Close Menu
Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • अब कबाड़ नहीं, कमाई का जरिया है चीड़ की पत्तियां: डीएम
    • मुख्यमंत्री ने राम नवमी पर किया कन्या पूजन, प्रदेश की समृद्धि की कामना
    • 7 साल बाद भी नहीं बनी लॉ यूनिवर्सिटी, हरक सिंह रावत ने उठाए सवाल
    • मुख्यमंत्री ने किया देहरादून – पिथौरागढ़ विमान सेवा का शुभारंभ
    • Shri Guru Ram Rai Medical College में सुरक्षित नहीं है मेडिकल की पढ़ाई करने वाले छात्र और छात्राएं
    • खेल से अनुशासन और एकता का संदेश, मुख्यमंत्री ने किया क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ
    • कैबिनेट विस्तार के बाद मंत्रिमंडल की हुई पहली बैठक, वीर उद्यमी योजना सहित 16 प्रस्तावों पर मुहर
    • “क्या राज्य में योग्य अधिवक्ता नहीं?” – कांग्रेस
    • उधम सिंह नगर के किसानों को बड़ी राहत, ग्रीष्मकालीन धान बुवाई पर लगी रोक हटी
    • चार साल पर घिरी धामी सरकार, यशपाल आर्य बोले—कार्यकाल “बेहद निराशाजनक”
    Friday, March 27
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Demo
    • होम
    • उत्तराखण्ड
    • उत्तरप्रदेश
    • सहारनपुर
    • दुनिया
    • देश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • यातायात
    • मनोरंजन
    • क्राइम
    Login
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Home»राज्य समाचार»मध्यप्रदेश»गणेश सिंह पांचवीं बार 84949 मतों से लोक सभा चुनाव जीते
    मध्यप्रदेश

    गणेश सिंह पांचवीं बार 84949 मतों से लोक सभा चुनाव जीते

    Social ScanBy Social ScanJune 5, 2024Updated:January 7, 2026No Comments9 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    सतना। भाजपा प्रत्याशी एवं सतना के निवर्तमान सांसद गणेश सिंह ने एक बार फिर जीत का पंजा खोल दिया है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी एवं सतना विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा को 84949 मतों से प्राप्त किया है। विजयश्री हासिल करने के बाद गणेश सिंह ने अपनी जीत का श्रेय देश के प्रधानमंत्री किचन कल्याणकारी योजना एवं विकास कार्यों को दिया है। उन्होंने कहा कि 10 वर्षों में जितना देश का विकास हुआ है उतना कांग्रेस के कार्यकाल में कभी नहीं हुआ।

    सांसद गणेश सिंह ने कहा कि इस जीत के बाद एक बार फिर तीसरी बार देश के का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बनने जा रहे हैं और देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था वाला देश बन जाएगा। बता दे कि मंगलवार को शुरू हुई मतगणना की शुरुआती समय से ही सतना सांसद गणेश सिंह लगातार बने हुए थे। हालांकि राजनीतिक पंडितों का मानना है कि सतना सांसद गणेश सिंह की जीत के पीछे सतना जिले में निर्मित हुई त्रिकोणी समीकरण बहुत हद तक जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि बसपा से नारायण त्रिपाठी का चुनाव लड़ना प्रमुख हैं।

     

    पांचवीं बार बने सांसद

    त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से राजनीतिक जीवन की शुरुआत करने वाले गणेश सिंह पांचवीं बार सांसद बने हैं। पहली बार उन्होंने वर्ष 2004 में लोकसभा के चुनाव लड़ा था। जिसमें उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी को प्राप्त कर विजयश्री हासिल की थी। उसके बाद सांसद गणेश सिंह पीछे मुड़कर नहीं देखा। 2004 के बाद 2009, 2014, 2019 में लगातार वह सांसद निर्वाचित होते रहे। 2024 में पुनः चुनाव जीत कर पांचवीं बार संसद के तौर पर सर्वोच्च सदन में पहुंचे हैं। विंध्य क्षेत्र की इकलौती वह नेता है जो पांच बार लगातार सदन पहुंचने का रिकॉर्ड बनाया है। इसके पूर्व चार बार लगातार सदन पहुंचने का रिकॉर्ड भी उन्हीं के नाम पर दर्ज है।

     

    जीत के यह रहे कारण

     

