श्रीनगर नगर निगम परिसर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर आयुक्त के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए धरना दिया। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि नगर आयुक्त निगम के विकास कार्यों में बाधा डाल रही हैं और उनके कार्यकाल में भ्रष्टाचार के कई मामले भी सामने आए हैं। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि क्षेत्रीय विधायक और प्रदेश सरकार के एक मंत्री की शह पर ये सब हो रहा है।
गणेश गोदियाल ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर वे जिलाधिकारी पौड़ी को भी शीघ्र ही ज्ञापन देते हुए भ्रष्टाचार के मामले को विस्तार से बताएंगे। गोदियाल ने आरोप लगाते हुए कहा
मंत्री की ओर से नगर आयुक्त को काम न करने का निर्देश दिया गया, जिससे पालिका के कामकाज में बाधा उत्पन्न हुई। उन्होंने कहा कि वर्तमान महापौर आरती भंडारी, जिन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में जीत हासिल की है, उन्हें कार्य करने से रोका जा रहा है। इसका सीधा असर नगर के विकास कार्यों पर पड़ रहा है और आम जनता को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है।

