Close Menu
Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • मेलाधिकारी सोनिका की अगुवाई में कुंभ 2027 की भव्य तैयारी, देव डोलियों की शोभायात्रा बनेगी आकर्षण
    • डेपुटेशन से परमानेंट तक खेल! सुजाता पॉल का एमडीडीए में पोस्ट फिक्सिंग और भ्रष्टाचार पर बड़ा खुलासा
    • हरिद्वार में नाबालिग लड़कियों से बंधुआ मजदूरी का खुलासा, प्लांट हेड गिरफ्तार
    • हरिद्वार में कुंभ मेले के लिए 2 नए पुलों की मंजूरी, ट्रैफिक समस्या का होगा समाधान: सोनिका मेलाधिकारी
    • “IVARA Parkland” हरिद्वार के आगे हाईकोर्ट के आदेश भी बेमायने?
    • “4 साल बेमिसाल पूरी तरह फेल – मनोज तिवारी का सरकार पर बड़ा हमला”
    • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले सीएम पुष्कर सिंह धामी, उत्तराखंड आगमन का दिया निमंत्रण
    • अब कबाड़ नहीं, कमाई का जरिया है चीड़ की पत्तियां: डीएम
    • मुख्यमंत्री ने राम नवमी पर किया कन्या पूजन, प्रदेश की समृद्धि की कामना
    • 7 साल बाद भी नहीं बनी लॉ यूनिवर्सिटी, हरक सिंह रावत ने उठाए सवाल
    Saturday, March 28
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Demo
    • होम
    • उत्तराखण्ड
    • उत्तरप्रदेश
    • सहारनपुर
    • दुनिया
    • देश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • यातायात
    • मनोरंजन
    • क्राइम
    Login
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Home»धर्म»भगवान शिव किसकी तपस्या में रहते हैं लीन, कौन हैं महादेव के आराध्य?
    धर्म

    भगवान शिव किसकी तपस्या में रहते हैं लीन, कौन हैं महादेव के आराध्य?

    Social ScanBy Social ScanJuly 22, 2024Updated:January 8, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    भगवान शिव हिंदू धर्म के सबसे महत्वपूर्ण और पूजनीय देवताओं में से एक माने जाते हैं. ये सभी देवों में सर्वश्रेष्ठ माने जाते हैं, इसलिए ही भगवान शिव को देवाधिदेव महादेव भी कहा जाता है. भोलेनाथ अनादि, अनंत, और स्वयंभू हैं. भगवान शिव जब सभी देवताओं में श्रेष्ठ हैं तो मन में जिज्ञासा उठती है कि उनके माता पिता कौन हैं? क्योंकि भगवान शिव के माता पिता को लेकर ज्यादातर भक्तजन अंजान हैं. श्रीमद् देवी भागवत पुराण में भगवान शिव के जन्म से जुड़ी कथा का जिक्र किया गया है. कुछ और धार्मिक ग्रंथों में भी भगवान शिव के जन्म के संबंध में बताया गया है.

    भगवान शिव के माता पिता से जुड़ी पौराणिक कथा

    श्रीमद् देवी भागवत एक ग्रंथ है जिसे देवी भागवतम् के नाम से भी जाना जाता है. श्रीमद् देवी भागवत पुराण में शिवजी के माता-पिता का जिक्र मिलता है. देवी पुराण की कथा के अनुसार, एक बार देवर्षि नारद ने अपने पिता ब्रह्मा जी से पूछा कि इस सृष्टि का निर्माण किसने किया है और भगवान विष्णु, भगवान शिव और आपके माता पिता कौन हैं?

    नारद जी के प्रश्नों का उत्तर देते हुए ब्रह्मा जी ने उन्हें भगवान शिव, भगवान विष्णु और ब्रह्मा जी के जन्म और उनके माता-पिता के बारे में बताना शुरू किया. ब्रह्मा जी ने कहा कि, देवी दुर्गा और शिव स्वरूप ब्रह्म यानि काल-सदाशिव के योग से ब्रह्मा, विष्णु और महेश इन त्रिदेवों की उत्पत्ति हुई. प्रकृति स्वरूप मां दुर्गा ही हम तीनों देवों की माता हैं और काल सदाशिव हमारे पिता हैं.

    शिवजी के माता-पिता के बारे में एक और अन्य कथा है जिसके इसके अनुसार, एक बार ब्रह्मा जी और भगवान विष्णु में विवाद हो जाता है. विवाद में ब्रह्मा जी ने भगवान विष्णु से कहा कि मैं आपका पिता हूं क्योंकि समस्त सृष्टि की उत्पत्ति मैने ही की है, मैं ही प्रजापति हूं, इसलिए मैं ही आपका पिता हूं. तब भगवान विष्णु, ब्रह्मा जी से कहते हैं कि, आप मेरे पिता नहीं, बल्कि मैं आपका पिता हूं, क्योंकि आप मेरी नाभि कमल से उत्पन्न हुए हैं.

    ब्रह्मा जी और विष्णु जी का विवाद बढ़ता गया. तब उनके विवाद को सुलझाने के लिए सदाशिव वहां पहुंचे और उन्होंने कहा कि, पुत्रों मैंने जगत की उत्पत्ति और स्थिति रूपी दो कार्य आपको दिए हैं. इसी तरह से मैंने शिव और रुद्र को भी संहार और तिरोगति का कार्यभार दिया है. मेरे पांच मुख हैं. एक मुख से अकार (अ), दूसरे से उकार (उ), तीसरे मुख से मुकार (म), चौथे से बिंदु (.) और पांचवे से नाद (शब्द) की उत्पत्ति हुई है. इन पांचों अववयों से ही एकीभूत होकर ॐ शब्द की उत्पत्ति हुई. ॐ ही मेरा मूल मंत्र है.

