Close Menu
Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आपूर्ति व्यवस्था पर उच्चस्तरीय बैठक
    • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से की अहम मुलाकात
    • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘राजस्व लोक अदालत’ का किया शुभारम्भ
    • “देहरादून नारी निकेतन में संदिग्ध मौत: सुजाता पॉल ने उठाए गंभीर सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग”
    • हरिद्वार की “लेडी सिंघम” पर भ्रष्टाचार के आरोप, सस्पेंशन और संपत्ति जांच की मांग, व्हाट्सएप चैट हुई वायरल…
    • मेलाधिकारी सोनिका की अगुवाई में कुंभ 2027 की भव्य तैयारी, देव डोलियों की शोभायात्रा बनेगी आकर्षण
    • डेपुटेशन से परमानेंट तक खेल! सुजाता पॉल का एमडीडीए में पोस्ट फिक्सिंग और भ्रष्टाचार पर बड़ा खुलासा
    • हरिद्वार में नाबालिग लड़कियों से बंधुआ मजदूरी का खुलासा, प्लांट हेड गिरफ्तार
    • हरिद्वार में कुंभ मेले के लिए 2 नए पुलों की मंजूरी, ट्रैफिक समस्या का होगा समाधान: सोनिका मेलाधिकारी
    • “IVARA Parkland” हरिद्वार के आगे हाईकोर्ट के आदेश भी बेमायने?
    Saturday, March 28
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Demo
    • होम
    • उत्तराखण्ड
    • उत्तरप्रदेश
    • सहारनपुर
    • दुनिया
    • देश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • यातायात
    • मनोरंजन
    • क्राइम
    Login
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Home»देश»मैं, नरेंद्र दामोदर दास मोदी… किन-किन कर्तव्यों को पूरा करने की शपथ लेते हैं प्रधानमंत्री और सांसद
    देश

    मैं, नरेंद्र दामोदर दास मोदी… किन-किन कर्तव्यों को पूरा करने की शपथ लेते हैं प्रधानमंत्री और सांसद

    Social ScanBy Social ScanJune 9, 2024Updated:January 7, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    नरेंद्र मोदी आज (9 जून) भारत के प्रधानमंत्री पद की शपथ तीसरी बार लेंगे. दिल्ली में शपथ समारोह की तैयारियां लगभग पूरी हो गई है. पूरा कार्यक्रम कड़ी सुरक्षा में आयोजित हो रहा है. मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना समेत भारत के पड़ोसी देशों और हिंद महासागर क्षेत्र के नेताओं को शपश समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है.

    देश के आजाद होने के बाद ऐसा केवल दूसरी बार हुआ है जब किसी एक नेता ने 3 बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली हो. नरेंद्र मोदी से पहले केवल जवाहरलाल नेहरू ने 1952,1957 और 1962 में प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी. चलिए इस मौके पर जानते हैं कि प्रधानमंत्री, राज्य मंत्री और बाकी चुने गए सांसद अपनी शपथ में किन कर्तव्यों का पालन करने की शपथ लेते हैं.

    संघ के मंत्रियों की शपथ

    शपथ को लेकर संविधान के आर्टिकल 99 में जिक्र है. इसमें कहा गया है कि लोकसभा सदन में बैठने से पहले संसद के सदस्यों को राष्ट्रपति या उनकी ओर से इस काम के लिए नियुक्त किए गए व्यक्ति के सामने शपथ लेनी पड़ती है. शपथ का प्रारूप, संविधान की तीसरी अनुसूची में है.

    संघ के मंत्रियों को दो शपथ लेनी होती है. एक पद के लिए और दूसरी गोपनीयता की. संसद का सदस्य बनने पर केवल एक ही शपथ होती है.

    संघ के मंत्री के लिए पद की शपथ –

    मैं,अमुक, ईश्वर की शपथ लेता हूं/सत्यनिष्ठा से प्रतिज्ञान करता हूं कि मैं विधि द्वारा स्थापित भारत के संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा और निष्ठा रखूंगा. मैं भारत की प्रभुता और अखंडता अक्षुण्ण रखूंगा. मैं संघ के मंत्री के रूप में अपने कर्त्वयों को श्रद्धापवर्कू और शुद्ध अंत:करण से निर्वहन करूंगा तथा मैं भय या पक्षपात, अनुराग या द्वेष के बिना, सभी प्रकार के लोग के प्रति संविधान और विधि के अनुसार न्याय करूंगा .

