भाकपा माले के राज्यव्यापी प्रतिरोध दिवस के तहत लालकुआँ तहसील पर नैनीताल से लेकर पूरे राज्य में आए दिन हो रही महिला उत्पीड़न की घटनाओं पर रोक लगाए जाने, महिला उत्पीड़न की घटनाओं में पीड़िता को त्वरित न्याय के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन करने, हर घटना का सांप्रदायिक विभाजन और नफरत के लिए इस्तेमाल करने के खिलाफ, महिला उत्पीड़न की घटनाओं पर रोक लगाने में राज्य सरकार की नाकामी और सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने के लिए खुले तौर पर जिम्मेदार उत्तराखण्ड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के इस्तीफे की मांग को लेकर तहसील परिसर में प्रदर्शन करते हुए उत्तराखण्ड के राज्यपाल को ज्ञापन भेजा।

