Close Menu
Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आपूर्ति व्यवस्था पर उच्चस्तरीय बैठक
    • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से की अहम मुलाकात
    • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘राजस्व लोक अदालत’ का किया शुभारम्भ
    • “देहरादून नारी निकेतन में संदिग्ध मौत: सुजाता पॉल ने उठाए गंभीर सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग”
    • हरिद्वार की “लेडी सिंघम” पर भ्रष्टाचार के आरोप, सस्पेंशन और संपत्ति जांच की मांग, व्हाट्सएप चैट हुई वायरल…
    • मेलाधिकारी सोनिका की अगुवाई में कुंभ 2027 की भव्य तैयारी, देव डोलियों की शोभायात्रा बनेगी आकर्षण
    • डेपुटेशन से परमानेंट तक खेल! सुजाता पॉल का एमडीडीए में पोस्ट फिक्सिंग और भ्रष्टाचार पर बड़ा खुलासा
    • हरिद्वार में नाबालिग लड़कियों से बंधुआ मजदूरी का खुलासा, प्लांट हेड गिरफ्तार
    • हरिद्वार में कुंभ मेले के लिए 2 नए पुलों की मंजूरी, ट्रैफिक समस्या का होगा समाधान: सोनिका मेलाधिकारी
    • “IVARA Parkland” हरिद्वार के आगे हाईकोर्ट के आदेश भी बेमायने?
    Sunday, March 29
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Demo
    • होम
    • उत्तराखण्ड
    • उत्तरप्रदेश
    • सहारनपुर
    • दुनिया
    • देश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • यातायात
    • मनोरंजन
    • क्राइम
    Login
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Home»देश»पहले बागी फिर निपटाए निर्दलीय… 3 दांव और हिमाचल में सुरक्षित हो गई सुक्खू की CM कुर्सी
    देश

    पहले बागी फिर निपटाए निर्दलीय… 3 दांव और हिमाचल में सुरक्षित हो गई सुक्खू की CM कुर्सी

    Social ScanBy Social ScanJuly 13, 2024Updated:January 8, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    राज्यसभा चुनाव में लगे झटके बाद सुखविंदर सिंह सुक्खू के 3 दांव ने हिमाचल और कांग्रेस की राजनीति को फिर से बदल दिया है. अभिषेक मनु सिंघवी के हारने के बाद से ही सुखविंदर सुक्खू की कुर्सी को लेकर कई तरह की अटकलें लग रही थी, लेकिन 3 महीने बाद बदले समीकरण और परिस्थिति में अब सुक्खू कांग्रेस और हिमाचल में सबसे मजबूत नेता बनकर उभरे हैं.

    उपचुनाव के नतीजे आने के बाद एक तरफ जहां कांग्रेस वापिस 2022 के आंकड़ों पर पहुंच गई है, वहीं दूसरी तरफ इस नतीजे से सुखविंदर सिंह सुक्खू की कुर्सी भी सुरक्षित मानी जा रही है. चुनाव आयोग के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश की 3 सीटों पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस को 2 तो बीजेपी को एक सीट पर जीत हासिल हुई है. यह तीनों ही सीट पहले निर्दलीय विधायकों के पास थी.

    सुक्खू के 3 दांव से हिमाचल प्रदेश का खेल ही पलट गया

    1. 6 विधायकों की सदस्यता रद्द करवाई- राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के 7 विधायक बगावत कर गए थे, लेकिन आखिर में चिंतापूर्णी से विधायक सुदर्शन बबलू वापस आ गए. बाकी के 6 विधायकों ने मुख्यमंत्री का फोन उठाना बंद कर दिया. विधायकों के संपर्क में बाहर जाते ही सुक्खू ने एक्शन का प्लान बनाया.

    चूंकि, बजट सत्र चल रहा था, इसलिए इन विधायकों की अनुपस्थिति सरकार के लिए बड़ा मौका मिल गया. संसदीय कार्यमंत्री के सिफारिश पर विधानसभा स्पीकर ने तुरंत ही 6 विधायकों को बर्खास्त कर दिया. जो 6 विधायक बर्खास्त किए गए, उनमें से अधिकांश प्रतिभा सिंह गुट के थे. पार्टी के भीतर इसको लेकर सुगबुगाहट भी हुई, लेकिन हाईकमान के सहारे सुक्खू यह कराने में सफल रहे.

    2. निर्दलीय का इस्तीफा चुनाव बाद स्वीकार- कांग्रेस के 6 विधायकों की सदस्यता जाते देख निर्दलीय विधायक ने भी अपना इस्तीफा दे दिया. इस्तीफा देने के पीछे की बड़ी वजह लोकसभा के साथ विधानसभा का उपचुनाव होना था. इन विधायकों को लगा कि अगर वे इस्तीफा देकर बीजेपी सिंबल पर लड़ते हैं, तो लोकसभा के मूड का फायदा उन्हें भी मिल जाएगा.

    हालांकि, इन तीनों ही निर्दलीय विधायकों का इस्तीफा स्पीकर ने तुरंत स्वीकार नहीं किया. 1 जून को जब विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान हो गए. तब इन विधायकों का इस्तीफा स्वीकार किया गया. उस वक्त कहा गया कि सुक्खू ने समीकरण दुरुस्त करने के लिए इन इस्तीफा को स्वीकार करवाया.