    संघ के मंत्री के लिए गोपनीयता की शपथ –

    मैं,अमुक, ईश्वर की शपथ लेता हूं/सत्यनिष्ठा से प्रतिज्ञान करता हूं कि जो विषय संघ के मंत्री के रूप में मेरे विचार के लिए लाया जाएगा अथवा मुझे ज्ञात होगा उसे किसी व्यक्ति या व्यक्तियों को, तब के सिवाय जबकि ऐसे मंत्री के रूप में अपने कर्त्वयों के सम्यक् निर्वहन के लिए ऐसा करना अपेक्षित हो, मैं प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रूप से संसूचित या प्रकट नहीं करूंगा.”

    Here are some more pictures from the swearing-in ceremony. Grateful for everyones blessings.

    The occasion was made even more special by the participation of esteemed world leaders. I thank them for being a part of todays programme. pic.twitter.com/5EA5SBiizp

    — Narendra Modi (@narendramodi) May 30, 2019

    लोकसभा के सदस्य द्वारा ली जाने वाली शपथ –

    मैं,अमुक, जो लोक सभा का सदस्य निर्वाचित हुआ हूं ईश्वर की शपथ लेता हूं/सत्यनिष्ठा से प्रतिज्ञान करता हूं कि मैं विधि द्वारा स्थापित भारत के संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा और निष्ठा रखूंगा. मैं भारत की प्रभुता और अखंडता अक्षुण्ण रखूंगा अथवा जिस पद को मैं ग्रहण करने वाला हूं उसके कर्तव्यों को श्रद्धापूर्वक निर्वहन करूंगा.”

    दिल्ली हुआ ‘नो फ्लाइंग जोन’ घोषित, मल्टीलेयर सुरक्षा

    सांसदों के शपथ समारोह और विदेशी मेहमानों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रपति भवन के अंदर और बाहर मल्टीलेयर की सुरक्षा होगी. राष्ट्रपति भवन के रिंग के बाहर दिल्ली पुलिस के जवान तैनात रहेंगे, जबकि इनर रिंग में अर्धसैनिक बलों के जवानों की तैनाती की जाएगी. इसके अलावा राजधानी को नो फ्लाइंग जोन घोषित कर रखा है. यह बैन 9 से 11 जून तक लागू रहेगा. आसान भाषा में समझें तो दिल्ली में पैराग्लाइडर, हैंग ग्लाइडर, यूवी, यूएएस, माइक्रोलाइट विमान आदि के उड़ने और उड़ाने पर निर्धारित समय के लिए रोक लग गई है. शपथ ग्रहण में शामिल हो रहे विदेशी मेहमान जिन होटलों में ठहरेंगे वहां भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Social Scan
    • Website

    Related Posts

    मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आपूर्ति व्यवस्था पर उच्चस्तरीय बैठक

    March 28, 2026
    Read More

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से की अहम मुलाकात

    March 28, 2026
    Read More

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘राजस्व लोक अदालत’ का किया शुभारम्भ

    March 28, 2026
    Read More

    Comments are closed.

    Top Posts

    रघुवर दास ओडिशा पहुंचे, राज्यपाल पद की शपथ लेने से पहले जगन्नाथ मंदिर में किए दर्शन

    October 30, 2023

    केंद्रीय विजीलैंस आयोग का विजीलैंस जागरूकता सप्ताह शुरू

    October 30, 2023

    ‘एक तो चोरी और ऊपर से सीनाजोरी’, मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज होने के बाद BJP ने साधा AAP पर निशाना

    October 30, 2023

    मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आपूर्ति व्यवस्था पर उच्चस्तरीय बैठक

    March 28, 2026
    Follow Us
    Weather

    The Social Scan is a Hindi news channel launched in 2025. It delivers 24×7 comprehensive news coverage and in-depth analysis across diverse categories, including agriculture, education, business, entertainment, art, literature, culture, media, and more.

    Editor: Mrs Nidhi Jain
    Address: 7/1148-1149, Bartala Yadgar,
    Saharanpur, Uttar Pradesh, India, Pin: 247001
    Email Us: drnidhijainsre@gmail.com

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
    Our Picks

    मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आपूर्ति व्यवस्था पर उच्चस्तरीय बैठक

    March 28, 2026

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से की अहम मुलाकात

    March 28, 2026

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘राजस्व लोक अदालत’ का किया शुभारम्भ

    March 28, 2026
    Most Popular

    सोशल मीडिया पर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी की धूम, फेसबुक पर 1 करोड़ हुए फॉलोअर्स

    June 3, 2024

    रूस में जिस पादरी का आतंकियों ने गला काटा उनका था इजराइल कनेक्शन! 40 साल से चर्च में दे रहे थे सेवाएं

    June 24, 2024

    हिजबुल्लाह के बाद हूती के निशाने पर इजराइल, ड्रोन अटैक के बाद तेल अवीव में दहशत, सुरक्षा पर उठे सवाल

    July 19, 2024
    © 2026 Social Scan. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?