Close Menu
Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आपूर्ति व्यवस्था पर उच्चस्तरीय बैठक
    • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से की अहम मुलाकात
    • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘राजस्व लोक अदालत’ का किया शुभारम्भ
    • “देहरादून नारी निकेतन में संदिग्ध मौत: सुजाता पॉल ने उठाए गंभीर सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग”
    • हरिद्वार की “लेडी सिंघम” पर भ्रष्टाचार के आरोप, सस्पेंशन और संपत्ति जांच की मांग, व्हाट्सएप चैट हुई वायरल…
    • मेलाधिकारी सोनिका की अगुवाई में कुंभ 2027 की भव्य तैयारी, देव डोलियों की शोभायात्रा बनेगी आकर्षण
    • डेपुटेशन से परमानेंट तक खेल! सुजाता पॉल का एमडीडीए में पोस्ट फिक्सिंग और भ्रष्टाचार पर बड़ा खुलासा
    • हरिद्वार में नाबालिग लड़कियों से बंधुआ मजदूरी का खुलासा, प्लांट हेड गिरफ्तार
    • हरिद्वार में कुंभ मेले के लिए 2 नए पुलों की मंजूरी, ट्रैफिक समस्या का होगा समाधान: सोनिका मेलाधिकारी
    • “IVARA Parkland” हरिद्वार के आगे हाईकोर्ट के आदेश भी बेमायने?
    Monday, March 30
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Demo
    • होम
    • उत्तराखण्ड
    • उत्तरप्रदेश
    • सहारनपुर
    • दुनिया
    • देश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • यातायात
    • मनोरंजन
    • क्राइम
    Login
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Home»राज्य समाचार»महाराष्ट्र»छह महीने में ही मुंबई के अटल सेतु में दिखी दरार, नाना पटोले ने लिया जायजा; कहा- अटल जी के नाम पर भ्रष्टाचार कर रही भाजपा
    महाराष्ट्र

    छह महीने में ही मुंबई के अटल सेतु में दिखी दरार, नाना पटोले ने लिया जायजा; कहा- अटल जी के नाम पर भ्रष्टाचार कर रही भाजपा

    Social ScanBy Social ScanJune 21, 2024Updated:January 7, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने मुंबई-ट्रांस हार्बर लिंक (एमटीएचएल) अटल सेतु पर आई दरारों का निरीक्षण किया। और राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पूरे राज्य में भ्रष्टाचार का खेल जारी है। हम भ्रष्टाचार के बहुत से उदाहरण आगामी विधानसभा में पेश करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि भारत की जनता पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का सम्मान करती है। लेकिन भाजपा उनके नाम पर भी भ्रष्टाचार करने से नहीं हिचकिचाती है। नाना पटोले ने कहा कि महाराष्ट्र अमित शाह और नरेंद्र मोदी का एटीएम बन गया है, इसलिए वो महाराष्ट्र की झूठी तारीफ करते हैं।

    बता दें कि, नवी मुंबई में अटल बिहारी वाजपेयी सेवरी-न्हावा सेवा अटल सेतु पर दरारें दिखाई दीं। महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने घटनास्थल का दौरा किया और सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया और यात्रियों की सुरक्षा चिंताओं को उठाया। उन्होंने कहा कि, ‘मैं यहां आपको यह दिखाने आया हूं कि हम जो कह रहे हैं वह सिर्फ आरोप नहीं है। सरकार दिखा रही है कि वे लोगों के लिए काम कर रहे हैं, लेकिन आप यहां भ्रष्टाचार देख सकते हैं। वे अपनी जेबें भर रहे हैं, लेकिन उन्हें इसका अधिकार किसने दिया लोगों की जान खतरे में डालें? लोगों को योजना बनानी चाहिए कि इस भ्रष्ट सरकार को कैसे हटाया जाए।

    महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने भाजपा-शिवसेना-एनसीपी की सरकार पर जमकर निशाना साधा है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए नाना पटोले ने कहा कि राज्य सरकार किसानों को लूट रही है, जो बीज और खाद की कालाबाजारी की इजाजत दे रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने महंगाई, बेरोजगारी, खराब कानून व्यवस्था और नीट की अनियमितताओं के खिलाफ पूरे राज्य में दिन में ‘कीचड़ फेंको’ आंदोलन शुरू करके आवाज उठाई है।