    उपचुनाव के रिजल्ट आने से पहले तक हिमाचल में 62 सीटों में से 34 सीटें कांग्रेस के पास थी. 3 विधायकों के इस्तीफा स्वीकार करने से कांग्रेस की सरकार सेफ साइड में चली गई.

    3. देहरा सीट से पत्नी को उम्मीदवार बना दिया- हिमाचल में निर्दलीय विधायकों के इस्तीफा देने से जिन 3 सीटों पर उपचुनाव की घोषणा हुई, उनमें नालागढ़, हमीरपुर और देहरा सीट शामिल थी. कांगरा की देहरा विधानसभा में सुक्खू का ससुराल भी है. उन्होंने यहां भावनात्मक सपोर्ट लेने के लिए अपनी पत्नी कमलेश ठाकुर को मैदान में उतार दिया.

    बीजेपी ने होशियार सिंह को ही यहां से उम्मीदवार बनाया. पूरे चुनाव में सुक्खू यहां डटे रहे और इसका लाभ भी उन्हें मिला. सुक्खू की पत्नी देहरा सीट से 9 हजार से ज्यादा वोटों से चुनाव जीत गई हैं.

    2027 तक सुरक्षित रहेगी सुक्खू की कुर्सी, 4 पॉइंट्स

    1. हिमाचल में विधानसभा की 68 सीटें हैं. 2022 में कांग्रेस को 40 और बीजेपी को 25 सीटों पर जीत मिली थी. 3 सीट पर निर्दलीय जीते थे. अब 2 उपचुनाव के बाद जो समीकरण बन रहे हैं, कांग्रेस के लिए 2022 जैसा ही है. विधानसभा में कांग्रेस का आंकड़ा फिर से 40 को छू गया है, जो कि बहुमत से 5 ज्यादा है.

    2. पिछले 2 महीने में हिमाचल में 9 सीटों पर उपचुनाव हुए हैं, उनमें से 6 पर कांग्रेस की जीत हुई है यानी जीत की स्ट्राइक रेट करी 66 प्रतिशत है. जिन सीटों पर कांग्रेस जीती है, उन सभी सीटों पर सुक्खू का ही चेहरा दांव पर लगा था. ऐसे में अब सुक्खू के लिए यह राहत भरी बात मानी जा रही है.

    3. उपचुनाव होने के बाद जो नए समीकरण बन रहे हैं, उसके मुताबिक अब कांग्रेस में प्रतिभा गुट के ज्यादा विधायक नहीं बचे हैं. इतना ही नहीं, हाल ही में मंडी लोकसभा सीट पर भी उनके बेटे विक्रमादित्य चुनाव हार गए. ऐसे में अब शायद ही प्रतिभा राजनीतिक दबाव बना पाए.

    4. अब तक कांग्रेस में जिन राज्यों में बगावत हुई है, पार्टी ने वहां मुख्यमंत्री नहीं बदले. राजस्थान और कर्नाटक इसका बड़ा उदाहरण रहा है. ऐसे में हिमाचल में भी यह चर्चा है कि अब सुक्खू नहीं बदले जाएंगे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Social Scan
    • Website

    Related Posts

    मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आपूर्ति व्यवस्था पर उच्चस्तरीय बैठक

    March 28, 2026
    Read More

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से की अहम मुलाकात

    March 28, 2026
    Read More

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘राजस्व लोक अदालत’ का किया शुभारम्भ

    March 28, 2026
    Read More

    Comments are closed.

    Top Posts

    रघुवर दास ओडिशा पहुंचे, राज्यपाल पद की शपथ लेने से पहले जगन्नाथ मंदिर में किए दर्शन

    October 30, 2023

    केंद्रीय विजीलैंस आयोग का विजीलैंस जागरूकता सप्ताह शुरू

    October 30, 2023

    ‘एक तो चोरी और ऊपर से सीनाजोरी’, मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज होने के बाद BJP ने साधा AAP पर निशाना

    October 30, 2023

    मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आपूर्ति व्यवस्था पर उच्चस्तरीय बैठक

    March 28, 2026
    Follow Us
    Weather

    The Social Scan is a Hindi news channel launched in 2025. It delivers 24×7 comprehensive news coverage and in-depth analysis across diverse categories, including agriculture, education, business, entertainment, art, literature, culture, media, and more.

    Editor: Mrs Nidhi Jain
    Address: 7/1148-1149, Bartala Yadgar,
    Saharanpur, Uttar Pradesh, India, Pin: 247001
    Email Us: drnidhijainsre@gmail.com

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
    Our Picks

    मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आपूर्ति व्यवस्था पर उच्चस्तरीय बैठक

    March 28, 2026

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से की अहम मुलाकात

    March 28, 2026

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘राजस्व लोक अदालत’ का किया शुभारम्भ

    March 28, 2026
    Most Popular

    मनचलों की एक न चली! महिला पुलिसकर्मी से बदसलूकी पड़ी भारी, जड़े कई थप्पड़

    July 12, 2024

    यूपी में हार का ठीकरा किसके सिर फूटा,15 पेज की रिपोर्ट क्या दे रही संकेत?

    July 18, 2024

    ‘जो नाम लिख गया, अब नहीं हटेगा’, सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर ये क्या बोल गए मुजफ्फरनगर के दुकानदार?

    July 22, 2024
    © 2026 Social Scan. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?