    पांचवी का संसद के तौर पर चुने गए गणेश सिंह के पीछे जीत के कारण प्रमुख रूप से भाजपा संगठन एवं संघ की सकरी भूमिका अहम रही। दूसरा बड़ा कारण यह रहा की लोकसभा में सामान्य मतदाता ज्यादा होने के कारण बीएसपी उम्मीदवार नारायण त्रिपाठी को एक लाख से ऊपर का मत मिल जाना। ब्राह्मण मतदाताओं को बीएसपी में जाना एवं पटेल मतदाताओं का इकट्ठा होना प्रमुख कारणों में से एक है।

     

    लोक सभा सतना में एक नजर

     

    2024 में आयोजित हुई लोकसभा चुनाव में जहां भाजपा ने गणेश सिंह को उम्मीदवार बनाया था वहीं कांग्रेस ने सिद्धार्थ कुशवाहा पर गांव लगाया था।सतना संसदीय सीट में कुल आठ विधानसभा सीट है। यह संसदीय सीट सतना जिले की पांच विधानसभा सतना ,रामपुर बघेलान ,ऱेगाव ,नागौद और चित्रकूट , मैहर जिले की दो विधानसभा अमरपाटन और मैहर विधानसभा सीट शामिल हैं। संसदीय सीट में कुल 1705260मतदाता है। बर्ष 2024 लोकसभा चुनाव में 1029399 मत पड़े हैं। जिसमें पुरुष 547469और महिलाओं 481927 एव थर्ड जेंडर कुल 3 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। कुल 60.37 प्रतिशत मत पड़े हैं। जिसमें 59.29 महिलाओं और 61.35 पुरुष का वोट प्रतिशत रहा है।

     

    भाजपा प्रत्याशी गणेश सिंह को 375288 वोट मिले

     

    वर्ष 2014 में भाजपा से गणेश सिंह और कांग्रेस से पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल मैदान में रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी गणेश सिंह को 375288 वोट मिले। कांग्रेस के अजय सिंह राहुल को 366600 मत मिले। गणेश सिंह ने विजयश्री हासिल की थी।वर्ष 2019भाजपा से गणेश सिंह और कांग्रेस से राजाराम त्रिपाठी मैदान में रहे हैं। जिसमें गणेश सिंह को 588753 मत मिले तो वही कांग्रेस प्रत्याशी को 357280 मत मिले थे। भाजपा के गणेश सिंह को विजयश्री प्राप्त हुई ।

     

    अर्जुन सिंह के बाद से यहां कांग्रेस को नहीं मिली जीत

     

    कभी प्रदेश के दिग्गज नेता रहे अर्जुन सिंह कांग्रेस की ओर से इस सीट पर जीत दर्ज करने वाले आखिरी नेता थे। 1991 के चुनाव में उन्होंने यह जीत हासिल की थी। पिछले चुनाव परिणाम पर नजर डालें तो 1952 में कांग्रेस के शिवदत्त उपाध्याय यहां से सांसद चुने गए थे। 1957 और 1962 में यह सीट नहीं थी। 1967 में कांग्रेस के डीवी सिंह को जीत मिली थी। 1971 में कांग्रेस को यहां पर हार मिली और जनसंघ के नरेंद्र सिंह को जीत मिली। 1977 में यहां पर हुए चुनाव में भारतीय लोकदल ने बाजी मारी और सुखेंद्र सिंह सांसद बने। 1980 में कांग्रेस ने यहां पर वापसी की और गुलशेर अहमद यहां से जीतने में सफल रहे। 1984 में कांग्रेस ने यहां से अजीज कुरैशी को मैदान में उतारा। 1989 में बीजेपी के सुखेंद्र सिंह यहां के सांसद बने। 1991 के चुनाव में कांग्रेस के दिग्गज नेता अर्जुन सिंह ने जीत हासिल की। अर्जुन सिंह के बाद कांग्रेस यहां खाता नहीं खोल सकी।

     

    नारायण ने बनाया चुनाव को दिलचस्प

     

    सतना संसदीय सीट हमेशा भाजपा और कांग्रेस के बीच मानी जाती है। इस बार यहां कांग्रेस काफी उत्साहित थी। कांग्रेस की ओर से सतना विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा को प्रत्याशी बनाया गया था। कांग्रेसियों को लग रहा था कि परिणाम विधानसभा के अुनरूप उनके पक्ष में आएंगे। किंतु यह सीट रोमांचक तब हो गई जब गणेश सिंह के धुर विरोधी रहे मैहर के पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी बहुजन समाज पार्टी की टिकट पर चुनावी मैदान पर उतर गए। उनके मैदान में आते ही चुनावी विश्लेषकों को लगने लगा था कि यहां अब कुछ भी हो सकता है।

     

    चाक चौबंद रही व्यवस्था

     

