गढ़वाल को मिला एक और पासपोर्ट ऑफिस का बड़ा तोहफा!
आज गढ़वाल के द्वार कोटद्वार में माननीय केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री Pabitra Margherita जी ने नए पासपोर्ट ऑफिस का शुभारंभ किया और साथ ही इस पासपोर्ट ऑफिस द्वारा जारी नए पासपोर्ट लोगों को सौंपे गए।गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र की विषम भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए यह पासपोर्ट ऑफिस कोटद्वार सहित यमकेश्वर, लैंसडाउन, दुगड्डा, चौबट्टाखाल, नैनीडांडा, थलीसैंण के लोगों, छात्रों एवं युवाओं के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा। अब उन्हें पासपोर्ट संबंधी कार्यों के लिए दूर-दराज़ नहीं जाना पड़ेगा, जिससे समय और धन दोनों की बचत होगी।

आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में जनकल्याण और सुगम जीवन की दिशा में लगातार कार्य हो रहे हैं, और यह पहल उसी संकल्प का एक सशक्त उदाहरण है। यह माननीय प्रधानमंत्री जी के ‘ईज ऑफ लिविंग’ के विजन का जीता-जागता प्रमाण है। उनके नेतृत्व में हम सपने नहीं, हकीकत बुनते हैं। इसी का प्रमाण है कि हम दिन-रात आम लोगों की सेवा में तत्पर रहते हैं।मोदी जी का संकल्प है – विकसित भारत और मेरा संकल्प है – विकसित गढ़वाल, विकसित उत्तराखंड। विकास की दृष्टि से 2026 का साल गढ़वाल के लिए ऐतिहासिक रहने वाला है जब विकास की नई इबारतें यहाँ जमीन पर उतरेंगी।

पासपोर्ट ऑफिस की सौगात के लिए गढ़वाल की समस्त जनता की ओर से आदरनीय प्रधानमंत्री जी को साधुवाद और केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री जी का हृदय से आभार!

