री, आंचलकुंड में टेका माथा, मंच से कहा – इस धोखे का बदला लेना है…

    Social ScanBy Social ScanJuly 3, 2024Updated:January 7, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    छिंदवाड़ा। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ तीन दिवसीय दौरे पर छिन्दवाड़ा पहुंचे। इस दौरान उनके साथ पीसीसी चिफ़ जीतू पटवारी भी मौजूद रहे। पूर्व सीएम कमलनाथ और जीतू पटवारी ने सर्वप्रथम आंचलकुण्ड दरबार पहुंचकर माथा टेका और महाराज जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। उसके उपरांत उन्होंने हर्रई में आमसभा को सम्बोधित करते हुए भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने बीते दिनों को याद करते हुए कहा कि 45 वर्ष पूर्व जब वे पहली बार रात करीब 11 बजे आंचलकुण्ड पहुंचे थे तब पगडंडी रास्ता हुआ करता था। पेयजल और बिजली भी नहीं थी। तब मैंने दादाजी से कहा था अगली बार जब आऊंगा तब यहां सड़क होगी, पर्याप्त पेयजल के इंतजाम के साथ ही विद्युतीकरण भी होगा।

     मैंने कुछ ही समय में सड़क, बिजली व पानी से लेकर वो सबकुछ किया जिसकी जनता को आवश्यकता थी। एक समय वो भी था जब लोग छिन्दवाड़ा आते थे तो उन्हें पता नहीं चलता था हर्रई कहां है और कैसे पहुंचा जाये, लेकिन अब वो दौर बीत चुका है, किन्तु अभी भी बहुत कुछ करना शेष है वे हम मिलकर पूरा करेंगे। छिन्दवाड़ा का नाम और पहचान बनाने में मैंने अपनी जवानी समर्पित कर दी। मैं अंतिम सांस तक छिन्दवाड़ा की सेवा करुंगा।

    भाजपा प्रत्याशी को लिया आड़े हाथों

    पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा कि इस उप चुनाव की आवश्यकता नहीं थी, लेकिन यह चुनाव जनता को धोखा देने वाले की वजह से हो रहा है। धोखा कमलनाथ या फिर कांग्रेस के साथ नहीं हुआ है, अमरवाड़ा की जनता, अमरवाड़ा के परिवारजनों के साथ धोखा है। मुझे यहां के प्रत्येक नागरिक पर पूर्ण विश्वास है कि वे इस धोखे का बदला अवश्य लेंगे और धोखा देने वाले को सबक सिखायेंगे। कमलनाथ ने आगे कहा कि धीरनशा सुखरामदास (दादा जी) जीतकर विधानसभा जायेंगे वहां वे अकेले नहीं बल्कि उनके साथ मैं भी रहूंगा। धीरनशा जी पूरी दिलचस्पी के साथ अमरवाड़ा के विकास के लिये काम करेंगे।

    जीतू पटवारी ने दिया विवादित बयान

    पीसीसी चिफ़ जीतू पटवारी ने आमसभा में एक बार फिर कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए कमलेश शाह जो कि इस उपचुनाव में भाजपा से प्रत्याशी हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस से गद्दारी करने वालो को जनता माफ नही करेगी। वहीं कमलेश शाह पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह दिन भर शराब के नशे में रहते हुए शराबी कहकर संबोधित कर दिया। जिसका वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। इस बयान के बाद चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। आगे उन्होंने कहा कि अमरवाड़ा की जनता यह तीसरा चुनाव देख रही। जनता और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विरोध के बावजूद कांग्रेस व कमलनाथ ने राजा कमेलश शाह जी को तीन बार टिकट दिया। इसलिये की राज परिवार से है जनता की सेवा करेंगे, किन्तु इन्होंने अपनी पत्नी के साथ मिलकर हर्रई नगर परिषद से जनता की सेवा नहीं स्वयं के लिये घोटाला किया। लोकायुक्त की जांच में घोटाला सिद्ध हुआ और अपराध दर्ज होने के उपरांत जेल जाने की नौबत आई तो भाजपा में चले गये और भाजपा में जाने के बाद इनका घोटाले का पाप धुल गया, लेकिन जनता माफ नहीं करेगी, क्योंकि राजा ने उन्हें धोखा दिया है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस प्रत्याशी धीरनशा सुखरामदास (दादा जी) है जिनकी चार पीढ़ी निस्वार्थ व निष्पक्ष भाव से जनता की सेवा कर रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Social Scan
    • Website

    Related Posts

    इकहरा गांव में पदस्थ महिला पटवारी से ग्रामीण ने की अभद्रता, दस्तावेज फाड़े

    August 1, 2024
    Read More

    पुलिस की निगरानी में सिरफिरे प्रेमी और महिला का हो रहा उपचार, पेट्रोल डालकर खुद लगा ली आग

    August 1, 2024
    Read More

    कार चुराने के आठ दिन बाद उसी जगह दूसरी गाड़ी चोरी करने पहुंचा चोर नहीं हो पाया कामयाब

    August 1, 2024
    Read More

    Comments are closed.

    Top Posts

    रघुवर दास ओडिशा पहुंचे, राज्यपाल पद की शपथ लेने से पहले जगन्नाथ मंदिर में किए दर्शन

    October 30, 2023

    केंद्रीय विजीलैंस आयोग का विजीलैंस जागरूकता सप्ताह शुरू

    October 30, 2023

    ‘एक तो चोरी और ऊपर से सीनाजोरी’, मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज होने के बाद BJP ने साधा AAP पर निशाना

    October 30, 2023

    मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आपूर्ति व्यवस्था पर उच्चस्तरीय बैठक

    March 28, 2026
    Follow Us
    Weather

    The Social Scan is a Hindi news channel launched in 2025. It delivers 24×7 comprehensive news coverage and in-depth analysis across diverse categories, including agriculture, education, business, entertainment, art, literature, culture, media, and more.

    Editor: Mrs Nidhi Jain
    Address: 7/1148-1149, Bartala Yadgar,
    Saharanpur, Uttar Pradesh, India, Pin: 247001
    Email Us: drnidhijainsre@gmail.com

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
    Our Picks

    मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आपूर्ति व्यवस्था पर उच्चस्तरीय बैठक

    March 28, 2026

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से की अहम मुलाकात

    March 28, 2026

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘राजस्व लोक अदालत’ का किया शुभारम्भ

    March 28, 2026
    Most Popular

    ढंगसोली गांव में गुलदार का आतंक, आंगन में झाड़ू लगा रहे युवक पर हमला

    October 6, 2025

    सरकार क्यों बचा रही निगम भूमि घोटाले के मास्टरमाइंड को, हो सीबीआई जांच: जनसंघर्ष मोर्चा

    October 11, 2025

    उत्तराखंड खनन सुधारों में अग्रणी: खनन मंत्रालय ने जारी किया राज्य खनन तत्परता सूचकांक

    October 17, 2025
    © 2026 Social Scan. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?