Close Menu
Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • मेलाधिकारी सोनिका की अगुवाई में कुंभ 2027 की भव्य तैयारी, देव डोलियों की शोभायात्रा बनेगी आकर्षण
    • डेपुटेशन से परमानेंट तक खेल! सुजाता पॉल का एमडीडीए में पोस्ट फिक्सिंग और भ्रष्टाचार पर बड़ा खुलासा
    • हरिद्वार में नाबालिग लड़कियों से बंधुआ मजदूरी का खुलासा, प्लांट हेड गिरफ्तार
    • हरिद्वार में कुंभ मेले के लिए 2 नए पुलों की मंजूरी, ट्रैफिक समस्या का होगा समाधान: सोनिका मेलाधिकारी
    • “IVARA Parkland” हरिद्वार के आगे हाईकोर्ट के आदेश भी बेमायने?
    • “4 साल बेमिसाल पूरी तरह फेल – मनोज तिवारी का सरकार पर बड़ा हमला”
    • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले सीएम पुष्कर सिंह धामी, उत्तराखंड आगमन का दिया निमंत्रण
    • अब कबाड़ नहीं, कमाई का जरिया है चीड़ की पत्तियां: डीएम
    • मुख्यमंत्री ने राम नवमी पर किया कन्या पूजन, प्रदेश की समृद्धि की कामना
    • 7 साल बाद भी नहीं बनी लॉ यूनिवर्सिटी, हरक सिंह रावत ने उठाए सवाल
    Saturday, March 28
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Demo
    • होम
    • उत्तराखण्ड
    • उत्तरप्रदेश
    • सहारनपुर
    • दुनिया
    • देश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • यातायात
    • मनोरंजन
    • क्राइम
    Login
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Home»खास ख़बर»‘एक तो चोरी और ऊपर से सीनाजोरी’, मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज होने के बाद BJP ने साधा AAP पर निशाना
    खास ख़बर खेल टेक्नोलॉजी देश धर्म मनोरंजन राज्य समाचार व्यापार सहारनपुर

    ‘एक तो चोरी और ऊपर से सीनाजोरी’, मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज होने के बाद BJP ने साधा AAP पर निशाना

    Social ScanBy Social ScanOctober 30, 2023Updated:January 7, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सुप्रीम कोर्ट की ओर से दिल्ली आबकारी नीति मामले से संबंधित भ्रष्टाचार और मनी लॉड्रिंग मामलों में पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की नियमित जमानत याचिका खारिज किए जाने के बाद सोमवार को आम आदमी पार्टी (AAP) पर निशाना साधते हुए कहा कि आरोप तथ्यात्मक दृष्टि से लगातार स्थापित होते जा रहे हैं लेकिन फिर भी ‘एक तो चोरी और ऊपर से सीनाजोरी’ उसका चरित्र बनती जा रही है।

    शीर्ष अदालत की ओर से मामले में 338 करोड़ रुपये के हस्तांतरण की पुष्टि संबंधी टिप्पणी का उल्लेख करते हुए भाजपा ने यह भी कहा कि अब मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जिम्मेदारी है कि वह सुप्रीम कोर्ट और लोगों को बताएं कि वह 338 करोड़ रुपये कहां हैं? सिसोदिया को झटका देते हुए, सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली आबकारी नीति मामले से संबंधित भ्रष्टाचार और धन-शोधन मामलों में उनकी नियमित जमानत याचिका खारिज कर दी और कहा कि मामले में अस्थायी तौर पर 338 करोड़ रुपये के हस्तांतरण की पुष्टि हुई है।

    भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने केजरीवाल का मजाक उड़ाते हुए कहा कि उन्होंने दावा किया था कि सिसोदिया को उनके काम के लिए ‘भारत रत्न’ दिया जाना चाहिए लेकिन भ्रष्टाचार के मामले में उनकी जमानत याचिका छह बार खारिज हो चुकी है। त्रिवेदी ने कहा कि अब यह संवैधानिक और कानूनी रूप से केजरीवाल की जिम्मेदारी है कि वह अदालत को बताएं कि धन कहां है और साथ ही इस बारे में दिल्ली की जनता को बताना भी उनकी नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा कहा जाता है कि लोग शराब पर अपना पैसा बर्बाद करते हैं, दिल्ली सरकार ने इस पर सरकारी खजाने को बर्बाद कर दिया।”

