जिलाधिकारी अंशुल ने आज अल्मोड़ा मुख्य बाजार का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों एवं जनप्रतिनिधियों से वार्तालाप कर उनकी समस्याओं को सुना तथा विभिन्न कार्यों का फीडबैक लिया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अल्मोड़ा बाजार में शौचालय के अभाव के दृष्टिगत शौचालय निर्माण हेतु कई स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उपयुक्त स्थलों का चयन किया गया तथा संबंधित को शौचालय कॉम्प्लेक्स के नियम हेतु आवश्यक कार्यवाही के लिए निर्देशित किया ।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने साफ सफाई, झूलते तारों, निर्धारित सीमा के बाहर फड़ लगाने के संबंध में नगर आयुक्त को कहा कि शहर की नियमित और उचित ढंग से साफ सफाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने बाजार में झूलते हुए तारों को व्यवस्थित करने के भी निर्देश दिए। साथ ही कहा कि बाजार में लगने वाले फड़ निर्धारित स्थान पर ही लगाए जाएं। अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध व्यापक अभियान चलाकर कार्रवाई के निर्देश दिए।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- अल्मोड़ा मुख्य बाजार में जिलाधिकारी अंशुल का निरीक्षण, लोगों की समस्याएं सुनीं और लिया फीडबैक
- मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सख्त: योजनाओं की निगरानी अब ‘स्टेट प्रगति पोर्टल’ से
- मुख्यमंत्री की पहल से ‘वाइब्रेंट विलेज’ को मजबूती, ITBP के साथ बड़ा समझौता
- “कर्मचारियों के सम्मान और हितों के लिए प्रतिबद्ध सरकार: मुख्यमंत्री”
- विकास या विनाश? घटिया पाइपलाइन और भ्रष्टाचार ने बुझाई गाँव की प्यास, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा….
- गढ़वाल में पर्यटन को नई पहचान: प्रतीक जैन के नेतृत्व में पनवाली कांठा ट्रैक, गांव-गांव तक पहुंचेगा रोजगार
- लॉ एंड ऑर्डर पर सीएम धामी सख्त, अधिकारियों को कड़ी चेतावनी, कुठालगेट चौकी इंचार्ज और उप आबकारी निरीक्षक निलंबित
- चंपावत में मुख्यमंत्री की पहल, बेटियों को तकनीक से जोड़ने पर जोर
- चंपावत को मिली बड़ी सौगात, मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ
- मुख्य सचिव ने ली सचिवालय में लॉ एंड ऑर्डर को लेकर बैठक, रोड रेज और हुड़दंग की घटनाओं पर की गहरी नाराजगी व्यक्त
Wednesday, April 1

