Close Menu
Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • मंत्रीजी ईंट मारने के लिए दौड़े, विडियो वायरल
    • जनहित पर धामी सख्त: वनाग्नि, पेयजल, स्वास्थ्य और मानसून तैयारियों पर दिए बड़े निर्देश
    • MDDA के खिलाफ किसान एकता मंच का हल्लाबोल, CM धामी को भेजा ज्ञापन
    • रुड़की में रिश्तों की रंजिश बनी खूनी बवाल, दो गाड़ियों में भरकर आए बदमाशों ने घर में घुसकर महिलाओं पर बरसाए डंडे
    • गंगा में बिरयानी बहाने का VIDEO वायरल, संतों ने जताया आक्रोश
    • अस्पताल से भागा मरीज नाले में कूदा, पुलिस और दमकल ने किया रेस्क्यू
    • जंगल की आग बुझाते समय फायर वॉचर की मौत, परिजनों में आक्रोश
    • पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी के निधन को मुख्यमंत्री धामी ने राज्य के लिए अपूरणीय क्षति बताया
    • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत हजारों लोगों ने मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी (से.नि.) को दी अंतिम विदाई
    • शक्ति नहर में जिंदगी और मौत की जंग! LIVE VIDEO में दिखी जांबाजों की बहादुरी
    Friday, May 22
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Demo
    • होम
    • उत्तराखण्ड
    • उत्तरप्रदेश
    • सहारनपुर
    • दुनिया
    • देश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • यातायात
    • मनोरंजन
    • क्राइम
    Login
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Home»खेल»IND vs ENG: भारत-इंग्लैंड मुकाबले में इन धुरंधरों के बीच होगी जंग, ये खिलाड़ी सेमीफाइनल में मचाएंगे कोहराम
    खेल

    IND vs ENG: भारत-इंग्लैंड मुकाबले में इन धुरंधरों के बीच होगी जंग, ये खिलाड़ी सेमीफाइनल में मचाएंगे कोहराम

    Social ScanBy Social ScanJune 27, 2024Updated:January 7, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    टी20 वर्ल्ड कप 2024 की ट्रॉफी से टीम इंडिया अब केवल दो कदम दूर है. हालांकि, इससे पहले उसे इंग्लैंड जैसी बड़ी चुनौती को पार करना होगा. 2022 की तरह एक बार फिर दोनों टीमें सेमीफाइनल मुकाबले में आमने-सामने हैं. रोहित शर्मा की टीम एडिलेड में 10 विकेट से मिली उस हार को अभी भूल नहीं पाई होगी. इस बार गयाना में वह उस करारी हार बदला जरूर लेना चाहेगी. पिछली बार जब दोनों टीमें भिड़ीं थीं, तब दोनों टीमों के कुछ दिग्गज खिलाड़ी टीम में नहीं थे. इस बार उन्होंने वापसी की है और इसलिए सेमीफाइनल में इन धुरंधर खिलाड़ियों के बीच एक कड़ी जंग की उम्मीद की जा रही है.

    रोहित-विराट vs आर्चर-वुड

    रोहित शर्मा को यूं ही बड़े मैच का खिलाड़ी नहीं कहा जाता है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अहम मुकाबले में उन्होंने खतरनाक रूप अपनाया था. पावरप्ले में ही मिचेल स्टार्क और पैट कमिंस को कूटकर ऑस्ट्रेलिया पर दबाव बना दिया था. उन्होंने केवल 41 गेंद में 92 रन बना दिए थे. वहीं विराट कोहली को तो बड़े मैच का किंग कहा जाता है. हालांकि, अभी तक वो फ्लॉप रहे हैं लेकिन इस करो या मरो मैच में उनसे प्रदर्शन की उम्मीद है. दूसरी तरफ इंग्लैंड की टीम में जोफ्रा आर्चर और मार्क वुड जैसे दो सबसे खतरनाक तेज गेंदबाजों ने एंट्री की है. दोनों ही अपनी पेस के लिए मशहूर हैं और भारतीय ओपनिंग जोड़ी के लिए एक बड़ा चैलेंज बन सकते हैं.

    सूर्या-शिवम दुबे vs राशिद-मोईन अली

    भारतीय टीम ने इस बार एक्स फैक्टर और अटैकिंग क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ियों को तवज्जो दिया है. सूर्यकुमार यादव स्पिन को बहुत अच्छा खेलते हैं और बीच के ओवर्स में अभी तक बहुत कारगर साबित हुए हैं. वेस्टइंडीज में आने के बाद से ही वो अपनी पुरानी लय में लौट गए हैं. अफगानिस्तान के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने धुआंधार पारी खेली थी. वहीं शिवम दुबे स्पिनर्स की गेंद को बाउंड्री के बाहर भेजने के लिए मशहूर हैं, लेकिन इन दोनों का सामना इस बार इंग्लैंड के सफल गेंदबाज राशिद खान से होगा. राशिद खान बीच के ओवर्स में विकेट चटकाने के लिए जाने जाते हैं. वहीं मोईन अली भी एक चैलेंज बन सकते हैं. ऐसे में मिडिल ओवर्स में इन चारों के बीच एक कड़ी जंग देखने को मिलेगी.

