Close Menu
Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आपूर्ति व्यवस्था पर उच्चस्तरीय बैठक
    • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से की अहम मुलाकात
    • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘राजस्व लोक अदालत’ का किया शुभारम्भ
    • “देहरादून नारी निकेतन में संदिग्ध मौत: सुजाता पॉल ने उठाए गंभीर सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग”
    • हरिद्वार की “लेडी सिंघम” पर भ्रष्टाचार के आरोप, सस्पेंशन और संपत्ति जांच की मांग, व्हाट्सएप चैट हुई वायरल…
    • मेलाधिकारी सोनिका की अगुवाई में कुंभ 2027 की भव्य तैयारी, देव डोलियों की शोभायात्रा बनेगी आकर्षण
    • डेपुटेशन से परमानेंट तक खेल! सुजाता पॉल का एमडीडीए में पोस्ट फिक्सिंग और भ्रष्टाचार पर बड़ा खुलासा
    • हरिद्वार में नाबालिग लड़कियों से बंधुआ मजदूरी का खुलासा, प्लांट हेड गिरफ्तार
    • हरिद्वार में कुंभ मेले के लिए 2 नए पुलों की मंजूरी, ट्रैफिक समस्या का होगा समाधान: सोनिका मेलाधिकारी
    • “IVARA Parkland” हरिद्वार के आगे हाईकोर्ट के आदेश भी बेमायने?
    Sunday, March 29
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Demo
    • होम
    • उत्तराखण्ड
    • उत्तरप्रदेश
    • सहारनपुर
    • दुनिया
    • देश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • यातायात
    • मनोरंजन
    • क्राइम
    Login
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Home»देश»जम्मू-कश्मीर: 78 दिन में 11 आतंकी हमले, जवानों की शहादत पर कांग्रेस ने मोदी सरकार को घेरा
    देश

    जम्मू-कश्मीर: 78 दिन में 11 आतंकी हमले, जवानों की शहादत पर कांग्रेस ने मोदी सरकार को घेरा

    Social ScanBy Social ScanJuly 16, 2024Updated:January 8, 2026No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    जम्मू-कश्मीर के डोडा में बीती रात से आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी है. जंगल में दोनों तरफ से लगातार फायरिंग हो रही है. एनकाउंटर में सेना के एक अधिकारी समेत 4 जवान शहीद हो गए हैं. जानकारी के मुताबिक एक से दो आतंकी जंगल में छिपे हो सकते हैं. सुरक्षाबलों ने इस पूरे इलाके को घेर लिया है और हेलीकॉप्टर की मदद से आतंकियों की तलाश की जा रही है. इस ऑपरेशन को सेना, पुलिस और CRPF की संयुक्त टीम अंजाम दे रही है.

    जम्मू-कश्मीर में बीते कुछ महीनों में आतंकी हमले बढ़े हैं. इसे लेकर कांग्रेस भी हमलावर हो गई है और सीधे मोदी सरकार को घेर रही है. कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने X पर पोस्ट कर सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने लिखा है कि जम्मू में पिछले 78 दिनों में 11 आतंकी हमले हुए हैं. उन्होंने कहा है कि “इस मामले में हमें दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सामूहिक रूप से एक ज़ोरदार रिस्पांस देते हुए दिखना चाहिए.”

    कांग्रेस अध्यक्ष खरगे का सरकार पर आरोप

    कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी आतंकी हमलों को लेकर सरकार पर हमला बोला है. X पर किये गए अपने पोस्ट में खरगे ने लिखा है कि पिछले दिनों में जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमलों के मद्देनजर हमारी सुरक्षा रणनीति में सावधानीपूर्वक बदलाव की जरूरत है. उन्होंने मोदी सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा है कि, “मोदी सरकार ऐसे काम कर रही है जैसे सब कुछ सामान्य रूप से चल रहा है और कुछ भी नहीं बदला. लेकिन उन्हें पता होना चाहिए कि जम्मू क्षेत्र इन हमलों का खामियाजा तेजी से भुगत रहा है.” खरगे ने अपने पोस्ट में लिखा है कि एक राष्ट्र के रूप में हमें सामूहिक रूप से सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ लड़ना होगा. और कांग्रेस बहादुर सुरक्षाबलों के साथ मजबूती से खड़ी है.

