Close Menu
Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आपूर्ति व्यवस्था पर उच्चस्तरीय बैठक
    • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से की अहम मुलाकात
    • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘राजस्व लोक अदालत’ का किया शुभारम्भ
    • “देहरादून नारी निकेतन में संदिग्ध मौत: सुजाता पॉल ने उठाए गंभीर सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग”
    • हरिद्वार की “लेडी सिंघम” पर भ्रष्टाचार के आरोप, सस्पेंशन और संपत्ति जांच की मांग, व्हाट्सएप चैट हुई वायरल…
    • मेलाधिकारी सोनिका की अगुवाई में कुंभ 2027 की भव्य तैयारी, देव डोलियों की शोभायात्रा बनेगी आकर्षण
    • डेपुटेशन से परमानेंट तक खेल! सुजाता पॉल का एमडीडीए में पोस्ट फिक्सिंग और भ्रष्टाचार पर बड़ा खुलासा
    • हरिद्वार में नाबालिग लड़कियों से बंधुआ मजदूरी का खुलासा, प्लांट हेड गिरफ्तार
    • हरिद्वार में कुंभ मेले के लिए 2 नए पुलों की मंजूरी, ट्रैफिक समस्या का होगा समाधान: सोनिका मेलाधिकारी
    • “IVARA Parkland” हरिद्वार के आगे हाईकोर्ट के आदेश भी बेमायने?
    Saturday, March 28
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Demo
    • होम
    • उत्तराखण्ड
    • उत्तरप्रदेश
    • सहारनपुर
    • दुनिया
    • देश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • यातायात
    • मनोरंजन
    • क्राइम
    Login
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Home»राज्य समाचार»राजस्थान»पिता, सौतेली मां और बहन को मारा, 50-50 किलो के पत्थर बांधकर पानी में फेंका; आखिर क्यों हत्यारे बने बेटे?
    राजस्थान

    पिता, सौतेली मां और बहन को मारा, 50-50 किलो के पत्थर बांधकर पानी में फेंका; आखिर क्यों हत्यारे बने बेटे?

    Social ScanBy Social ScanJuly 29, 2024Updated:January 8, 2026No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    राजस्थान में एक दिल दहला देने वाली घटना ने सभी को हिला कर रख दिया. तीन बेटों ने मिलकर पहले तो अपने पिता, सौतेली मां और बहन की हत्या की, फिर शव को पत्थर से बांधकर पास के एनीकट में फेंक दिया. सौतेली मां छह महीने से प्रेग्नेंट थी. वारदात के बाद पुलिस ने हत्यारोपी दो बेटों को पकड़ लिया, जबकि एक बेटा विदेश भाग गया. गिरफ्तार बेटों से पूछताछ में पता चला कि पिता ने करीब चार साल पहले दूसरी शादी कर ली थी. सौतेली मां जब घर आई तो एक बेटी साथ में लेकर आई, तभी से वह पिता और सौतेली मां से खुन्नस खाए बैठे थे.

    यह घटना प्रतापगढ़ जिले के धरियावद उपखंड क्षेत्र के मुंगाना टाडा गांव की है. काफी समय से विधवा विवाह करने को लेकर हत्यारोपी बेटों और समाज द्वारा पिता और सौतेली मां को गांव छोड़ने और जान से मारने की धमकी दी जा रही थी. माता-पिता ने हाई कोर्ट में इसको लेकर गुहार भी लगाई थी. हाई कोर्ट ने पुलिस को दोनों की सुरक्षा की जिम्मेदारी दी थी. अब बेटों द्वारा माता-पिता और बहन की हत्या कर दी है. ऐसे में पुलिस सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं.

    छह महीने की गर्भवती थी सौतेली मां

    पुलिस ने बताया कि मुंगाना टाडा गांव निवासी सूरजमल लबाना, उनकी पत्नी लच्छी और पांच साल की बेटी की हत्या कर दी गई. हत्या किसी और ने नहीं बल्कि इन्हीं के बेटों ने की. लच्छी सूरजमल की दूसरी पत्नी थी और छह महीने की गर्भवती थी. चार साल पहले सूरजमल से शादी के समय लच्छी अपनी एक बेटी को भी साथ लेकर आई थी. पुलिस ने बताया कि सूचना मिली थी कि सूरजमल, लच्छी और उसकी बेटी की हत्या कर दी गई है.

    हत्या करने के बाद एनीकट में फेंक दिया था शव

    सूचना पर पुलिस ने चित्तौड़गढ़ से डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाया. पुलिस ने तालश की, लेकिन सबसे पहले जब तलाश की तो शव नहीं मिले. इसके बाद जब मृतक सूरजमल के एक बेटे से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि भाइयों के साथ मिलकर उसने तीनों की हत्या कर दी और शव को एनीकट में फेंक दिया. आरोपी बेटे की जानकारी के आधार पर पुलिस ने सोमवार को पति-पत्नी और तीन साल की बेटी के शव को एनीकट निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

    शवों में बांधे गए थे 50-50 किलो के पत्थर

    पुलिस ने जब शवों को बाहर निकाला तो हैरान रह गई. आरोपी बेटों ने मां, बेटी के शव को 50 किलो के पत्थर से बांधा था और पिता सूरजमल के शव को भी 50 किलो पत्थर से बांधकर एनीकट में फेंका था, जिससे उनके शव ऊपर नहीं आ पाए. वहीं मां और बेटी का शव एक ही पत्थर से बंधा हुआ था, जबकि पिता का शव दूसरे पत्थर से बंधा हुआ था. पुलिस ने बताया कि आरोपी बेटों ने पांच दिन पहले वारदात को अंजाम दिया था. घर पर ही तीनों की हत्या की थी. इसके बाद खून के निशान को अच्छी तरह से साफ किया, फिर पत्थर से बांधकर पास के एनीकट में ही फेंक दिया था.