    राज्य की भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार व्याप्त
    वहीं नाना पटोले ने आरोप लगाया कि राज्य की भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार व्याप्त है। डीबीटी योजना के जरिए किसानों को कीटनाशक, स्प्रे पंप, खाद और दवाइयां दी जाती हैं। लेकिन स्प्रे पंप की कीमत 2700 रुपये से बढ़ाकर 4500 रुपये कर दी गई है और कई वस्तुओं को बढ़ी हुई दरों पर खरीदा गया है, जिसमें भ्रष्टाचार हो रहा है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने दावा किया कि जब कृषि आयुक्त ने कहा कि अगर योजना में बदलाव करना है तो कैबिनेट की मंजूरी की जरूरत होगी, तो कृषि आयुक्त का तबादला कर दिया गया। इस योजना से 11 लाख से ज्यादा किसानों को फायदा होता, लेकिन भाजपा सरकार ने किसानों की मदद के लिए कुछ नहीं किया।

    17,840 करोड़ की लागत से हुआ था निर्माण
    लगभग 17,840 करोड़ की लागत से निर्मित एमटीएचएल भारत का सबसे लंबा पुल और देश का सबसे लंबा समुद्री पुल है। नवी मुंबई में उल्वे की ओर बाहर निकलने पर दरारें देखी गईं। ये दरारें तारकोल रोड के एक तरफ हैं। इसका उद्घाटन इसी साल 12 जनवरी को किया गया था। यह पुल लगभग 21.8 किमी लंबा और 6-लेन वाला है। 16.5 किमी लंबा समुद्र के ऊपर और करीब 5.5 किमी जमीन पर बना है। यह देश का सबसे लंबा पुल है। यह मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे और नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे को कनेक्टिविटी प्रदान करता है। मुंबई से पुणे, गोवा और दक्षिण भारत की यात्रा में लगने वाले समय में भी इससे कमी आई है। यह मुंबई बंदरगाह और जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह के बीच कनेक्टिविटी के लिए बेहतर है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Social Scan
    • Website

    Related Posts

    इंस्टाग्राम रील और कत्ल के पैटर्न से दिखी आशिक की सनक… यशश्री के कातिल दाऊद शेख का खुला चिट्ठा

    July 30, 2024
    Read More

    मुंबई में भुखमरी से 26 आवारा कुत्तों की मौत, खाना देने वाले को गार्डों ने भगा दिया

    July 29, 2024
    Read More

    नागपुर की सड़कों पर बिना कपड़ों के घूम रहा था कपल, नहीं माने तो बुलानी पड़ी पुलिस, फिर…

    July 29, 2024
    Read More

    Comments are closed.

    Top Posts

    रघुवर दास ओडिशा पहुंचे, राज्यपाल पद की शपथ लेने से पहले जगन्नाथ मंदिर में किए दर्शन

    October 30, 2023

    केंद्रीय विजीलैंस आयोग का विजीलैंस जागरूकता सप्ताह शुरू

    October 30, 2023

    ‘एक तो चोरी और ऊपर से सीनाजोरी’, मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज होने के बाद BJP ने साधा AAP पर निशाना

    October 30, 2023

    मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आपूर्ति व्यवस्था पर उच्चस्तरीय बैठक

    March 28, 2026
    Follow Us
    Weather

    The Social Scan is a Hindi news channel launched in 2025. It delivers 24×7 comprehensive news coverage and in-depth analysis across diverse categories, including agriculture, education, business, entertainment, art, literature, culture, media, and more.

    Editor: Mrs Nidhi Jain
    Address: 7/1148-1149, Bartala Yadgar,
    Saharanpur, Uttar Pradesh, India, Pin: 247001
    Email Us: drnidhijainsre@gmail.com

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
    Our Picks

    मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आपूर्ति व्यवस्था पर उच्चस्तरीय बैठक

    March 28, 2026

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से की अहम मुलाकात

    March 28, 2026

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘राजस्व लोक अदालत’ का किया शुभारम्भ

    March 28, 2026
    Most Popular

    आम आदमी भी मांग सकता है सूचना

    June 4, 2025

    नैनीताल भरी बरसात के कारण जीवन हुआ अस्त व्यस्त लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा

    June 30, 2025

    राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने उत्तर प्रदेश भ्रमण के दौरान लखनऊ स्थित राजभवन में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से शिष्टाचार भेंट की

    July 19, 2025
    © 2026 Social Scan. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?