    सतना लोकसभा क्षेत्र के लिए दूसरे चरण में डाले गए वोटों की गिनती चाक चौबंद व्यवस्था के बीच की गई। मतगणना स्थल शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय व्यंकट क्रमांक 1 में मतगणना के लिए स्थल पर तैयारियां एक दिन पूर्व पूरी कर ली गई थीं। सुरक्षा के लिहाज से मतगणना स्थल के आसपास के क्षेत्र में धारा-144 लागू रही ।

     

    इन्हें मिले इतने मत…

     

    भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिये घोषित कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार 4 जून को लोकसभा क्षेत्र क्रमांक 9 सतना के मतों की गणना का कार्य शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय व्यंकट क्रमांक-1 सतना में सम्पन्न हुआ। मतगणना के पश्चात रिटर्निंग आफीसर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र सतना अनुराग वर्मा ने भारतीय जनता पार्टी के अभ्यर्थी गणेश सिंह को अपने निकटतम प्रतिद्वंदी इंडियन नेशनल कांग्रेस के अभ्यर्थी डब्बू सिद्धार्थ सुखलाल कुशवाहा से 84949 मतों से विजयी होने पर निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र प्रदान किया।मतगणना स्थल पर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र 09 सतना की मतगणना के अंतिम परिणाम पत्रक और रिटर्निंग अधिकारी द्वारा की गई घोषणा के अनुसार लोकसभा क्षेत्र सतना से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार श्री गणेश सिंह को 459728 मत मिले।

    निकटतम प्रतिद्वंदी इंडियन नेशनल कांग्रेस के उम्मीदवार डब्बू सिद्धार्थ सुखलाल कुशवाहा को 374779 मत मिले। इस प्रकार गणेश सिंह अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सिद्धार्थ कुशवाहा से 84949 मतो से विजयी रहे। बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी नारायण त्रिपाठी 185618 मत प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रहे। विजयी प्रत्याशी गणेश सिंह को लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी अनुराग वर्मा द्वारा निर्वाचित घोषित किया जाकर प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता, सभी एआरओ एवं गणना प्रेक्षक उपस्थित रहे।

     

    मतगणना पश्चात घोषित चुनाव परिणाम

     

    लोकसभा निर्वाचन-2024 में सतना संसदीय निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना पश्चात घोषित चुनाव परिणाम के अनुसार पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) के अजीत को 1891, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के अशोक कुमार गुप्ता को 1265, भारतीय जनमोर्चा पार्टी के हरिशंकर प्रसाद को 945, न्याय धर्मसभा पार्टी की रंजना मिश्रा को 915, बहुजन द्रविड़ पार्टी के अशोक कुमार को 2399, अखिल भारतीय हिंद क्रांति पार्टी के ननकू यादव को 1259, मानवीय भारत पार्टी के अजीज अहमद कुरैशी को 2082, राष्ट्रीय दलित आदिवासी महासभा के सुखलाल को 1617 मत प्राप्त हुये। निर्दलीय अभ्यर्थी चन्द्रभान को 3398, दुर्गेश कुमार को 5921, कलीम अहमद को 1630, छेदीलाल को 4061, सफी उल्ला खान को 2614, राहुल दाहिया को 4277, अशोक कुमार को 947 और ऋषभ सिंह को 1073 मत प्राप्त हुये। कुल विधिमान्य मतों की संख्या 1056419 और नोटा के मतों की संख्या 2553 रही। प्रतिक्षेपित मतो की संख्या 698 रही। कुल मतों की संख्या 1059670 रही।

     

    अभ्यर्थियों को मिले डाक मतपत्रों की संख्या…

     

    लोकसभा निर्वाचन 2024 में सतना संसदीय क्षेत्र से लोकसभा के लिये चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को मिले डाक मतपत्रों की स्थिति के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार गणेश सिंह को 1355, इंडियन नेशनल कांग्रेस के डब्बू सिद्धार्थ सुखलाल कुशवाहा को 797 और बहुजन समाज पार्टी के नारायण त्रिपाठी को 315 डाक मतपत्र प्राप्त हुये। इसी प्रकार रंजना मिश्रा और हरिशंकर तिवारी को 10-10, कलीम अहमद को 8, अशोक कुमार गुप्ता को 6, ननकू यादव, ऋषभ सिंह, चंद्रभान को 5-5, अशोक साकेत को 3, अशोक बौद्ध, दुर्गेश विश्वकर्मा, शफी उल्ला को 2-2 तथा छेदीलाल प्रजापति, राहुल दाहिया, सुखलाल वर्मा को एक-एक डाक मतपत्र प्राप्त हुये। नोटा में 15 डाक मतपत्र प्राप्त हुये। कुल 3249 डाक मतपत्रों में 2536 डाक मतपत्र वैध पाये गये। 698 डाक मतपत्र प्रतिक्षेपित किये गये।