    बेटों ने दी थी जान से मारने की धमकी

    जब दो दिनों बाद दंपती आसपास नहीं दिखाई दिए तो क्षेत्र में चर्चा होने लगी. गांव के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस भी मौके पर पहुंची. एक बार तो जानकारी जुटा कर चली गई, लेकिन जब हत्या की जानकारी मिली तो पुलिस वापस मौके पर पहुंची और घर की तलाशी ली. घर के अंदर खून के निशान मिले. जांच में सामने आया कि मृतक दंपति द्वारा एक साल पहले मामला दर्ज कराया था कि उनके बेटे द्वारा उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है.

    उसी आधार पर पुलिस ने दो बेटे करणी राम और मनीराम को हिरासत में लेकर पूछताछ. पहले तो वह गुमराह करते रहे, लेकिन जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो दोनों ने पूरे हत्याकांड का खुलासा किया. पुलिस को बेटों ने बताया कि हम तीनों भाइयों ने मिलकर ही हत्या की घटना को अंजाम दिया था. हमारा तीसरा भाई दयालराम हत्या के बाद विदेश भाग गया है.

    मृतक ने हाई कोर्ट से लगाई थी सुरक्षा की गुहार

    पुलिस जांच में ये भी सामने आया कि आरोपियों के पिता सूरजमल लबाना की पहली पत्नी की मौत पांच साल पहले हुई थी, जिसके बाद उन्होंने विधवा लच्छी बाई से 2020 में शादी की थी. सूरजमल की पहली पत्नी के तीन बेटे हैं. विधवा शादी करने से बेटे और समाज के लोग नाराज थे. समाज से बहिष्कार करने का फरमान और 11 लाख रुपए आर्थिक दंड भी सूरजमल पर लगाया गया था. इसके बाद सूरजमल ने बेटों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था और हाई कोर्ट से सुरक्षा की गुहार लगाई थी, जिस पर 2021 में हाई कोर्ट ने प्रतापगढ़ पुलिस को सुरक्षा उपलब्ध करवाने के आदेश भी दिए थे और मामले में उचित कार्रवाई के भी निर्देश दिए थे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Social Scan
    • Website

    Related Posts

    एक दिन पहले मनाया 18वां बर्थडेे, फिर ‘सॉरी’ बोलकर पांचवीं मंजिल से कूदी NEET छात्रा

    July 28, 2024
    Read More

    पेपर लीक का बड़ा मुर्गा पकड़ो… किसकी तरफ इशारा कर रहे हैं सचिन पायलट?

    July 25, 2024
    Read More

    आनंदपाल एनकाउंटर मामले में जोधपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, CBI की क्लोजर रिपोर्ट किया खारिज

    July 25, 2024
    Read More

    Comments are closed.

    Top Posts

    रघुवर दास ओडिशा पहुंचे, राज्यपाल पद की शपथ लेने से पहले जगन्नाथ मंदिर में किए दर्शन

    October 30, 2023

    केंद्रीय विजीलैंस आयोग का विजीलैंस जागरूकता सप्ताह शुरू

    October 30, 2023

    ‘एक तो चोरी और ऊपर से सीनाजोरी’, मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज होने के बाद BJP ने साधा AAP पर निशाना

    October 30, 2023

    मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आपूर्ति व्यवस्था पर उच्चस्तरीय बैठक

    March 28, 2026
    Follow Us
    Weather

    The Social Scan is a Hindi news channel launched in 2025. It delivers 24×7 comprehensive news coverage and in-depth analysis across diverse categories, including agriculture, education, business, entertainment, art, literature, culture, media, and more.

    Editor: Mrs Nidhi Jain
    Address: 7/1148-1149, Bartala Yadgar,
    Saharanpur, Uttar Pradesh, India, Pin: 247001
    Email Us: drnidhijainsre@gmail.com

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
    Our Picks

    मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आपूर्ति व्यवस्था पर उच्चस्तरीय बैठक

    March 28, 2026

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से की अहम मुलाकात

    March 28, 2026

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘राजस्व लोक अदालत’ का किया शुभारम्भ

    March 28, 2026
    Most Popular

    आम आदमी भी मांग सकता है सूचना

    June 4, 2025

    नैनीताल भरी बरसात के कारण जीवन हुआ अस्त व्यस्त लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा

    June 30, 2025

    राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने उत्तर प्रदेश भ्रमण के दौरान लखनऊ स्थित राजभवन में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से शिष्टाचार भेंट की

    July 19, 2025
    © 2026 Social Scan. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?