Close Menu
Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आपूर्ति व्यवस्था पर उच्चस्तरीय बैठक
    • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से की अहम मुलाकात
    • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘राजस्व लोक अदालत’ का किया शुभारम्भ
    • “देहरादून नारी निकेतन में संदिग्ध मौत: सुजाता पॉल ने उठाए गंभीर सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग”
    • हरिद्वार की “लेडी सिंघम” पर भ्रष्टाचार के आरोप, सस्पेंशन और संपत्ति जांच की मांग, व्हाट्सएप चैट हुई वायरल…
    • मेलाधिकारी सोनिका की अगुवाई में कुंभ 2027 की भव्य तैयारी, देव डोलियों की शोभायात्रा बनेगी आकर्षण
    • डेपुटेशन से परमानेंट तक खेल! सुजाता पॉल का एमडीडीए में पोस्ट फिक्सिंग और भ्रष्टाचार पर बड़ा खुलासा
    • हरिद्वार में नाबालिग लड़कियों से बंधुआ मजदूरी का खुलासा, प्लांट हेड गिरफ्तार
    • हरिद्वार में कुंभ मेले के लिए 2 नए पुलों की मंजूरी, ट्रैफिक समस्या का होगा समाधान: सोनिका मेलाधिकारी
    • “IVARA Parkland” हरिद्वार के आगे हाईकोर्ट के आदेश भी बेमायने?
    Monday, March 30
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Demo
    • होम
    • उत्तराखण्ड
    • उत्तरप्रदेश
    • सहारनपुर
    • दुनिया
    • देश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • यातायात
    • मनोरंजन
    • क्राइम
    Login
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Home»राज्य समाचार»महाराष्ट्र»चुनावी माहौल में महाराष्ट्र में अब उठी मुस्लिम आरक्षण की मांग, क्या बीजेपी के लिए बनेगी गले की फांस?
    महाराष्ट्र

    चुनावी माहौल में महाराष्ट्र में अब उठी मुस्लिम आरक्षण की मांग, क्या बीजेपी के लिए बनेगी गले की फांस?

    Social ScanBy Social ScanJune 24, 2024Updated:January 7, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी कई तरह की मुश्किलों का सामना एक साथ कर रही है, है. राज्य की 48 लोकसभा सीटों पर हुए हालिया चुनाव में पार्टी को मुंह की खानी पड़ी. सर पर विधानसभा चुनाव है. ऐसे में पार्टी मंथन कहां तो चुनावी हार की समीक्षा पर फोकस कर रही थी. दिल्ली से पार्टी का नेतृत्त्व धर्मेन्द्र प्रधान और अश्विनी वैष्णव को महाराष्ट्र का चुनाव प्रभारी बना नई-नई जिम्मेदारियां दे रहा था.

    पर मुंबई में पार्टी और सरकार की कमान संभाल रहे देवेन्द्र फडणवीस का हाल तक इस्तीफा देने पर अड़े रहना पार्टी की छवि के लिए कहीं से भी ठीक नहीं रहा. एकनाथ शिंदे की अगुवाई, अजित पवार की एनसीपी के समर्थन और बीजेपी के संयोजन में चल रही सरकार के सामने सबसे बड़ी चुनौती आने वाले दिनों में आरक्षण पर मची रार शांत करने की होगी. क्योंकि अब तलक मराठा और ओबीसी आरक्षण पर घिरी बीजेपी-शिवसेना-एनसीपी सरकार के लिए मुस्लिम आरक्षण का सवाल परेशान कर सकता है.

    कहां से उठी मुस्लिम आरक्षण की मांग?

    मराठा आरक्षण के लिए लंबे अरसे से प्रदर्शन, अनशन करने वाले मनोज जरांगे पाटिल ने रविवार को मांग रखी कि मुसलमानों को भी ओबीसी कोटे के तहत आरक्षण दिया जाना चाहिए. अपनी मांगों के समर्थन में पाटिल ने कहा कि बहुत से ऐसे मुसलमान हैं जिनका जिक्र कुनबी समुदाय के दस्तावेजों में है. ऐसे में, इन मुसलमान किसानों को ओबीसी आरक्षण ही के दायरे में मानते हुए उनका वाजिब हक देना चाहिए.

    ये पहली बार है जब मराठा आरक्षण को लेकर मुखर आंदोलनकारी और इस समुदाय की जानी-मानी आवाज मनोज जरांगे पाटिल ने मुस्लिस आरक्षण पर एक बयान दिया है. उनका यह बयान ओबीसी समुदाय के लिए परेशानी का सबब माना जा रहा है. मनोज जरांगे पाटिल अब भी मराठा समुदाय को कुनबी मानते हुए पूरा आरक्षण देने की मांग पर अडिग हैं. वो इसमें किसी तरह का अगर-मगर नहीं चाहते.

    दरअसल, मराठा समुदाय के लोग जिस आरक्षण की मांग कर रहे हैं, वह ओबीसी समुदाय का हिस्सा है. ओबीसी समुदाय के लोग पहले से ही इसके खिलाफ डटे हुए हैं. उन्हें ये डर है कि मराठाओं को आरक्षण की व्यवस्था कहीं उन्हें मिलने वाले आरक्षण को कम न कर दे. इससे पहले की वो इस पर एकजुट हों आवाज उठाएं, पाटिल ने ओबीसी में ही मुसलमानों को आरक्षण की बात कह आरक्षण की इस लड़ाई को और तल्ख बना दिया है.