    बटलर-सॉल्ट vs बुमराह-अर्शदीप

    इंग्लैंड ने इस टी वर्ल्ड कप में ना सिर्फ गेंदबाजी बल्कि बल्लेबाजी से भी शानदार प्रदर्शन किया है. इंग्लैंड के दोनों ओपनर्स फिल सॉल्ट और कप्तान जॉस बटलर ने अपने बल्ले से कोहराम मचाया हुआ है. दोनों खिलाड़ी गेंदबाजों के लिए काल बने हुए हैं.बटलर 159 की स्ट्राइक रेट से 191 रन बना चुके हैं. हालांकि, इस बार उनका सामना इन फॉर्म जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह से होने वाला है. अर्शदीप सिंह इस वर्ल्ड कप 15 विकेट चटका चुके हैं, वहीं बुमराह ने अपनी सटीक गेंदबाजी से बल्लेबाजों लगाम लगा रखा है. उन्होंने 3.4 की इकॉनमी रन दिए हैं.

    बेयरस्टो-ब्रूक vs कुलदीप-अक्षर

    2022 के टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम में कुलदीप यादव नहीं थे, जो मिडिल ओवर्स में पार्टनरशिप तोड़ने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने इसका नमूना ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी दिखाया था. वहीं अक्षर पटेल कसी हुई गेंदबाजी करके मैच को पलट दिया था. इन दोनों गेंदबाजों को अब इंग्लैंड के लिए मिडिल ओवर्स में अटैक करने वाले जॉनी बेयरस्टो और हैरी ब्रूक का सामना करना होगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Social Scan
    • Website

    Related Posts

    “टिहरी लेक फेस्टिवल में करियप्पा फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज, 16 टीमों का भव्य मार्च पास्ट”

    March 6, 2026
    Read More

    एचआरडीए की अच्छी पहल: हरिद्वार में शुरू हुआ “प्ले टू राइज़” स्कॉलरशिप प्रोग्राम, आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को मिलेगा मुफ्त कोचिंग का मौका

    July 18, 2025
    Read More

    उत्तराखंड राजधानी देहरादून में पहली बार डीसीएल मैच का किया जा रहा आयोजन

    April 9, 2025
    Read More

    Comments are closed.

    Top Posts

    रघुवर दास ओडिशा पहुंचे, राज्यपाल पद की शपथ लेने से पहले जगन्नाथ मंदिर में किए दर्शन

    October 30, 2023

    केंद्रीय विजीलैंस आयोग का विजीलैंस जागरूकता सप्ताह शुरू

    October 30, 2023

    ‘एक तो चोरी और ऊपर से सीनाजोरी’, मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज होने के बाद BJP ने साधा AAP पर निशाना

    October 30, 2023

    मंत्रीजी ईंट मारने के लिए दौड़े, विडियो वायरल

    May 22, 2026
    Follow Us
    Weather

    The Social Scan is a Hindi news channel launched in 2025. It delivers 24×7 comprehensive news coverage and in-depth analysis across diverse categories, including agriculture, education, business, entertainment, art, literature, culture, media, and more.

    Editor: Mrs Nidhi Jain
    Address: 7/1148-1149, Bartala Yadgar,
    Saharanpur, Uttar Pradesh, India, Pin: 247001
    Email Us: drnidhijainsre@gmail.com

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
    Our Picks

    मंत्रीजी ईंट मारने के लिए दौड़े, विडियो वायरल

    May 22, 2026

    जनहित पर धामी सख्त: वनाग्नि, पेयजल, स्वास्थ्य और मानसून तैयारियों पर दिए बड़े निर्देश

    May 22, 2026

    MDDA के खिलाफ किसान एकता मंच का हल्लाबोल, CM धामी को भेजा ज्ञापन

    May 22, 2026
    Most Popular

    सोशल मीडिया पर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी की धूम, फेसबुक पर 1 करोड़ हुए फॉलोअर्स

    June 3, 2024

    रूस में जिस पादरी का आतंकियों ने गला काटा उनका था इजराइल कनेक्शन! 40 साल से चर्च में दे रहे थे सेवाएं

    June 24, 2024

    हिजबुल्लाह के बाद हूती के निशाने पर इजराइल, ड्रोन अटैक के बाद तेल अवीव में दहशत, सुरक्षा पर उठे सवाल

    July 19, 2024
    © 2026 Social Scan. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?