    भाजपा नेता ने केजरीवाल पर ‘निर्लज्जता और नाटक’ करने का आरोप लगाया और कहा कि आप नेता कथित घोटाले में अपनी पार्टी की ईमानदारी की पुष्टि करने के लिए महात्मा गांधी के स्मारक पर भी गए थे। त्रिवेदी ने कहा कि उन्होंने महात्मा गांधी को भी इसमें घसीट लिया, जबकि वह शराबबंदी के पक्षधर थे और उनकी जयंती के दिन शराब की बिक्री भी प्रतिबंधित है। जस्टिस संजीव खन्ना एवं जस्टिस एस. वी. एन. भट्टी की पीठ ने कहा कि उसने जांच एजेंसियों के बयान को रिकॉर्ड किया है कि इन मामलों में सुनवाई छह से आठ महीने में पूरी हो जाएगी। पीठ ने कहा कि अगर सुनवाई की कार्यवाही में देरी होती है तो सिसोदिया तीन महीने में इन मामलों में जमानत के लिए याचिका दायर कर सकते हैं।

    त्रिवेदी ने दावा किया कि आप सरकार में भ्रष्टाचार के बढ़ता पैमाना धीरे-धीरे स्थापित हो रहा है क्योंकि पहले दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को मनी लॉड्रिंग के एक मामले में पकड़ा गया और इसके बाद सिसोदिया और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह की गिरफ्तारी हुई, जो आप के संसदीय दल के नेता हैं। उन्होंने कहा कि मामले के सह-आरोपियों में से एक अमित अरोड़ा पहले ही दावा कर चुका है कि शराब सौदे से संबंधित बातचीत के दौरान केजरीवाल मौजूद थे, जिसकी जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कर रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Social Scan
    • Website

    Related Posts

    मेलाधिकारी सोनिका की अगुवाई में कुंभ 2027 की भव्य तैयारी, देव डोलियों की शोभायात्रा बनेगी आकर्षण

    March 28, 2026
    Read More

    डेपुटेशन से परमानेंट तक खेल! सुजाता पॉल का एमडीडीए में पोस्ट फिक्सिंग और भ्रष्टाचार पर बड़ा खुलासा

    March 28, 2026
    Read More

    हरिद्वार में नाबालिग लड़कियों से बंधुआ मजदूरी का खुलासा, प्लांट हेड गिरफ्तार

    March 27, 2026
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    रघुवर दास ओडिशा पहुंचे, राज्यपाल पद की शपथ लेने से पहले जगन्नाथ मंदिर में किए दर्शन

    October 30, 2023

    केंद्रीय विजीलैंस आयोग का विजीलैंस जागरूकता सप्ताह शुरू

    October 30, 2023

    ‘एक तो चोरी और ऊपर से सीनाजोरी’, मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज होने के बाद BJP ने साधा AAP पर निशाना

    October 30, 2023

    मेलाधिकारी सोनिका की अगुवाई में कुंभ 2027 की भव्य तैयारी, देव डोलियों की शोभायात्रा बनेगी आकर्षण

    March 28, 2026
    Follow Us
    Weather

    The Social Scan is a Hindi news channel launched in 2025. It delivers 24×7 comprehensive news coverage and in-depth analysis across diverse categories, including agriculture, education, business, entertainment, art, literature, culture, media, and more.

    Editor: Mrs Nidhi Jain
    Address: 7/1148-1149, Bartala Yadgar,
    Saharanpur, Uttar Pradesh, India, Pin: 247001
    Email Us: drnidhijainsre@gmail.com

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
    Our Picks

    मेलाधिकारी सोनिका की अगुवाई में कुंभ 2027 की भव्य तैयारी, देव डोलियों की शोभायात्रा बनेगी आकर्षण

    March 28, 2026

    डेपुटेशन से परमानेंट तक खेल! सुजाता पॉल का एमडीडीए में पोस्ट फिक्सिंग और भ्रष्टाचार पर बड़ा खुलासा

    March 28, 2026

    हरिद्वार में नाबालिग लड़कियों से बंधुआ मजदूरी का खुलासा, प्लांट हेड गिरफ्तार

    March 27, 2026
    Most Popular

    सोशल मीडिया पर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी की धूम, फेसबुक पर 1 करोड़ हुए फॉलोअर्स

    June 3, 2024

    रूस में जिस पादरी का आतंकियों ने गला काटा उनका था इजराइल कनेक्शन! 40 साल से चर्च में दे रहे थे सेवाएं

    June 24, 2024

    हिजबुल्लाह के बाद हूती के निशाने पर इजराइल, ड्रोन अटैक के बाद तेल अवीव में दहशत, सुरक्षा पर उठे सवाल

    July 19, 2024
    © 2026 Social Scan. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?