     

    संपूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया निर्विघ्न आयोजित कराने पर प्रशासन ने प्रकट किया आभार

     

    कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराग वर्मा ने लोकसभा निर्वाचन की सम्पूर्ण प्रक्रिया निर्विघ्न एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिये जिले के समस्त अभ्यर्थियों, राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों, मीडिया प्रतिनिधियों, नागरिकों तथा जिला एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रति आभार प्रकट किया है।जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराग वर्मा ने कहा कि लोकसभा निर्वाचन की चुनावी प्रक्रिया के दौरान भारत निर्वाचन आयोग के प्रावधानों को लागू कराने हेतु अभ्यर्थियों एवं राजनैतिक दलों के लोगों द्वारा दिये गये सक्रिय सहयोग के कारण सम्पूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो गई। श्री वर्मा ने पुलिस एवं जिला प्रशासन से जुड़े सभी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों सहित केन्द्रीय कर्मचारियों द्वारा निर्वाचन प्रक्रिया में सौंपे गये दायित्वों का समय पर शत-प्रतिशत निर्वहन करने के लिये दिये गये सहयोग के प्रति आभार प्रकट किया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिले के मीडिया प्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुये कहा कि मीडिया के सक्रिय सहयोग के चलते जिले में लोकसभा निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने में मदद मिली। मीडिया द्वारा समर्पित भाव से निर्वाचन प्रक्रिया के प्रचार-प्रसार में अपेक्षित सहयोग दिया गया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Social Scan
    • Website

    Related Posts

    इकहरा गांव में पदस्थ महिला पटवारी से ग्रामीण ने की अभद्रता, दस्तावेज फाड़े

    August 1, 2024
    Read More

    पुलिस की निगरानी में सिरफिरे प्रेमी और महिला का हो रहा उपचार, पेट्रोल डालकर खुद लगा ली आग

    August 1, 2024
    Read More

    कार चुराने के आठ दिन बाद उसी जगह दूसरी गाड़ी चोरी करने पहुंचा चोर नहीं हो पाया कामयाब

    August 1, 2024
    Read More

    Comments are closed.

    Top Posts

    रघुवर दास ओडिशा पहुंचे, राज्यपाल पद की शपथ लेने से पहले जगन्नाथ मंदिर में किए दर्शन

    October 30, 2023

    केंद्रीय विजीलैंस आयोग का विजीलैंस जागरूकता सप्ताह शुरू

    October 30, 2023

    ‘एक तो चोरी और ऊपर से सीनाजोरी’, मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज होने के बाद BJP ने साधा AAP पर निशाना

    October 30, 2023

    अब कबाड़ नहीं, कमाई का जरिया है चीड़ की पत्तियां: डीएम

    March 26, 2026
    Follow Us
    Weather

    The Social Scan is a Hindi news channel launched in 2025. It delivers 24×7 comprehensive news coverage and in-depth analysis across diverse categories, including agriculture, education, business, entertainment, art, literature, culture, media, and more.

    Editor: Mrs Nidhi Jain
    Address: 7/1148-1149, Bartala Yadgar,
    Saharanpur, Uttar Pradesh, India, Pin: 247001
    Email Us: drnidhijainsre@gmail.com

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
    Our Picks

    अब कबाड़ नहीं, कमाई का जरिया है चीड़ की पत्तियां: डीएम

    March 26, 2026

    मुख्यमंत्री ने राम नवमी पर किया कन्या पूजन, प्रदेश की समृद्धि की कामना

    March 26, 2026

    7 साल बाद भी नहीं बनी लॉ यूनिवर्सिटी, हरक सिंह रावत ने उठाए सवाल

    March 26, 2026
    Most Popular

    खानपुर में फिर छिड़ा ‘महाभारत’ नोट उड़ाने के वीडियो पर बवाल, अब चैंपियन ने ‘रंग महल’ पर महापंचायत बुलाने का किया आह्वान…

    February 23, 2026

    डॉ. आर. राजेश कुमार की सक्रिय मॉनिटरिंग से पर्वतीय विकास को मिली नई रफ्तार, चमियाला पार्किंग व डीडीहाट टैक्सी स्टैंड परियोजनाओं में तेजी

    March 2, 2026

    महंगाई पर महिला कांग्रेस का हल्ला बोल, देहरादून में सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

    March 9, 2026
    © 2026 Social Scan. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?