    राहुल और प्रियंका ने भी मोदी सरकार को घेरा

    लोकसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी जम्मू-कश्मीर में हो रहे आतंकी हमलों पर सरकार को घेरा है. राहुल ने कहा है कि एक के बाद एक ऐसी घटनाएं बेहद दुखद और चिंताजनक हैं. उन्होंने मोदी सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए X पर लिखा है कि “लगातार हो रहे ये आतंकी हमले जम्मू कश्मीर की जर्जर स्थिति बयान कर रहे हैं, बीजेपी की गलत नीतियों का खामियाज़ा हमारे जवान और उनके परिवार भुगत रहे हैं.” वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी आतंकी हमलों को लेकर सरकार से सवाल पूछा है. प्रियंका ने सवाल किया है कि “क्या देश के राजनीतिक नेतृत्व की भूमिका सिर्फ इतनी होनी चाहिए कि हर शहादत पर दुख जताकर मौन हो जाएं?” उन्होंने जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खात्मे के सरकारी दावों पर भी निशाना साधा है.

     

    जम्मू में 78 दिन में 11 आतंकी हमले

    1. 28 अप्रैल को आतंकियों ने जम्मू के उधमपुर में एक गांव में फायरिंग कर दी थी, इस हमले में एक विलेज डिफेंस गार्ड घायल हुआ था, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी.
    2. 4 मई को पुंछ के शाहसितार इलाके में आतंकियों ने IAF के काफिले पर हमला कर दिया. इस हमले में एयरफोर्स के अफसर विक्की पहाड़े शहीद हो गए साथ ही 5 जवान घायल भी हुए.
    3. 9 जून को जब दिल्ली में केंद्रीय कैबिनेट का शपथ ग्रहण समारोह चल रहा था तब जम्मू के रियासी में आतंकियों ने श्रद्धालुओं से भरी बस को निशाना बनाया. शिवखोड़ी से कटरा जा रही बस पर आतंकियों ने 20-25 राउंड फायरिंग की. बस के ड्राइवर को गोली लगने से बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई, जिससे 9 श्रद्धालुओं की मौत हो गई.
    4. 11 जून को कठुआ के हीरानगर में हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को मार गिराया. वहीं इस हमले में एक CRPF का जवान शहीद हो गया.
    5. आतंकी लगातार जम्मू के डोडा इलाके को निशाना बना रहे हैं. 11 जून को ही डोडा के चत्तरगाला चेकप्वाइंट पर आतंकियों ने हमला कर दिया. इस हमले में एक SPO समेत 5 जवान घायल हो गए.
    6. 12 जून को डोडा में चल रहे सर्च अभियान के दौरान आतंकियों ने फायरिंग की, इस हमले में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया.
    7. 26 जून को डोडा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी, सेना ने गंडोह इलाके में 3 आतंकियों को मार गिराया, इसके बाद हुई मुठभेड़ में एक जवान घायल हो गया.
    8. 7 जुलाई को राजौरी में सेना के कैंप के पास आतंकी हमला हुआ. इस हमले में सेना का एक जवान घायल हो गया.
    9. 8 जुलाई को आतंकियों ने कठुआ में सेना के एक ट्रक को निशाना बनाया. इस हमले में सेना के 5 जवान शहीद हो गए वहीं 5 जवान घायल भी हुए. आतंकियों ने सेना के ट्रक पर पहले तो ग्रेनेड से हमला किया और फिर अंधाधुंध फायरिंग कर दी.
    10. 9 जुलाई को डोडा के जंगलों में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई. इस इलाके में 2-3 आतंकियों के छिपे होने की खबर थी, जिसके बाद सेना ने सर्च ऑपरेशन चलाया. इस दौरान आतंकियों ने सेना की सर्च टीम पर फायरिंग कर दी.
    11. 15 जुलाई को आतंकियों ने एक बार फिर जम्मू के डोडा इलाके को निशाना बनाया, बीती रात आतंकियों ने सेना के सर्च ऑपरेशन के दौरान फायरिंग कर दी. इस हमले में एक अधिकारी समेत 4 जवान शहीद हुए हैं.

    आमतौर पर जम्मू को कश्मीर के मुकाबले शांत इलाका माना जाता रहा है. अनुच्छेद 370 हटने के बाद से सुरक्षाबलों ने कश्मीर में आतंकवाद का सफाया करने के लिए बड़े पैमाने पर ऑपरेशन चलाया. इस ऑपरेशन से बौखलाए आतंकी संगठनों ने अब अपनी स्ट्रैटजी बदल दी है, अब वो हिंदू बहुल क्षेत्र जम्मू को निशाना बना रहे हैं. बीते 78 दिनों में हुए 11 आतंकी हमले इस बात को पुख्ता करते हैं कि आतंकी जम्मू को निशाना बनाकर इस इलाके में अशांति फैलाने की साज़िश कर रहे हैं.