    OBC समुदाय, मुस्लिम आरक्षण और कुछ सवाल

    पाटिल खुले तौर पर कहने लगे हैं कि मुसलमानों के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए. वह आने वाले दिनों में मुसलमानों को उनके अधिकार बताएंगे. जाहिर तौर पर इससे ओबीसी जातियां नाराज हो सकती हैं.

    इधर महाराष्ट्र में जरांगे पाटिल ही के सामने एक दूसरी आवाज मुखर हुई जा रही है. ओबीसी कोटा के मौजूदा स्वरुप को बरकार रखने की बात कहने वाले एक नए एक्टिविस्ट की महाराष्ट्र में चर्चा है. इनका नाम लक्ष्मण हाके है.

    लक्ष्मण ने मुसलमान आरक्षण पर मनोज जारांगे पाटिल की दलील का जवाब दिया है. हाके ने कहा है कि हिदू धर्म सामाजिक खांचे में बंटा हुआ है लेकिन मुस्लिम समुदाय को लोग एक जाति नहीं बल्कि धर्म के तौर पर देखते हैं. लक्ष्मण हाके ने दावा किया है कि मुस्लिम समुदाय की कुछ जातियों को पहले ही से ओबीसी कोटे के तहत आरक्षण मिल रहा है.

    BJP के लिए बनेगी गले की फांस?

    भारतीय जनता पार्टी के कुछ नेताओं ने भी मनोज जारांगे पाटिल की मांग का विरोध किया है. नीतेश राना ने कहा है कि हमारा संविधान धर्म के आधार पर आरक्षण की बात नहीं करता और हो सकता है कि मनोज जारांगे पाटिल को ये बात न मालूम हो.

    मुस्लिम आरक्षण पर भारतीय जनता पार्टी की राय लोकसभा चुनावों में भी सामने आई थी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तब मुक्त कंठ से धर्म के आधार पर आरक्षण, खासकर मुसलमानों को कुछ एक राज्यों में मिल रहे आरक्षण की आलोचना की थी.

    मगर महाराष्ट्र में समस्या यह है कि उसे यहां एनसीपी के साथ चुनाव लड़ना है. और 2014 विधानसभा चुनाव से ठीक पहले अविभाजित एनसीपी-कांग्रेस ने मुसलमानों को 5 फीसदी आरक्षण को मंजूरी दे दी थी. यानी अजित पवार की राय इस पर देखनी काफी दिलचस्प होगी.

    हालांकि, बाद में देवेन्द्र फडणवीस की सरकार ने आरक्षण वाले को फैसले को पलट दिया था. लेकिन इस बार जिस तरह से एक रणनीतिक बयान पाटिल ने दिया है, भाजपा के लिए इससे पार पाना आसान नहीं होगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Social Scan
    • Website

    Related Posts

    इंस्टाग्राम रील और कत्ल के पैटर्न से दिखी आशिक की सनक… यशश्री के कातिल दाऊद शेख का खुला चिट्ठा

    July 30, 2024
    Read More

    मुंबई में भुखमरी से 26 आवारा कुत्तों की मौत, खाना देने वाले को गार्डों ने भगा दिया

    July 29, 2024
    Read More

    नागपुर की सड़कों पर बिना कपड़ों के घूम रहा था कपल, नहीं माने तो बुलानी पड़ी पुलिस, फिर…

    July 29, 2024
    Read More

    Comments are closed.

    Top Posts

    रघुवर दास ओडिशा पहुंचे, राज्यपाल पद की शपथ लेने से पहले जगन्नाथ मंदिर में किए दर्शन

    October 30, 2023

    केंद्रीय विजीलैंस आयोग का विजीलैंस जागरूकता सप्ताह शुरू

    October 30, 2023

    ‘एक तो चोरी और ऊपर से सीनाजोरी’, मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज होने के बाद BJP ने साधा AAP पर निशाना

    October 30, 2023

    मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आपूर्ति व्यवस्था पर उच्चस्तरीय बैठक

    March 28, 2026
    Follow Us
    Weather

    The Social Scan is a Hindi news channel launched in 2025. It delivers 24×7 comprehensive news coverage and in-depth analysis across diverse categories, including agriculture, education, business, entertainment, art, literature, culture, media, and more.

    Editor: Mrs Nidhi Jain
    Address: 7/1148-1149, Bartala Yadgar,
    Saharanpur, Uttar Pradesh, India, Pin: 247001
    Email Us: drnidhijainsre@gmail.com

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
    Our Picks

    मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आपूर्ति व्यवस्था पर उच्चस्तरीय बैठक

    March 28, 2026

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से की अहम मुलाकात

    March 28, 2026

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘राजस्व लोक अदालत’ का किया शुभारम्भ

    March 28, 2026
    Most Popular

    “सहसपुर में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जों पर चिंता, विधायक पुंडीर ने CM धामी से की शिकायत”

    December 10, 2025

    देहरादून में विजय दिवस समारोह, सीएम धामी ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित

    December 16, 2025

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम, अल्मोड़ा में सांसद खेल महोत्सव का किया शुभारंभ …..

    December 22, 2025
    © 2026 Social Scan. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?