    अन्य पौराणिक ग्रंथों में है ये उल्लेख

    भगवान शिव के माता-पिता के बारे में पौराणिक ग्रंथों में विभिन्न कथाएं और मान्यताएं पाई जाती हैं, लेकिन उनमें से अधिकांश में भगवान शिव को अनादि (जिसका कोई आरंभ नहीं है) और स्वयंभू (स्वयं उत्पन्न) कहा गया है. शिव को सृष्टि, स्थिति, और संहार के देवता के रूप में पूजा जाता है, और उन्हें ब्रह्मांड की मूल शक्ति के रूप में माना जाता है. फिर भी, कुछ ग्रंथों में भगवान शिव के माता-पिता के बारे में उल्लेख मिलता है.

    शिव पुराण

    शिव पुराण में भगवान शिव को अनादि और स्वयंभू माना गया है. यह पुराण बताता है कि भगवान शिव का कोई जन्म नहीं हुआ है और वे सृष्टि के आरंभ और अंत से परे हैं. शिव पुराण में एक कथा है जिसमें ब्रह्मा जी और विष्णु जी के बीच विवाद होता है कि दोनों में कौन सर्वोच्च देवता हैं, और तब भगवान शिव ने इनका विवाद समाप्त करने के लिए एक लीला की. उस समय एक ज्योति-स्तम्भ (लिंग) प्रकट होता है. ब्रह्मा जी और विष्णु जी को महादेव उस स्तम्भ के प्रारंभ और अंत का पता लगाने आज्ञा देते हैं. दिनों देवता उस स्तम्भ के प्रारंभ और अंत का पता लगाने में असफल रहते हैं. तब उन्हें एहसास होता है कि भगवान शिव ही सर्वोच्च हैं.

    लिंग पुराण

    लिंग पुराण 18 महापुराणों में से एक है जिसमें भगवान शिव के ज्योर्तिलिंगों की कथा वर्णित है. लिंग पुराण में 11 हजार श्लोकों में भगवान शिव की महिमा का बखान किया गया है. यह समस्त पुराणों में श्रेष्ठ माना जाता है. लिंग पुराण में भी भगवान शिव को स्वयंभू और अनादि कहा गया है. इस पुराण में शिवलिंग की महिमा और शिवलिंग के विभिन्न रूपों का वर्णन किया गया है. यह पुराण भी भगवान शिव को सर्वोच्च शक्ति के रूप में मान्यता देता है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Social Scan
    • Website

    Related Posts

    डॉ. आर. राजेश कुमार की सख्त निगरानी में संवरेगा प्रदेश का अतिथि तंत्र, कुंभ 2027 से पहले गेस्ट हाउस बनेंगे आधुनिक और आदर्श

    February 14, 2026
    Read More

    “यूसीसी में बड़ा संशोधन: पहचान छुपाकर शादी अब अमान्य, मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में कैबिनेट की मुहर”

    January 16, 2026
    Read More

    “मुख्यमंत्री धामी ने कुरुक्षेत्र में विराट संत सम्मेलन 2027 के कुंभ महोत्सव के लिए साधु-संतों को दिया निमंत्रण”

    November 29, 2025
    Read More

    Comments are closed.

    Top Posts

    रघुवर दास ओडिशा पहुंचे, राज्यपाल पद की शपथ लेने से पहले जगन्नाथ मंदिर में किए दर्शन

    October 30, 2023

    केंद्रीय विजीलैंस आयोग का विजीलैंस जागरूकता सप्ताह शुरू

    October 30, 2023

    ‘एक तो चोरी और ऊपर से सीनाजोरी’, मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज होने के बाद BJP ने साधा AAP पर निशाना

    October 30, 2023

    मेलाधिकारी सोनिका की अगुवाई में कुंभ 2027 की भव्य तैयारी, देव डोलियों की शोभायात्रा बनेगी आकर्षण

    March 28, 2026
    Follow Us
    Weather

    The Social Scan is a Hindi news channel launched in 2025. It delivers 24×7 comprehensive news coverage and in-depth analysis across diverse categories, including agriculture, education, business, entertainment, art, literature, culture, media, and more.

    Editor: Mrs Nidhi Jain
    Address: 7/1148-1149, Bartala Yadgar,
    Saharanpur, Uttar Pradesh, India, Pin: 247001
    Email Us: drnidhijainsre@gmail.com

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
    Our Picks

    मेलाधिकारी सोनिका की अगुवाई में कुंभ 2027 की भव्य तैयारी, देव डोलियों की शोभायात्रा बनेगी आकर्षण

    March 28, 2026

    डेपुटेशन से परमानेंट तक खेल! सुजाता पॉल का एमडीडीए में पोस्ट फिक्सिंग और भ्रष्टाचार पर बड़ा खुलासा

    March 28, 2026

    हरिद्वार में नाबालिग लड़कियों से बंधुआ मजदूरी का खुलासा, प्लांट हेड गिरफ्तार

    March 27, 2026
    Most Popular

    सोशल मीडिया पर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी की धूम, फेसबुक पर 1 करोड़ हुए फॉलोअर्स

    June 3, 2024

    रूस में जिस पादरी का आतंकियों ने गला काटा उनका था इजराइल कनेक्शन! 40 साल से चर्च में दे रहे थे सेवाएं

    June 24, 2024

    हिजबुल्लाह के बाद हूती के निशाने पर इजराइल, ड्रोन अटैक के बाद तेल अवीव में दहशत, सुरक्षा पर उठे सवाल

    July 19, 2024
    © 2026 Social Scan. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?