    जम्मू को निशाना क्यों बना रहे आतंकी?

    जम्मू कश्मीर के पूर्व डीजीपी एसपी वैद्य का कहना है कि इससे इनकार नहीं किया जा सकता है कि इस पूरे मामले में पाकिस्तान और चीन की मिलीभगत हो. दरअसल लद्दाख में इंडो-चाइना बॉर्डर और कश्मीर में जिस तरह से सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाला है, उससे पाकिस्तान और चीन दोनों ही बैकफुट पर हैं. लिहाजा पाकिस्तान में बैठे आतंकी संगठन चाहते हैं कि इस पूरे दबाव को जम्मू की ओर शिफ्ट किया जाए.

    एसपी वैद्य के मुताबिक जम्मू का इलाका आतंकियों के लिए उपयुक्त है क्योंकि ये पहाड़ी इलाका है जो कि घने जंगलों से पटा पड़ा है, वहीं इस इलाके में रोड कनेक्टिविटी भी ज्यादा बेहतर नहीं है. ऐसे में जब कोई आतंकी हमला होता है तो अतिरिक्त फोर्स को पहुंचने में समय लग जाता है. वहीं आतंकी घने जंगलों का फायदा उठाकर भाग निकलने में कामयाब हो जाते हैं.

    370 हटने के बाद कश्मीर में बैकफुट पर आतंकी

    जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से आतंकी हमलों में कमी आई है. बीते 5 साल की बात करें तो सेना ने 700 से ज्यादा आतंकी मार गिराए हैं. वर्ष 2020 में सुरक्षाबलों ने 221 आतंकी ढेर कर दिए, वहीं 2021 में 180 आतंकी मारे गए. इसके अलावा 2022 में 193 आतंकियों का सफाया कर दिया गया तो वहीं 2023 में कुल 87 आतंकी मारे गए. इसके अलावा इस साल 13 जुलाई तक 27 आतंकी मारे जा चुके हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Social Scan
    • Website

    Related Posts

    मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आपूर्ति व्यवस्था पर उच्चस्तरीय बैठक

    March 28, 2026
    Read More

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से की अहम मुलाकात

    March 28, 2026
    Read More

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘राजस्व लोक अदालत’ का किया शुभारम्भ

    March 28, 2026
    Read More

    Comments are closed.

    Top Posts

    रघुवर दास ओडिशा पहुंचे, राज्यपाल पद की शपथ लेने से पहले जगन्नाथ मंदिर में किए दर्शन

    October 30, 2023

    केंद्रीय विजीलैंस आयोग का विजीलैंस जागरूकता सप्ताह शुरू

    October 30, 2023

    ‘एक तो चोरी और ऊपर से सीनाजोरी’, मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज होने के बाद BJP ने साधा AAP पर निशाना

    October 30, 2023

    मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आपूर्ति व्यवस्था पर उच्चस्तरीय बैठक

    March 28, 2026
    Follow Us
    Weather

    The Social Scan is a Hindi news channel launched in 2025. It delivers 24×7 comprehensive news coverage and in-depth analysis across diverse categories, including agriculture, education, business, entertainment, art, literature, culture, media, and more.

    Editor: Mrs Nidhi Jain
    Address: 7/1148-1149, Bartala Yadgar,
    Saharanpur, Uttar Pradesh, India, Pin: 247001
    Email Us: drnidhijainsre@gmail.com

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
    Our Picks

    मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आपूर्ति व्यवस्था पर उच्चस्तरीय बैठक

    March 28, 2026

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से की अहम मुलाकात

    March 28, 2026

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘राजस्व लोक अदालत’ का किया शुभारम्भ

    March 28, 2026
    Most Popular

    मनचलों की एक न चली! महिला पुलिसकर्मी से बदसलूकी पड़ी भारी, जड़े कई थप्पड़

    July 12, 2024

    यूपी में हार का ठीकरा किसके सिर फूटा,15 पेज की रिपोर्ट क्या दे रही संकेत?

    July 18, 2024

    ‘जो नाम लिख गया, अब नहीं हटेगा’, सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर ये क्या बोल गए मुजफ्फरनगर के दुकानदार?

    July 22, 2024
    © 2026 Social Scan. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?