जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण टिहरी, उत्तराखंड सरकार का वह उपक्रम है जिसकी स्थापना 2017 में अपने विकास क्षेत्रान्तर्गत सुन्दर व्यवस्थित टाउनशिप, सुनियोजित विकास एवं विकास कार्यों की परिकल्पना को साकार करने के लिए की गयी 13 नवंबर 2017 को आवास विभाग द्वारा जारी अधिसूचना में टिहरी जिले के समस्त स्थानीय निकाय यथा नगर पालिका, नगर पंचायत एवं राष्ट्रीय राजमार्ग यथा ऋषिकेश बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग, ऋषिकेश गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग, चकराता मलेथा राष्ट्रीय राजमार्ग, दिल्ली बड़कोट राष्ट्रीय राजमार्ग एवं राज्य राजमार्ग यथा देवप्रयाग टिहरी राज्य मार्ग, देवप्रयाग गजा खाड़ी राज्य मार्ग, लंबगाउँ रजाखेत घनसाली राज्य मार्ग, उत्तरकाशी घनसाली तिलवाड़ा राज्य मार्ग सुवाखोली भवान नगुण मार्ग, कदूखाल सत्यों रायपुर राज्य मार्ग, मरोड़ जाखधार बनचौरा राज्य मार्ग के मध्य से 200 मीटर हवाई दूरी तक के समस्त राजस्व ग्रामों को जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण टिहरी के विकास क्षेत्र के अंतर्गत अधिसूचित किया गया है जिसमे जिन क्षेत्रो में 2016 से पूर्व में प्राधिकरणों एवं विनियमित क्षेत्रो में बिना जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण टिहरी से मानचित्र स्वीकृत कराये भवन निर्माण अनुमन्य नहीं है तथा उक्त के अतिरिक्त समस्त विकास क्षेत्र में स्वैछिक मानचित्र स्वीकृति का प्राविधान है। इन क्षेत्रो की ढांचागत विकास की जिम्मेदारी जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण टिहरी वहन करता है जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण टिहरी टाउनशिप्स व नगरों की सुंदरता व उनको सुब्यवस्थित बनाये रखने के लिए उनमे होने वाले अनियोजित विकास व अतिक्रमण को रोकने के लिए प्रतिबद्ध है इसके अलावा समय समय पर नगरों के सौंदर्गीकरण के लिए स्ट्रीट फसाड लाइटिंग, शहरो को सुन्दर बनाने के लिए पार्क का निर्माण, पर्यटक स्थलों में जाम की समस्या के निवारण के लिये पार्किंग का निर्माण तथा विकास कार्य सम्मिलित है। आइये जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण टिहरी के साथ मिल कर आप भी विकास के भागीदार बने
हमारा संकल्प: सुन्दर टिहरी विकसित टिहरी

